ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.
Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake
- क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
- डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
- आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
- वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
- शहद - 2 बड़े चम्मच
- चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )
विधि - How to Make a Black Forest Cake
केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).
शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..
सुझाव :-
- फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
- क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
- कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Black Forest Cake Recipe Video in Hindi
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेनू, मुझे भी बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we use amul fresh cream with butter and icing sugar for whiping.
Thanks
निशा: अनु, अमूल फ्रेस क्रीम लो फैट क्रीम है, व्हिप करने के लिये डेयरी से हैवी क्रीम लीजिये.
निशा: नेहा, प्लीज, सत्तू से बनी रेसिपी पर ये सवाल लिखेंगी तो मुझे जबाव देने में आसानी होगी और मेरे पाठक भी इसका लाभ ले पायेंगे, धन्यवाद.
I want to ask that instead of cream can we use homemade malai {it is thick}?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, व्हिप क्रीम के लिये क्रीम का यूज ही करते हैं.
निशा: नेहा, सत्तू बनाने के लिये भुने चने और भुने गेहूं चाहिये, इन्है पीस कर सत्तू बनाया जा सकता है.
निशा: गरिमा, हैवी क्रीम डेयरी से लीजिये, वह अच्छी होती है, अगर नहीं मिलती तब ये क्रीम लेंगी इसमें 200 ग्राम में 50 ग्राम मक्खन +आइसिंग सुगर मिलाकर व्हिप कीजिये, क्रीम गाढ़ी हो जाती है, धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, मैं अवश्य बनाऊंगी, धन्यवाद.
निशा; नेहा, ये तो सबसे आसान लड्डू है, हम इसे जल्दी ही बनायेंगे, याद दिलाने के लिये धन्यवाद.
निशा; विद्द्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz tell me k jo apne choklet cake liya hai wo apki btai hui phle wali vidhi se preshrcookar me bnaya ja skta hai kya..
thnx
निशा: तृ्ष्णा जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
mam flower nozel kaha milega, or polythene tringle shape ki kaha milti hai
निशा: गुंजन ये चीजें केक के बर्तन बेचने बालों के पास मिल जाते हैं.
निशा: चिंकी ये केक हमने घर पर ही बनाया है, मार्केट से भी चौकलेट केक ले सकते हैं, धन्यवाद.
You can make this two or three-layered black forest cake covered with whipped cream and chocolate on a special occasion or as a treat.
Ingredients for making Black Forest Cake
Cream - 350 gram (1.5 cup)
Dark chocolate compound - 200 gram
Icing sugar - 150 gram or 1 cup
Vanilla essence - ½ tsp
Butter - 50 gram or ¼ cup melted
Honey - 2 tbsp
Chocolate cake - 7 inch or 700 gram in weight
How to decorate a black forest cake
To decorate a cake, we can either get whipped cream from the market or can even make it at home. To make the frosting at home, put cream in a big bowl and add melted butter to it. Put ice cubes in another bowl and put this below the bowl containing the cream. Now blend the cream and butter using an electric blender for 3-4 minutes. Add vanilla essence to it and whip for some more time. While whipping, make sure that the cream is quite cold.
Put the cake on the cake stand. Apply a little cream on the cake stand so that the cake comes out easily. We are making a layered cake so cut the cake into 3 pieces. If a knife is not available then you can make 2 or 3 different cakes and place them over one another with the frosting in between.
Add 6 tablespoons of water in honey to prepare a syrup. You can also take sugar in place of honey and make a syrup. With the help of a brush apply this mixture on top of the cake. This makes the cake a little soft. Now pour the cream on top. Spread the cream evenly using a knife and make it smooth. Put the second cake piece on top. Now apply the honey mixture on top of this as well. Once again pour the cream on this and spread evenly. Now put the third cake piece. With the help of a brush apply the honey mixture on it.
Once again pour the cream on top. Spread it evenly on all sides. Put butter paper at the bottom of the cake so that you're able to lift it easily after it's done. Now spread the cream on all sides of the cake and make it smooth. Cover the cake with cream.
Take half of the chocolate compound and melt it, make chocolate shavings of the other half using a peeler. Now add cream to the melted chocolate compound and mix well. Take a flower nozzled icing-cone and with the help of the nozzle let’s make flowers on the cake. Sprinkle the peeled chocolate on top. Now remove the butter paper.
The layered chocolate black forest cake is ready. Take out the cake in a plate. The chocolate cake looks very attractive. You can store the cake for 3-4 days and enjoy it.
Suggestions :
Make sure that you are in a cool place when using the cream otherwise it will melt making it harder for you to work with it.
You can put the cream in the refrigerator for an hour and then blend it, it will have a thicker consistency.
If you don't want to use chocolate with the cream, you can also put in cocoa powder.