Besan ke Gatte Recipe – बेसन के गट्टे

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 20.9 लाख बार देखी गई 💬 355 कमेंट ★ 4.2 (27416)


बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी राजस्थान की स्पेशल डिश है. स्पेशल तो है ही और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है. आप भले ही राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर आपको ये सब्जी बहुत पसंद आयेगी. आइये आज खाने के साथ बेसन के गट्टे की सब्जी बनायें.

Read - Besan ke Gatte Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Besan ke Gatte

गट्टे बनाने के लिये  -

  • बेसन - 200 ग्राम ( 1.5 कप)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • खाना सोडा -  1- पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

सब्जी की तरी बनाने के लिये

  • टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही - आधा कप
  • क्रीम या मलाई - 2-3 टेबल स्पून, यदि आप चाहें तो
  • तेल - 2 -3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Besan ke Gatte Curry

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, दही और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की आवश्यकता हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम  परांठे बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा या पोना इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये.

किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.

गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.  बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक   बारीक पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये. मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी चला कर मिक्स कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें पीसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये.  भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.

बेसन के  गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे  डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.  सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये.

राजस्थानी बेसन के गट्टे (Rajasthani Besan ke Gatte) की सब्जी तैयार है.  बेसन के गट्टे (Besan ke Gatte) की सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये.  गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

अगर आप प्याज, लहसुन डाल कर सब्जी बनाना चाहते हैं, तो एक प्याज, 4-5 लहसुन की कली छील कर बारीक काट लीजिये और जीरा डालने के बाद डाल कर भून लीजिये, और सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.

सावधानिया:

  • बेसन का आटा अधिक सख्त और अधिक पतला न लगायें, ये चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिये.
  • आटे से बनी हुई डंडियां पानी में उबाल आने के बाद ही डालिये.
  • गट्टे उबालते समय, पानी में फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम मीडियम या इतनी रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे.

Besan ke Gatte RecipeVideo in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (27416 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (355)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

arti bidarkar
vv toasty and easy make

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pramod kumar jain
Please send all types rajasthani dise
निशा: प्रमोद जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Your name...
Very tasty

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
bhagwati
Nice recipes

निशा: भगवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayabalaji
Gaate ki sabji with out onion tamoto kese banathe hai

निशा: माया जी, रैसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
poonam
Very good recipe, easy to make n tasty too. Thanks.

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Swaraj Kapadia
Hello
Jab meri maa ne yeh recipe banae toh usmai khataspan tha matlab sabji thodi khatti thi taste mai iska solution do.
Thank you

निशा: स्वराज जी, दही और टमाटर के उपयोग से सब्जी में खटास आती है, आप चाहें तो इन चीजों को कम करके उपयोग कर सकते हैं.
dhanraj
खाना बनाने की विधि सिमपल मे बताये
sarthak gulati
very tasty recipe. it was prepared by my grandmother in home. but after her these was not available for us. thanks for this recipe. now we can prepare it at home and enjoy our childhood.
Thanks
निशा: सार्थक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja tale
kya ... without cream or malai ke bhi ye sbji bna skte he???? pls rly me

निशा: पूजा जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Anupama
Kya hum gatta malai dale bina the bana the sakte the hai

निशा: अनुपमा जी, बिलकुल बना सकते हैं.
chetna
Hello is it good for health to make tomato and curd mix..

निशा: चेतना जी, स्वास्थ्य के अनुकूल है.
Manju
Gatte ke sabji Bahut ache bani
Thank u Nisha ji

निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikss
Very good recipe mam thank you so much

निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhupendra
Dahi jyada bi dal sakte hai kya

निशा: भुपेन्द्र जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
himani
Hello ma'am.your receipes are really good.

निशा: हिमानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kanchan
Thanks for recipe
Neeta Rawat
Mann karta hai kabhi apke hath ka bana khana khaye :)
निशा: नीता जी हां सम्भव हो सकता है.
kamlesh
it is wonderful rrcipe and easy to prepare my chidren r happy this new recipe thanks.

निशा: कमलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anamika shah
Hello mam, kya isme aaloo mix kr skte hai.

निशा: अनामिका जी गट्टे के सब्जी में आलू नहीं डाले जाते लेकिन आपकोा आलू ज्यादा पसन्द हैं तब आप आलू डालकर बना सकती हैं.
Surita
Kasy baby samjh nhi a a rha hai
hema
it is too usefull.....

निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chandni
pls muje bato ki agr me gatte ki sabji me pyaz dalu to kya hoga or mera gatte tite hote hai
निशा: चांदनी जी, आप गट्टे की सब्जी प्याज डालकर बना सकते हैं. बेसन में सारी इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर डालें, और हल्का नरम गूथें, उबलते पानी में डाल कर पकायें. गट्टे अच्छे बनेंगे.
yogesh arya
Best idea for indian kitchen

निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pradeep kumar jaiswal
Namaskar Nisha madam
es recipe me dahi dalna zaroori hai ya eska koi substitute hai.

निशा: प्रदीप जी, दही के बिना भी इसे बना सकते हैं.
priyanka raghav
Mam kya hm cream ki jgh pr milk ka use kr skte h plz mam btaiye

निशा: प्रियंका जी, दूध की अपेक्षा क्रीम का यूज ज्यादा अच्छा होता है, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकती हैं.
Gunjan Bansal
Nisha ji maine jitni baar nhi dhai daala vo phat gya kya kare???

निशा: गुंजन जी, दही को नार्मल तापमान पर ही सब्जी में डालिये, दही को थोड़ा सा डालें और लगातार चलाते हुये तेज आग पर तब तक पकाते रहें जब तक कि उसमें फिर से उबाल न आ जायें, दही को फिर से थोड़ा सा डालें और उबाल आने तक चलायें, सारा दही थोड़ा थोड़ा डालकर मिलायें, दही बिलकुल नहीं फटेगा.
upasana
I am interested for cooking

निशा: उपासना जी, आप कुकिंग करते रहें.
Mahika
Kal Maine besan k gatte banaye ghar par sabko bahut pasand aaye . thanks for this recipe nisha ji

निशा: महीका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manju
Mam mere gatte tite bante h kitne hi baar tiry kar leya hum 2 member h or humere 2 rol besan ke bhut h to me kitna besan ,soda ,oil dalu ki gete soft bane
निशा: मंजू जी, आप एक कप या 100 ग्राम बेसन ले लीजिये, इसमें 2 छोटे चम्मच तेल, 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1 टेबल स्पून दही, आधा पिंच बेकिंग सोडा पानी डाल कर आटा गूथिये, आटा ज्यादा नरम और ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिये, और गट्टे को उबलने के लिये, पानी में उबाल आने के बाद ही डालें.