ब्लैक फोरेस्ट केक - Eggless Black Forest Cake Recipe

व्हिप क्रीम और चाकलेट से भरी दो या तीन परतों वाला ब्लैक फोरेस्ट केक आप किसी भी मौके को सेलेब्रेट करने के लिये बना सकते हैं.
Read - Eggless Black Forest Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Black Forest Cake
- क्रीम - 350 ग्राम (1.5 कप)
- डार्क चॉकलेट कम्पाउंड - 200 ग्राम
- आइसिंग सुगर - 150 ग्राम (1 कप)
- वनिला एसेंस - ½ छोटी चम्मच
- मक्खन - 50 ग्राम (¼ कप पिघला हुआ)
- शहद - 2 बड़े चम्मच
- चॉकलेट केक - 7 इंच व्यास का ( 700 ग्राम )
विधि - How to Make a Black Forest Cake
केक डेकोरेट करने के लिए बाजार से बनी हुई व्हिप क्रीम का उपयोग कर सकते हैं या घर पर ही व्हिप क्रीम तैयार कर सकते हैं. घर में फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए क्रीम को किसी बडे़ बर्तन में डाल कर इसमें पिघला मक्खन डाल दीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक उससे थोड़ा बड़ा प्याला बर्फ भर कर रख लीजिये. इलैक्ट्रिक ब्लैंडर से क्रीम को 3-4 मिनिट फैंटिये, अब आइसिंग सुगर डालकर इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए फैंट लीजिए. अब वनिला एसेंस डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिये. याद रखिये कि क्रीम को व्हिप करते समय क्रीम बहुत ठंडी होनी चाहिए.

केक को केक स्टैंड पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर, क्रीम के ऊपर रख लीजिये, ताकि केक स्टेन्ड से आसानी से निकल आयेगा. लेयर्ड केक बनाने के लिए केक को बडे़ चाकू की मदद से तीन भागों में काट कर तैयार कर लीजिए. (दो अलग केक लेकर इसमें फ्रॉस्टिंग लगा कर लेयर्ड केक तैयार कर सकते हैं).
शहद मे 6 चम्मच पानी डालकर इसका घोल बना लीजिए (शहद नहीं लेना चाहते तो चीनी ले सकते हैं चीनी में पानी मिलाकर चीनी का घोल तैयार कर सकते हैं). केक का एक भाग स्टेन्ड पर है, उसके ऊपर ब्रश की सहायता थोडा़-थोडा़ शहद का पानी[लगाइये, इससे केक मुलायम बनता है. .

अब इसके उपर क्रीम रखिये और चाकू की मदद से क्रीम को सारे केक पर एक जैसा फैला दीजिये, अब केक का दूसरा टुकड़ा इसके ऊपर रख दीजिये और उस पर भी शहद का पानी लगा कर क्रीम रखिये और एक जैसा फैला दीजिये. अब इसके ऊपर तीसरा केक रखिये और उस पर शहद का पानी लगाकर क्रीम रखकर एक जैसा फैला दीजिये. केक के नीचे बटर पेपर के चार टुकड़े पतले कटे हुये चारों ओर लगा लीजिये, जिससे केक बडी़ आसानी से एकदम साफ निकल आएगा. अब केक को चारों ओर से क्रीम लगाकर चिकना कीजिये. केक को चारों ओर से क्रीम फैलाते हुए सभी तरफ से अच्छी तरह से कवर कर दीजिये और चिकना कर लीजिए..

चॉकलेट कम्पाउंड लेकर आधी चॉकलेट को पीलर से क्रश कर लीजिये और बाकी की आधी चॉकलेट को पिघला लीजिए. पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को फ्लावर नोजल लगे पॉलीथिन के कोन में भरकर इससे केक पर चारों ओर फूल बना लीजिये और इनके बीच में क्रश की हुई चॉकलेट भर दीजिये साथ ही केक के चारों ओर क्रश की हुई चॉकलेट छिड़क कर लगा दीजिये. चारों ओर लगे हुये बटर पेपर को हटा लीजिए. चॉकलेट लेयर्ड ब्लैक फॉरेस्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार है, केक को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, बहुत ही सुन्दर केक बना है. इस केक को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है..
