ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

📅 21 अप्रैल 2014 👁 10.5 लाख बार देखी गई 💬 201 कमेंट ★ 3.5 (15109)

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.

Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake

  • क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
  • डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
  • आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
  • वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
  • मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
  • शहद - 2 बड़े चम्मच
  • चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )

विधि - How to Make a Black Forest Cake

केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).

शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..

सुझाव :-

  • फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
  • क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
  • कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.

Black Forest Cake Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (15109 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (201)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

yasmeen

ye iceing sugar kya hai


निशा: यासमीन जी, आइसिंग शुगर बहुत ही फाइन शुगर है, इसमें थोड़ा स्टार्च भी रहता है, किराना स्टोर से आइसिंग शुगर कहकर इसे लिया जा सकता है.
shalini gupta

namaste aunty,


aunty aapne cake decorate krne, aur use catne k liye jo knife use kiye h unhe english me kya bolte h plzzz btayiye


best wishes


shalini


निशा: शालिनी जी, ये केक काटने के लिये बड़ा चाकू, और क्रीम को प्लेन करने के लिये पैलेट नाइफ कह कर लिये जा सकते हैं.
Neelam

Mam, whip cream market me kis name se available h. 


 


निशा: नीलम जी, ये केक का सामान बेचने वालों के पास मिल जाती है, इसे व्हिप्ड क्रीम बोलकर लिया जा सकता है.
chinki

namaste mamji  mujhe cake stand ke baare mai puchna tha him palate vaghera ka stand use kar sakte hai


 


निशा: चिंकी जी हां किया जा सकता है.
Neelam

mam. Cream konsi use krni h ye bhi bta dijiye. Market me kis name se available h. Plz. Waiting. Thank u


 


निशा: नीलम जी,क्रीम को व्हिप करने के लिये इलेक्ट्रिक ब्लैन्डर चाहिये होता है इससे क्रीम आसानी से व्हिप हो जाती है.
Neelam mittal

Agr electric blender na ho to kya hum mixer k blending jaar me bhi whip kr skte h kya??

Sonali patil

Agar whip cream bazar se le aaye to usme baki sab much dalna nhi padtakya usse directly decorate kar skte hai


निशा: सोनाली जी, व्हिप क्रीम बाजार से ला सकते हैं.
vidhi kunjeer

THANKS NISHAJI  ...me apki bhot badi fann hu .Muze kuch bhi bana nahi atta tha but me kuch bhi bana sochti hu to pahile  recipes  nikalaer same bana lete hu jese mere life me kusihya hi ho ise mere garpar samb kush rahte he once again thanks


 

Piyu
Hello nisha aunty, I love all ur recipes
You are really a great teacher. The way you teach is so natural and simple.

Thank you so much! Before marriage I didn't know how to cook but now because of your website that I am a better cook now and my hubby loves it. I am a big fan of you, I love you so much.. I have no words to praise you, Thanku so much to share your all recipes with us..
mangla
Hello mam..can we use food processor to whip our cream, as i have simple straight hand blender
निशा: जी मंगला, क्रीम ब्लेन्डर में भी व्हिप की जा सकती है.
¶πiñç€s$
Plzzzz isi tarah egless pineapple cake recipe provide kariye... thank you
rajni
Frosting or iceing sugur kya hau nisha mam
atul
base making ka tarika to bataiye
Manjula
Mam cake banane ki bhut hi Saral vidhi h thank u so much
MUGDHA
Mam,
Aapane sabhi eggless cakes ki recipies batakar bahot accha kiya

THANK YOU SO MUCH !!!
DIVYA
hello nisha ji
thank you for this recipe mujhe is se cream banane ki vidhi pata chal gyi....mere cake bhi bade swadist bane the...thanks
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha verma
mam mera cake fullne ke bad pichk kyun jata hai please reply me .
निशा: नेहा जी, केक के बैटर पतला होने से या बेकिंग पाउडर और सोडा अधिक होने से एसा होता है.
rashmi agrawal
Mam cake bahut achcha dikh raha he.
Par kya hum ghar ki malai ko wheep cream ke liye use kar sakte he or kese kare pls bataye.
निशा: रश्मी जी, घर में निकली हुई मलाई को हमने व्हिप नहीं किया है, लेकिन आप इसे व्हिप करके देख सकती है, इससे व्हिप क्रीम बननी चाहिये, आप इसे बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
sapna
Mam kya ha isse mixer me kare sakte hai
priyanka gupta
Koi aisi vidhi bataye ki cream fentni na pade.
mishra sapna
Mam ager mera pass electronic blander na ho to kiya kare
निशा: सपना जी, क्रीम व्हिप करने के लिये इलेक्टृिक ब्लैन्डर की आवश्यकता होती हे, सादा केक बनाया जा सकता है, और केक के ऊपर चौकलेट मेल्ट करके डाली जा सकती है.
noopur
agar market se cream na la sake toh kya hum cake m decoration ke liye ghar ki malai kaam m le sakte hai?
priyanka
hello mam,
I tried black forest cake at home..bahut tasty hua tha...can i use vanilaa cake min which is readymade pack available in market? and give tips how to store whip cream in refrigerator..bcoz maine last time pack liya tha but kharab hua tha...and tell me if u r taking any cake making classes in mumbai
निशा: प्रियंका जी, क्रीम को किसी एयर कन्टेनर में डालकर फ्रीजर में रखें, जब यूज करनी तब निकालें और यूज करें, क्रीम बहुत समय तक यूज हो सकती है. मेरा सारा वर्क इन्टरनेट वेबसाइट और मेरे चैनल पर है, मैं कुकिंग क्लास नहीं करती, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti
Hello nisha ji...
kya aap mujhe cherry syrup banane ki vidhi bata sakti h plzzz
ruhi
Hello nisha ji I tried a cake (black forest cake)....... everybody liked it very much
Thanks a lot
निशा: रुही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nafisa
Hii nisha ji I tried rawa dosa .......everyone liked it very much .....thanks a lot
sonal
cake ki recipe bataiyein
priya
Nisha g kya hum cake ko ache se bind krne ke lie cornflour dal skte h?isse cake khrab to ni hoga na?
निशा: प्रिया जी कार्न फ्लोर डालकर केक बनाया जा सकता है, केक खराब तो नहीं होगा लेकिन टेस्ट कुछ अलग आयेगा, प्लीज ट्राई इट और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
varun Sharma
Nisha Ji, ye cake bina vanilla essences ke ban sakta hai Kya? Koi swaad mein antar aaega

निशा: वरुन जी हां अवश्य बन सकता है, इससे स्वाद कोई अन्तर नहीं आयेगा.
Pooja
Maine phele barr Cake bana tha to sapnach nahi hua aur beach m se patla ho gaya plz ba
tye kyo
निशा: पूजा जी, सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये, एक बार वीडियो अवश्य देख लीजिये, बैटर पहले की अपेक्षा थोड़ा गाढ़ा बनायें, केक अच्छा बनेगा.