ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

📅 21 अप्रैल 2014 👁 10.5 लाख बार देखी गई 💬 201 कमेंट ★ 3.5 (15109)

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.

Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake

  • क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
  • डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
  • आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
  • वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
  • मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
  • शहद - 2 बड़े चम्मच
  • चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )

विधि - How to Make a Black Forest Cake

केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).

शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..

सुझाव :-

  • फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
  • क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
  • कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.

Black Forest Cake Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (15109 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (201)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kulbir Kaur
Madam apki website pe doi PUDDING ki recipe nahi hai. Plz pudding banane ka method bhi batana
pooja
Hello mam....mam mrkt s kharidi hui whip cream ko cake par kase use kRNA h..or kha s kharid sakte hai...plz reply soon.

निशा: पूजा जी,यह क्रीम बाजार में केक के सामान बेचने वालों के पास मिलती है, उसे फैंट कर केक पर यूज किया जाता है.
Harshita
Hello mam! Aapne jo cake cooker me btaya tha hmare relative ko sabko bhut pasand aya thank u so much mam. Mam maine apse puchna tha k jo cream hum cake par lagate hai vo cake ko plate par lga sakte hai maine lagai thi cream cake par utni achi nhi lgi thi jotni apki lgi hai mere paas cake stand nhi hai plsssssss reply
chhaya
icing sugar kya he ghar me ban sakti he ya market se hi

निशा: छाया जी, आइसिंग शुगर सफेद शक्कर को एकदम बारीक पीसकर बनाया जाता है. आइसिंग शुगर को केक और अन्य बेकरी पदार्थ बनाने मे प्रयोग किया जाता है. किराना स्टोर में यह आसानी से मिल जाती है.
isha
can we make cream with malai of milk .if yes then please send the recipe .mene aapki bahut se recipe try ki hai they are amazing

निशा: ईशा जी, कच्चे दूध से क्रीम बनाने के लिये हाथ से इलेक्ट्रिक से चलाने वाले सैपरेटर्स की जरूरत होती है. वैसे हम फ्रिज में कच्चा दूध 10 घंटे तक रखा रहने दें तब भी उसके ऊपर क्रीम की सतह आ जाती है लेकिन यह तरीका व्यावहारिक नहीं है.
Dhiraj
क्रीम कैसे बनाये उसकी रेसपी बताये
deepa
hello mam,
you are amazing..
kya cake ko solo microwave me banaya ja sakta hai aur kaise, kitne tempreture pe.
निशा: दीपा जी, केक को सोलो माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक को माइक्रोवेव करके ही बनाया है, प्लीज आप इसे देख लीजिये, आप माइक्रोवेव में केक बना सकेंगी.
Eva
man dark chocolate bar without sugar k hote h kya. Marla fine hote h kya.
Nidhi jain
50 logo k liye banaye hue cake k liye market se layi hui bani banayi whipped cream kitni chahiye
निशा: निधि, 2 कि.ग्रा व्हिप क्रीम पैक ले सकते हैं, बची हुई क्रीम फ्रीजर में रख कर बाद में यूज कर सकते हैं.
sushmagupta
Mujy cake ke cirm (frostig)
Banane ki recipe btaey please.
siddhi
very good cake for every time

निशा: सिद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anvita
Hello mam
Ye flower nossel kaha milta hai
निशा: अनविता जी,ये बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाते हैं.
aniket lande
nice cake. i will try it.
G.R.Lambat
it is so easy

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Tejaswini patil
cake mai egg ka swad naa any kay liay kaya karay
निशा: तेजस्वनी जी, बिना अंडे का केक बनायें.
K Prabha Dhanu
Recipe is good.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaideep Shukla
Nisha ji....sabse pehle namaste. Main ye poochna chahta hu k mere pas convection feature wala oven nahi hai..mere pas grill feature wala microwave hai jisme pre heat function nahi hai to kya isme cake acha nahi ban sakta???
निशा: जैयदीप जी, माइक्रोवेव में केक बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर माइक्रोवेव में केक बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं.
Arati
hello mam cream cheese aur cheese me kya farak hai. baked chocolate cheese me maida use nahi karana hai kya.mere pas jo recipe hai usme maida use nahi kiya hai. mai bahot confused hu pls reply kare.
komal
very tasty&superb

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neeta kumbhar
muze oven ka jo teampture hai wo konse modpe rakhana chahiye convection mode pe ya grill pe. aur teampture kaise set karte hai.
warisha
Kya koi sa cake bhi kukar me bana sakte hai
Surekha Talele
Mam, can you tell me which Utensil should i use for Cake, Grill, Convection, Micro wave?

निशा: आप वो सभी बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं जो माइक्रोवेव सेफ और ओवन सेफ होते हैं.
lata tiwari
Namaskar Nishaji.. Maine ye recipe successfully banayi hai...par ek choti si shanka door kijiye pls....ki kya yeast ek vegetarian ingredient hai? kripya bataye...

लता जी, यीस्ट वेजीटेरियन में ही आता है.
aditi
mam mera sponge uthta ni h aur fluffy b ni hota h..
निशा: अदिति जी, प्लीज केक के लिए वीडियो देखिये, केक बैटर को अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न बनाए, आप अच्छा केक बना लेंगी.
madhu jain

Black forest cake kese bnate he please recipe


 

vivek tyagi

you are cheater you have bring readymade cake


निशा: It seems you have not watched its video. Try to watch it.
mridul

hi mam.


me apse ye puchna chahti hu k me jab microwave me cake banati hu convection mode me cook krti hu but always mera cake ka upper surface bht crusty ho jata h wo soft ni banta hai so.pld.suggest me  k.mujhe kya krna chaiy..


निशा: म्रिदुल जी, केक का ऊपर वाला हिस्सा हल्का सा क्रस्टी ही होता है.
anu

Please explain to me what is butter paper 


निशा: अनु जी, बटर पेपर सफेद प्लेन ट्रान्सपेरेन्ट पेपर होता है, इस कोई भी चीज चिपकती नहीं है, और जल्दी से गलता भी नहीं है, किसी भी स्टेशनरी शोप पर मिल जाता है,
Sumitra jain

Mam muje eggless cake Ki recipe chahie please our oven me nhi preserve cooker me 


निशा: सुमित्रा जी, एगलैस केक कुकर में वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, इसके लिये लिंक निम्न है.
Sandhya singh pawar

Black forest me maida use nahi hota ? And esame cream kon si use hogi?


निशा: संध्या जी, केक तो मैदा से ही बनता है, उसकी डेकोरेशन के लिये मैदा का यूज नहीं किया है.