सुझाव :-
- फ्रोस्टिंग करते समय एसी में काम करें या बहुत ठंडी़ जगह पर काम करें क्योंकि साधारण तापमान पर क्रीम पिघल कर पतली हो जाती है और उससे काम करना मुशकिल हो जाता है.
- क्रीम को व्हिप करने पर भी अगर क्रीम गाढी़ नहीं हो रही हो तो उसे फ्रिजर में 1-2 घंटों के लिए रख दें और निकालकर व्हिप करें तो वह जल्दी से गाढी़ हो जाती है.
- कलर देने के लिए व्हिप क्रीम में पिघली चौकलेट की जगह कोको पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Black Forest Cake Recipe Video in Hindi
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Backing powder aur baking soda ek hi cheeg hai kya please rply...
निशा: अंजली जी, ये दोंनो अलग अलग होते हैं, वेबसाइट के सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर सर्च कर सकते हैं इसके बारे में डिटेल आर्टीकल है उससे आपको डिटेल जानकारी मिल जायेगी.
Khin kam zayda ho jata hai.icing krne ka sahi tarika kya hai...
निशा: samridhi jI, इसके लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है और प्रोपर टूल्स भी चाहिये होते हैं.
निशा: शीतल जी, केक स्टेन्ड पर केक रखा है, चार बटर पेपर की पत्तियां कटी हुई हमारे पास हैं,इन पट्टियों को चार साइड से केक के नीचे लगा देना है, पट्टी का थोड़ा भाग केक के नीचे जायेग जो उसे दबाकर रखेगा और पट्टी का ज्यादा भाग बाहर रहेगा जिस पर अतिरिक्त फ्रोस्टिंग गिरेगी, इन पट्टियों को हटाने पर केक साफ निकल आयेगा.
निशा: खुशबू, बैटर पतला हो या बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अच्छी तरह काम नहीं कर रहा हो, या मिक्सिंग अच्छी तरह न हो तब केक अच्छा नहीं फूलता. आपके ओवन में बहुत जल्दी बेकिंग होती है, अगली बार केक 300 w पर बेक कीजिये, ओवन को पहले प्रीहीट अवश्य कर लीजिये, केक अच्छा बनेगा.
popcorn ghar pe kaise banate hai ??
pls tell me...........
निशा: जयश्री मैं इन्हैं बनाने की कोशिशा करती हूँ.
pls.post recipe of fondant and gum paste and its use in cake decoration.thanks
निशा: दिव्या मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रविन्द्र, कन्वेन्सनल ओवन में सारी चीजें बनाई जा सकती हैं. आप माइक्रोवेव खरीदना चाहते हैं तब माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड लीजिये उसमें सारी बेकिंग हो जाती है.
I really like the way you explain every single detail. Thanks a lot for these simple and easy recipes.
I dont have a blender. Can i still make the whipped cream with double cream and icing sugar by whipping it with a spatula?
I intend to make it tomorrow.
thanks and regards,
Shona
निशा: शोना, बिना ब्लेन्डर के क्रीम को व्हिप करने में थोड़ी ज्यादा समय लग जाता है, किया तो जा सकता है.
निशा: माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर क्लिक करके तापमान सैट कीजिये, और 5 मिनिट के समय सैट करके ओन कर दीजिये, प्रीहीट हो जायेगा, अब रेसिपी के अनुसार तापमान और समय सैट कीजिये, और बेक कीजिये.
n ur dishes r so tasty i have tried som of dem. please reply
निशा: विकास जी, कुकर में केक बनाने के लिये, बर्तन एल्यूमीनियम का या स्टील का आइरन का किसी भी मैटल का लिया जा सकता है.
It is normal chocolate cake
Original black forest cake is a german dessert which consists chocolate cake filled with cherries and "Kirschwasser" ( cherry liquor) but you mentioned honey which is not authentic recipe "Kirschwasser" is the key ingredient of black forest cake because it is special liquor of"Black Forest " region, so without cherries and cherry liquor this cake is simple chocolate cake with cream frosting, normally in India people think that layered chocolate cake is Black Forest cake this is misconception.
