चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रिचा जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
Mam mujha ya btao chili potato ko red kaisa kra
निशा: शोभा जी, डार्क सोया सॉंस यूज करने से, टमाटो प्यूरी के यूज से लाल कलर आ जाता है, और थोड़ा फूड रैड कलर यूज करने से अच्छा रैड कलर आता है.
निशा: अंकुर जी, अरारोट मिलाने से चिल्ली पोटेटो में थोड़ा कुरकुरापन आ जाता है कलर नहीं बदलता है.
निशा: अंजली जी, यदि आप चिल्ली पोटेटो में scheswan chatni जो बाजार में किराना शोप से ले सकते हैं, वह डालकर बनायें तब ये सेजवान चिल्ली पोटेटो बन जायेंगे.
निशा: कल्पना जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: कलप्ना जी, आप चाहती है तो शिमला मिर्च डाल कर बना सकती है और बताइये कि कैसे बने?
निशा: अंजली जी, आप जब चीनी डालते हैं तो उसके बदले शहद डाल दीजिए और जितना आपको मिठास की आवश्यकता हो 1-2 टेबल स्पून उसके अनुरूप ही इसे डालें.
निशा: सुखदेव जी, आप इसमें रैड चिल्ली सास और रैड फूड कलर डाल कर इन्हें रैड बना सकते हैं.
निशा: सोफिया जी, थोड़ी सी शुगर और डालने इसका तीखापन बहुत अच्छा लगता है, आप शुगर न डालना चाहें तो बिना शुगर के इन्हें बनाया जा सकता है. सोया सॉस कलर के लिए डाला जाता है अगर आप इसे नहीं इस्तेमाल करते हैं तो रेसिपी में कलर नहीं आएगा.
निशा: कंचन जी, आप कार्न फ्लोर की जगह अरारोट यूज कर सकते हैं.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोया सॉस कलर के लिए डाला जाता है अगर आप इसे नहीं इस्तेमाल करते हैं तो रेसिपी में कलर नहीं आएगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद जी.
krn flone kya hai btaooo jldi
निशा: आदर्श जी, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है.
what is corn flor
निशा: अंशिका जी, कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है, किराना स्टोर पर पैक्ड कार्न फ्लोर आसानी से मिल जाता है.
I Lovt it Chlli Patato .
Hi mam...
Isme sugar daalenge to yeh mitha ho jaega...
Is it necessary to use sugar??
निशा: साक्षी जी, टमाटो सास में शुगर होती है, लेकिन थोड़ी सी शुगर और डालने इसका तीखापन बहुत अच्छा लगता है, आप शुगर न डालना चाहें तो बिना शुगर के इन्हैं बनाया जा सकता है.
Thanku mam apki dish sbko bhut pasand aye....
निशा: अंश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello ma'am
Kya aloo ko phle half boil kr skte ha.... aisa mene kiya Tha but mere aloo thode se tide the baaki saari apki recipe Thi... yummy bne the ma'am aloo tide na ho aisa kya kru..
निशा: तम्मना जी इन्हैं कच्चे ही तलिये, अच्छे क्रिस्पी आलू तल कर तैयार होंगे.
thanku mam for ur reply...ye bat to sahi hai ki sauce dalne ke bad potato naram ho jayenge but bajar ke nhi hote...aur fir mere husband ko wo pasand nhi ate.
hi nisha ji
I m big fan of ur recipes. U write in very simple way.
mere chilli potato me phle to potato crispy hote hain lekin bad me jb sauce dalo sare to mulayam pd jata hai.
निशा: अर्पिता जी, सास डालने के बाद तो पोटेटो नरम हो ही जायेंगे.
Hello..Ma'm!
I jus love ur recipes....u r good cook...uh should apply for masterchef...bcoz ur ol recipes are exactly lyk...it is avaible in d best rastraunt in d mkt.. Keep cooking lyk dis. :)
निशा: एकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum chilli potato me red chilli use kar sakte hai green chilli ki gjah
निशा: मंजू जी, अवश्य यूज कर सकते हैं.
Message...
Mam pls reply:-) .....hum.kay chili patato mai corn flr ki jagha maida ya besan use kar skte hai ....
Pls mam help
निशा: पायल जी, मैदा यूज की जा सकती है लेकिन कार्न फ्लोर ज्यादा अच्छा रहता है, और कार्न फ्लोर ये मक्के का स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Mam .... kay hum corn flour ki jagha maida y fr besan use kr skte hai kuki actual humre fmly mai makki k atta nahi use hota ...pls mam help
निशा: पायल जी, कार्न फ्लोर मक्की का आटा नहीं है, ये मक्के का स्टार्च है, मैदा यूज कर सकते हैं लेकिन कार्न स्टार्च ज्यादा अच्छा होता है.