चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
What is the difference between Chilli sauce and Chilli paste? How to make them? Please share the recipe.
Thanks,
Nirmal
निशा: निर्मल, चिल्ली पेस्ट सिर्फ मिर्च से बनता है, थोड़ा नमक और ओइल या प्रिजरवेटिव्स डाले जाते हैं, लेकिन चिल्ली सास को चिल्ली में और दूसरे मसाले डालकर बनाया जाता है.
ye recipe waise to acchi bani lekin jab shuru mei maine corn flour se coating karne k baad potato deep fry kiye to saara corn flour aalu se nikal kar kadai mein neeche chala gya aur jam gya.
aalu bina cornflour k fry hue. aisa q hua???
निशा: प्रीती, कार्न फ्लोर आलू के ऊपर चिपक जाता है, निकलना तो नहीं चाहिये, ज्यादा कार्न फ्लोर डालने से एसा हो सकता है, धन्यवाद.
Thanks
निशा: वीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Its really good recipe and u r very gud teacher. I like the way u explain the recipes...
निशा: इन्शिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
sakshi g
निशा: साक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद, बच्चों को बहुत बहुत प्यार.
निशा: पूनम, कार्न फ्लोर को सूखा ही आलू के ऊपर लगाना है.
i wat to tell you only one request, please if it is possible then make more picture download of entire recipe, step by step (1 ,2 , 3, 4) thanks , otherwise its good, your very good teacher as well one the best chef in india....
निशा: ताहेर जी, सलाह के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
i m from meerut i m 17th yrs old
i m a new fann of yur mai aapki kam se kam ek recipe tho daily jarur try karti hu aur vo sabko bahut pasand bhi aati hai hamere ghr mein sab aapki recipes ki bahut tarif kre hai aunty aaj aap ki vajha se mai tho famous ho gyi new new dishis banane mein aunty mere papa tho yeh sb chize bilkul nhi khate the aap aab aapki recipes vo khane lge aur tarrif bhi krte hai
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद. आप सच कह रही हैं, बेटियां प्यार से जो बनादे, पापा वह चीज नहीं खाते थे लेकिन बेटियों के हाथ से बनी उसी चीज को खाकर वे उसकी तारीफ करते है.
निशा: लोगन, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च है, इसकी जगह अरारोट यूज कर सकते हैं.
I live in Canada, I found yellow corn flour in store but jo aapne use kia hai woh white hai dekhne me, mene yellow wala hi use karke banaya. white wale ko corn starch bhi kehte hain kya? yeh bhi bataiye ki mein yellow corn flour se aur kya bana sakti hun?
निशा: नीतू, जो हमने यूज किया है, वह कार्न स्टार्च है, आपने जो मक्के का आटा यूज किया है उससे रोटी, परांठे आदि बनाये जाते हैं.
निशा: मनसुख जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
apki receipe first time dkhi me ne apne bhoot ache se present ki h apni receipe nd apka receipe sikhane ka way b bhoot attractive nd simple hai
i'll definetly try ur dish
निशा: साक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
u r great maam...god bless u...
निशा: विजया, मुझे बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz.tel k agr vinegar na use karen toh acha nahi banega...?ya fir vinegar ki jagah kuch aur use kr skte hain kya..?
maam plz.reply......soon,,,,waiting for urs reply...
निशा: नवगीत, विनेगर की जगह नीबू का रस यूज कर सकते हैं.
निशा: अंकिता, विनेगर यानि कि सिरका ये एसीटिक एसिट और पानी का घोल होता है, इसका यूज बहुत सारी रैसिपीज में होता है.
निशा: नितिमा, सोया सास से कलर और स्वाद दोनों ही रैसिपी में आते हैं, अगर आप नहीं डालना चाहती तो नहीं डाले थोड़ा सा फरक रहेगा.
निशा: स्नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेश, बहुत बहुत धन्यवाद.