If u really want to make Black Forest cake then fill it with glazed cherries and use cherry liquor instead of honey.
निशा: बेकिंग सोडा और खाने वाला सोडा एक ही हैं.
निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रति जी, फ्रिज में रखने पर हर मिठाई थोड़ी सी सख्त हो जाती है.
निशा: गुंजन जी, इसको प्याले में निकाल कर ब्लैन्डर से व्हिप कीजिये, टेस्ट करके देख सकते हैं अगर इसमें मिठास नहीं है तो शुगर डाल दीजिये.
निशा: सलोनी घर में अच्छी क्रीम नहीं बन पाती, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट होते है, क्रीम आप बाजार से ले लेंगी तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: स्वीटी, आइसिंग शुगर किराना स्टोार पर मिल जाती है, आइसिंग शुगर में स्टार्च होने के कारण व्हिप क्रीम जल्दी गाढ़ी होती है.
निशा: सना, वह क्रीम बाजार में तैयार मिलती है, 1 किग्रा, या 1/2 किग्रा. पैक में मिल जाती है, केक के सामान बेचने वालों के पास मिलती है, उसे फैट कर केक पर यूज किया जाता है.
निशा: दिया, क्रीम को हैन्डब्लैन्डर से ही व्हिप किया है, बटर पेपर के चार छोटी पट्टियां जो केक के नीचे चारों ओर से अन्दर डालकर रखदी है, आइसिंग होने के बाद उन्हैं खींच कर हटा दिया है, जिससे केक एकदम साफ निकलता है.
निशा: शैली, बहुत बहुत धन्यवाद.
Di icing and whip cream me kya farak h.dono ek hi h ya alag..cake k uper agar colourful flower banane ho to colour konse use kare
plz jaldi rply kariyega
निशा: सोमिया जी, आइसिंग कई तरह की होती है, व्हिप क्रीम भी आइसिंग है. फ्लोवर बनाने के लिये फूड कलर यूज किये जाते हैं.
निशा: भूमिका, क्रीम को ब्लेन्डर की सहायता से ही व्हिप किया जाता है.
निशा: भूनिका, व्हिप क्रीम को मिक्सर में नहीं फैंट सकते, इसके लिये हैंन्ड ब्लेन्डर की आवश्यकता होती है.
apko bht bht thank you ki apne black forest cake bnana btaya.ab tak mein jb bhi cake bnati sb khte ki cake bht acha bna hai bs market ki trh cream ni lagi hai but apne to sari problem hi solve kr di aunty.
mein ye janna chahti thi ki iceing sugar kya hota hai ar cream kha milegi ,kya hm amul wali cream use kr sakte hai?..mam agr possible ho to atte ka cake bnana btay.
thank you once again aunty ji
निशा: सौम्या जी, आइसिंग शुगर किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है, व्हिप क्रीम बनाने के लिये डेयरी से हैवी क्रीम ले आयें तो ज्यादा अच्छा है, अमूल क्रीम ले रही है तो उसका पतला पानी ऊपर से निकाल दीजिये और गाढ़ी क्रीम लीजिये,थोड़ा सा बटर और आइसिंग सुगर मिला लीजिये, और व्हिप कीजिये, व्हिप क्रीम बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: अंजली जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा; संदीप जी, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Mam mujhe ye jana h ki jo chocolate compound hai wo konsi chocolate hai aur icing sugar kahan milegi...
निशा: स्नेहा, मोर्डे, जिन्दल किसी का भी चौकलेट कम्पाउन्ड लिया जा सकता है, तारीख देख करके लीजिये. आइसिंग सुगर किराना स्टोर पर मिल जाती है.
Thank you mam
निशा: विजय, खाना सोडा डालना आवश्यक नहीं है, लेकिन इससे कचौड़ी थोड़ी खस्ता बनती हैं, आप बिना इसे डाले कचौड़ी बनाइये, कचौड़ी अच्छी बनेंगी.