चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

📅 17 अगस्त 2012 👁 9.1 लाख बार देखी गई 💬 220 कमेंट ★ 3.6 (15370)


इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं.  बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं.  चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी.  यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.  

Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato

  •  आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Chili Potato

आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये.  कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये.  1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.

चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.

सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये.  हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.

चिल्ली पोटैटो रेसीपी वीडियो

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (15370 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (220)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manu shree
Nisha mam, jaisa ki aapne kaha ki corn flour ki jagah arrowroot use kar sakte hai to jab aapne corn flour ka ghol dala tha to uski jagah mai arrowroot ka ghol dal sakti hu plsss replyyy Mammm.....
निशा: मनु, जी हां जहा भी कार्न फ्लोर यूज किया है, वहां अरारोट उतनी ही मात्रा में यूज कर सकते हैं.
jyoti
can make cheese chilli also like this

निशा:
ज्योति, चिल्ली पनीर की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चिल्ली पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Rashmi
Heartily Thanks srishti..
naresh kumar gupta
Its superarb,
sarita
cornflour is makki ka atta.......
pooja
mam wht's cornflor?
Srishti Varshney
Hi Rashmi ,
Ap sukhi laal mirch ko hatho s tod lo usse chilli flakes kehte h
Rashmi
Nisha ji, what is chilli flakes... plz reply...
Manjit
Hello Nisha ji, chilli potato banane ke liye agar corn flour na ho to iske bina ban sakta hai plz jald bataye?
Thanks
निशा: कार्नफ्लोर न मिले तो अरारोट ले लीजिये. कार्नफ्लोर या अरारोट मिलाने से चिल्ली पोटेटो में थोड़ा कुरकुरापन आ जाता है.
anuradhasoni
nice mam. kya veg crispy bhi isi tarah banti h