चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशिश जी, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है, कार्न फ्लोर या अरारोट यूज कर सकते हैं.
निशा: राशि, मैं कोशिश करती हूँ कि सारे कमेन्ट का रिप्लाई करू लेकिन कभी कभी कुछ कमेन्ट रह जाते हैं, आलू को तेज गरम तेल में डाल कर क्रिस्पी होने तक तलना है, क्रिस्पी होने का मतलब ये नहीं कि वह एकदम कुरकुरे होंगे वे हल्के क्रिन्ची होते हैं जो सास में जाने के बाद बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं.
निशा: भावना, आप इसे मल्टीप्लाई करके चार गुना बना लीजिये, और भी अधिक बनाना चाहें तो वह बना सकती है.
Thankxxxxx
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
btayein....................plz plz
निशा: लक्ष्मी, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
What will be the difference if I use Maida not Cornflour.
Pls Reply.
निशा: प्रियंका जी, कार्न फ्लोर तुरन्त बहुत जल्दी पक जाता है, मैदा थोड़ी देर से पकती है, मैदा डाल सकते हैं.
निशा: सविता, इसमें कार्न स्टार्च ही डाला जाता है.
निशा: तरनुम, अवश्य बना सकते हैं, इसकी जगह थोड़ा सा नीबू का रस डाल दीजिये.
निशा: हेमन्त जी हां आप सिर्फ टमाटो सास डालकर इन्हैं बना सकते हैं.
निशा: सोम्या, बेसन से मीठे में बेसन के लड्डू सबसे आसान है और नमकीन मे बेसन का चीला और ढोकला बनाया जा सकता है, और बेसन के पकोड़े तो कभी भी बनाकर खाये जा सकते हैं.
निशा: रुचिका जी आप मुझसे मिलेंगी तो मैं अवश्य मिलूंगी, धन्यवाद.
meine apke bataye tarike se chowmein banai thi ,bhut achi bni thi haan, todhi phiki -2 si lag rahi thi kya hum isme koi masala add ker skte hai jaise kaun se ap mujhe bataye pls
aur ek aur baat ki mam jaise olive oil mere husband lekar aye hain wo kehte ki dal ka tadka aur sare kaam paranthi banana bhi isse kero ,kya yeh oil ko phele pakana (sadena ) nahi padta ya phir direct aise hi use ker skte hain tell me Pls reply.........
निशा: रुचिका जी, चाउमीन में चिल्ली सास थोड़ा अधिक डाल सकती हैं, नमक कम तो थोड़ा और डाला जा सकता है, और आप अपने पसन्द जो मसाला चाहें डाल सकती हैं. ओलिव ओइल को पहले पकाने की आवश्यकता नहीं है इसे आप जिस चीज में चाहे ऎवे ही यूज कीजिये यह स्वाद में बहुत अच्छा लगता है.
meine kal chilli patato banaya tha apki site dekher ,sabko bhut pasand aya ,aur meine dosa n sambhar bhi banye the,bhut acha bana tha.....
yeh sab mein apki wajah se ker payi hn thanx fr running this site... aur u know mam aap ki shakl meri mumy se kitna milta hai ,apki site ki wajah se sb chize asan lagne lagti hai ... u r my ideal ....@@@@@
निशा, रुचिका जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: रुचिका जी, अगर आप थोड़ा सी पतली ग्रेवी रखना चाहती हैं, तो कार्न फ्लोर में थोड़ा और अधिक पानी मिला लीजिये.
I want to ask that what does chili flakes & corn flour means ? And instead of vinegar can we use lemon ? And is it necessary to use soya & chili sauce ? Instead of chili sauce can we use green chili paste ? Please answer my all questions & clear my doubts.
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, लाल साबुत मिर्च मोटी मोटी कुटी रहती है, उन्हैं चिल्ली प्लेक्स कहते हैं, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, 100 ग्राम पैक में मिल जाता है, किसी भी किराना स्टोर से ले सकते हैं. ग्रीन चिल्ली पेस्ट डाल सकती हैं, नीबू का रस भी डाल सकती हैं, लेकिन सोया सास अवश्य डालिये, इससे रैसिपी में कलर और स्वाद दोंनो मिलते हैं.
निशा: गरिमा जी, चिल्ली फ्लेक्स तीखा स्वाद देने के लिये डाले गये है, चिल्ली फ्लेक्स साबूत लालमिर्च को तोड़ कर या मोटा कूट कर बनाये जाते हैं आप इन्हैं मत डालिये, तीखे स्वाद के लिये कुटी लाल मिर्च डाल सकते हैं और तीखा पसन्द न हो तो बिना इसके बनाये चिल्ली पोटाटो अच्छे बनेंगे.
mere ko aaloo bahut pasand hai aap aaloo ki nayi nayi recipe laye.
निशा: साहिल, आलू की बहुत सारी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, हम सभी को आलू बहुत पसन्द आते हैं.
thanks.....?
pls reply
thanx for replying
but main ye puchna chahungi k kya allo slices ko kisi kapde se pochna chahiye corn flour ki coating karne se pehle jisse kam matra mei corn flour chipke uspar aur fry karte hue nikle na...
निशा: प्रीती, आलू को पोंछने की आवश्यकता नहीं है, आलू के ऊपर कार्न फ्लोर लपेट कर 5 मिनिट रखने के बाद तलिये, कार्न फ्लोर नहीं निकलेगा.
pani mein ghol ke arrarot use kar skte hai kya?mam plz rp......i want to make it
निशा: शुचि, जी हां ग्रेवी में भी अरारोट यूज कर सकते हैं.