चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीति जी, आलू को तेज गरम तेल में डाल कर क्रिस्पी होने तक तलना है, आलू ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से नरम रहते हैं, आप आलू को थोड़ा और देर तक कुरकुरे होने तक तलें, ये अधिक कुरकुरे हो जायेंगे.
निशा: करमेन्द्र जी, इसके लिए आलू उबालने की आवश्यकता नही है.
निशा: सीमा जी, आलू को सूखे कॉर्न फ्लोर से कोट करना ही बेहतर रहता है. सॉस के लिए कॉर्न फ्लोर को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना है.
निशा: मेघना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इषिता जी, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद, पूजा जी.
निशा: अर्चना जी, व्हाइट वेनेगर उपयोग कर सकते हैं.
निशा: राम जी, डार्क सोया सास और टमैटो प्यूरी के इस्तेमाल से लाल कलर आ जाता है.
निशा: कृ्ष्णा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: बेबी जी, आप इसमें व्हाइट वेनेगर उपयोग कर सकती हैं.
Ple... tell me fast
निशा: अंकित जी, आप इसमें अरारोट का उपयोग भी कर सकते हैं.
So easy methods
निशा: गगन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried and my kids like it.
निशा: मीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, वेनेगर को सिरका कहा जाता है.
Thanks
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, डार्क सोया सॉंस यूज करने से, टमाटो प्यूरी के यूज से लाल कलर आ जाता है, और थोड़ा फूड रैड कलर यूज करने से अच्छा रैड कलर आता है.
निशा: गरिमा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: वैभव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहिल जी, आप सिरका की जगह नीबू का रस का यूज कर सकती हैं.
निशा: गौरव जी, कार्न फ्लोर मक्के से बना स्टार्च है, और चिल्ली फ्लेक्स लाल सूखी मिर्च एकदम मोटी कुटी हुई होती हैं.
निशा: दक्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सानिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिशा करूंगी.
निशा: निकिता जी आप बिना सोय सास के भी बना सकती हैं, चिल्ली सास की जगह हरी मिर्च बारीक काट कर ले सकती हैं, स्वाद में थोड़ा सा फरक रहेगा.
I'D TRIED , BAHUT ACHE BHI BANE THE BUT POTATO CRISPY NAHI HUE
kYA REASON HO SAKTA HAI ,PLEASE REPLY
निशा: प्रीती जी, आलू को तेज गरम तेल में डाल कर क्रिस्पी होने तक तलना है, आलू ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से नरम रहते हैं, आप आलू को थोड़ा और देर तक कुरकुरे होने तक तलें, ये अच्छे बनेंगे.
निशा: भूमिका जी, कार्न फ्लोर ही लेना होता है.
निशा: आलू को तेज गरम तेल में डाल कर क्रिस्पी होने तक तलना है, आलू ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से नरम रहते हैं, आप आलू को थोड़ा और देर तक कुरकुरे होने तक तलें, ये अच्छे बनेंगे.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू जी, आप इनमें थोडा़ पानी डाल कर इन्हें ग्रेवी वाले बना सकते हैं.
निशा: प्रियांश जी, चीनी की जगह हनी का यूज कीजिये, हनी चिल्ली पोटोटो तैयार हो जायेंगे.