ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.
Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake
- क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
- डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
- आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
- वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
- शहद - 2 बड़े चम्मच
- चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )
विधि - How to Make a Black Forest Cake
केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).
शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..
सुझाव :-
- फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
- क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
- कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Black Forest Cake Recipe Video in Hindi
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
muje fondun cake ki reciep bhi btaie pl.
निशा: कामिनी जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शुभी जी, केक में दूध और बटर की मात्रा थोड़ी सी अधिक रखेंगी, यानि कि बैटर थोड़ा पहले की अपेक्षा पतला होगा तब केक सोफ्ट बनेगा, प्लीज कोशिश कीजिये, अगली बार आप अवश्य ही सोफ्ट केक बनायेंगी.
निशा: एकता जी, हां अवश्य किया जा सकता है.
निशा: सोनियां जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Meri ek problem hein, woh ye ki mein jub bhi microwave mein cake banati huin woh thanda hone pe hard hone lagta hai, :-( aisa kyon hota hai pls. batayeea
निशा: सुनीता जी, माइक्रोवेव बहुत जल्दी कुक करता है, केक को थोड़ा अधिक माइक्रोवेव कर दिया जाय तो वह सख्त हो जाता है. केक को अभी आप 5 मिनट माइक्रोवेव कर रही हैं तो अगली बार जब भी केक बनायें, इसे 4 मिनट ही बेक करें, केक नरम बनेगा.
निशा: लक्ष्मी जी, चौकलेट फ्लेवर के लिये कोको पाउडर या चौकलेट को मेल्ट करके डाला जाता है.
bas ek kami dikh rahi thi bahar ke cake ke base kafy creamy lagte hai black forest cake ke like use kisi chij me poori tarah se bhingo diya gya ho aur wo kafy testy lagta hai mera kafy sukha sukha tha aur honey se ho maine base ko touch kiya tha uske baad bhi base juicy nahi lag raha tha plz help
BY the way thx for this dilicious recepi aapke wajah se life me first time main cake bana pai just need little help for making it perfect hope u will answer soon as u do always
निशा: राज लक्ष्मी जी, केक की परत के ऊपर हनी में पानी डालकर उस पर अच्छी तरह लगा दीजिये, उसके बाद क्रीम लगा दीजिये, केक साफ्ट हो जाता है, आप अगली बार एकदम साफ्ट अच्छा केक बना लेंगी.
ise hatho se ghumaya jata hai aur iske plates rotate hote hai
isse cream whipe ho sakta hai ya nahi
निशा: राज क्रीम व्हिप हो जायेगा थोड़ी देर अधिक लग जाती है, क्रीम के नीचे बर्फ के क्यूब्स का प्याला अवश्य रख लीजिये, और क्रीम व्हिप कीजिये, अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: समिति जी, कई प्रकार के नोजेल आते हैं.
निशा: प्रियंका जी, इसमें बहुत देर लग जाती है, 20-40 मिनिट तक लग सकते हैं.
निशा: प्रशान्त जी, केक के लिये इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये, बैटर बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो, और प्लीज आप वीडियो को ध्यान से देखें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा केक बनायेंगे.
निशा: लक्ष्मी जी, चौकलेट को मेल्ट करके हैवी क्रीम मिलाकर आइसिंग बनाकर यूज करते हैं
thank you
निशा: लक्ष्मी जी, चौकलेट केक को बिलकुल इसी तरह बनाना है, लेयर्स लगाने के लिये और ऊपर से डालने के लिये चौकलेट कम्पाउन्ड और क्रीम का यूज करते हैं. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रशान्त जी, व्हिप क्रीम के लिये हैवी क्रीम लीजिये, ये डेयरी पर मिल जाती है, इसमें मक्खन डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: प्रियंका, किसी भी ब्लैन्डर से क्रीम को व्हिप किया जा सकता है.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, हर तरह के केक कुकर में बिलकुल इसी तरह बनाये जा सकते हैं.
निशा: शीतल जी, केक को माइक्रोवेव + ग्रिल पर बेक कीजिये, 7-8 मिनिट में केक बेक हो जाता है, प्लीज ट्राई और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: सुदिक्षा जी, क्रीम को फैट कर व्हिप क्रीम बनाई जाती है, वेबसाइट पर व्हिप क्रीम को कैसे बनाते हैं देख सकते हैं, और वेबसाइट पर कन्डेन्स्ड मिल्क बनाना भी बताया गया है, इसे दूध में चीनी डालकर उसे गाढ़ा करके बनाया जाता है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
agr humne mrkt se cake mix liya hai toh kya hum use decorate karne k liye ghar par cream bna sakte hai .pls btaiye .or nhi toh kya mkt k cream khareed kar fridge me rakh kar kab tak use kar sakte hai kyuki mkt me 1kg s kam ka pkt availble he nhi hai.
or mai jab bhi ghar par cake base bnati hu vo hard banta hai.egg add karne par bhi . mkt k mix s sahi banta hai bilkul sopngy ..
निशा: पूजा जी, मार्केट से खरीदी गई क्रीम फ्रीजर में 6 माह तक रखी जा सकती है, आवश्यकतानुसार क्रीम निकाल कर यूज कीजिये और बची क्रीम को डिब्बे में रख लीजिये,घर में क्रीम को कैसे व्हिप करे इसके लिये वीडियो वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर वीडियो देखा जा सकता है.
निशा: रितु जी, ब्लैक फोरेस्ट केक में क्रीम को व्हिप करके फ्रोस्टिंग करना बताया है, उससे देखा जा सकता है.