ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.
Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake
- क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
- डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
- आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
- वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
- शहद - 2 बड़े चम्मच
- चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )
विधि - How to Make a Black Forest Cake
केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).
शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..
सुझाव :-
- फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
- क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
- कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Black Forest Cake Recipe Video in Hindi
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वैष्णवी जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना इसे हाथ से बनाना बहुत कठिन काम है. बहुत देर तक एकदम ठंडी जगह पर ये काम कर सकते हैं.
निशा: परीथी जी, ये एकदम बारीक पिसी चीनी और कार्न फ्लोर का मिश्रण होता है, किराना स्टोर में पैक में मिल जाती है.
निशा: प्रगति जी, दी हुई केक रैसिपी के अनुसार आप अपने बनाये हुये केक को सजा सकती हैं.
maine cooker me cake banaya but maine coco powder sasta wala use kiya toh taste thik..thik aaya acha nahi aaya coco powder jo liye tha market se woh 100grm tha 45 rs ka kirpa karke mujhe ye baata dijye k koun sa coco powder lo market se
निशा: संधू जी, कोको पाउडर कोई भी ले लीजिये, लेकिन ये दी गई मात्रा के बराबर ही डालिये, अधिक कोको पाउडर केक के स्वाद को कड़वा बना सकता है.
निशा: दीपशिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, व्हिप क्रीम को फ्रीजर में बन्द डिब्बे में रखा जा सकता है और बाद में फिर से यूज किया जा सकता है.
निशा: निशा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक तरह के एगलैस केक की रेसिपी उपलब्ध है, उनमें यूज होने वाले इन्ग्रीडियेन्ट आसानी से बाजार में मिल जाते हैं.
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, आप विडियो को देखें आप अच्छे से केक काट सकेंगी, हर एक काम के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है.
my family is very happy and very thank ful to uuuu
निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतिमा जी, केक के लिये सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये, बैटर एकदम गाढ़ा और एकदम पतला नहीं होना चाहिये.
निशा: रेखा जी, मलाई से व्हिप क्रीम नहीं बन पाती.
Apne jo cake ka base. Banaya h wo kase bnaya.....
Owen. m plsss explain. I m waiting. For your ans.......
निशा: दिव्या जी, ये चौकलेट स्पंज केक है, ये आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, आपने केक बनने में इतनी मेहनत की है, बहुत बहुत धन्यवाद. क्रीम व्हिप करने के लिये हैन्ड ब्लैन्डर की आवश्यकता होती है, इससे चटनी बगैरह कुछ नहीं बना सकते है या फिर आप किसी केक डेकोरेटर से व्हिप क्रीम ला सकती है. चटनी बनाने वाले ग्राइन्डर से क्रीम व्हिप नहीं होती.
निशा: प्रिया जी, क्रीम गरमी के कारण पतली होती है, इस समय बहुत गरमी है, क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये और AC रूम में इसे व्हिप कीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे आइसक्यूब से भरा हुआ प्याला रखे, क्रीम अच्छी और थिक बनेगी.
निशा: चिंकी जी, हम हैवी क्रीम यूज करते हैं, ये डेयरी पर मिल जाती है, इसे सब्जी में यूज किया जा सकता है.
निशा: मोनिका जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: प्राची जी, धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: शालवी जी, जन्मदिन मुबारक हो बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकुर जी,समय इसके लिये एकदम फिक्स नहीं होता है, मौसम, क्रीम की मात्रा, कमरे का तापमान सारी चीजें समय को अलग करती हैं, आपको व्हिप करते समय क्रीम के ऊपर नजर रखनी होती है, वह आप आसानी से कर सकते हैं.
WOW
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.