ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.
Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake
- क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
- डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
- आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
- वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
- शहद - 2 बड़े चम्मच
- चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )
विधि - How to Make a Black Forest Cake
केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).
शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..
सुझाव :-
- फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
- क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
- कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Black Forest Cake Recipe Video in Hindi
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: द्राक्षा जी, रख सकते हैं लेकिन क्रीम जब यूज करनी हो तभी व्हिप करें तो अच्छी रहती है.
निशा: जूही जी, एसेंस का उपयोग स्वाद को बढा़ने में मदद करता है अगर आपको ये पसंद नहीं तो आप न डालें. कुकर में केक बनाने के लिये, बर्तन एल्यूमीनियम का या स्टील का किसी भी मैटल का लिया जा सकता है.
निशा: पूनम जी,मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रिया जी, चीनी को पीस लिया जाय तो पाउडर चीनी बन जाती है और चीनी को बहुत बारीक पीस कर उसमें थोड़ी सी कार्न फ्लोर मिला दिया जाय वह आइसिंग शुगर होती है, दही में पानी मिला कर फैंट लिया जाय तो बटर मिल्क बन जाता है.
निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
On Last birthday i got such superb.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, इसे घर पर बनाना मुश्किल है. यह तकनीकी प्रक्रिया के द्वारा बनाई जाती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I fell very oblioged to you for given this too simple recipe.
निशा: स्नेहा जी, आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेजस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सार्थक जी, अमूल क्रीम व्हिप करने के लिए हैवी क्रीम जिसमें फैट की मात्रा अधिक हो उसकी आवश्यकता होती है. अमूल की क्रीम में फैट की मात्रा बहुत अधिक नहीं होती है, ऎसे में क्रीम अच्छे से व्हीप न हो पाए.
Yadi hum chahe to kya bina layered cake bana sakte hai ?
निशा: सार्थक जी, बना सकते हैं.
निशा:दिया जी,डेयरी पर हैवी क्रीम मिलती उसे फैंट कर व्हिप क्रीम बना सकते हैं.
निशा: रजनी जी, आप ब्लैक फोरेस्ट केक को ही बर्थ डे केक के रूप में बना सकते हैं. इसके ऊपर क्रीम से डेकोरेट कर बर्थ डे पर्सन का नाम लिख दीजिए.
निशा: मृ्णालिनी जी, केक के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद आप उसे डेकोरेट कर सकते हैं.
निशा: रूचि जी, हमारी रेसिपीज़ को सराहने के लिए आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुरनीत जी, हां, आप इस केक को घर पर भी बना सकते हैं. आपको इसके लिए हैवी क्रीम लेनी होगी. आइसिंग शुगर सफेद शक्कर को एकदम बारीक पीसकर बनाया जाता है. आइसिंग शुगर को केक और अन्य बेकरी पदार्थ बनाने मे प्रयोग किया जाता है. किराना स्टोर में यह आसानी से मिल जाती है.
निशा: अरूणा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे बिना प्याज और लहसुन के ही डिश अच्छी लगती है. आप चाहे, तो इनमें अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: अनिल जी, हम जल्दी ही इस रेसिपी का वीडियो अपलोड करेंगे.
me hand blender kharidna chah rahi hu cake decorate karne k liye . plz ap ye bataiye ki cream kisi bhi blender se whip ki ja sakti hai ya kisi khas blender ki need hoti hai? mai kaise select karu plz tell me.and thanks for reading my msg.
निशा: स्वाति जी, आप इसके लिए किसी भी तरह का हैन्ड ब्लेन्डर ले सकती हैं.
निशा: सुषमा जी, ओटीजी ओवन, टोस्टर और ग्रिलर तीनों का काम करता है और ओवन बेकिंग के लिए इस्तेमाल होता है.
निशा: सुनील जी, धन्यवाद.