चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji
Aap ki recipie bhut achhi hoti h aap har recipie ko step by step explain achhe se karti hai..i realy love it...aap se maine bhut dishes sikhi h ..thank u so much ...:)
निशा: सुरभी जी, तेल कम गरम हो तब एसा होता है.
निशा: सोनिका जी, आलू ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से नरम रहते हैं, आप आलू को थोड़ा और देर तक कुरकुरे होने तक तलें, ये अच्छे बनेंगे.
निशा: सुनाक्षी जी, मैं कोशिश करती हूँ.
Your recepi is just amazing, tooooooooooo tasty.
Really Thank you.
Best of luck
निशा: राना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, चिल्ली पोटेटो तीखे होते हैं, इसलिये चिल्ली सास डाला जाता है. अगर आप नहीं डालना चाहते तब आप इन्हैं बिना इसके बना सकते हैं.
MAINE LAST SUNDAY CHILLI POTATO BNAYE AUR WO BHOT YUMMY BANE. BACHO KO BHOT PASAND AYE. THANKS MAM
निशा: रवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, चिल्ली पोटेटो हैं तो चिल्ली ज्यादा डाली जाती है, लेकिन चिल्ली सास के बिना भी ये चिल्ली पटेटोज बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: कमल जी, कार्न फ्लोर और अरारोट दोनों ही स्टार्च है, कार्न फ्लोर कार्न से बना हुआ और अरारोट एरोरूट प्लान्ट से बना हुआ.
निशा: अनामिका जी, इसमें मक्के का आटा यूज नहीं किया है, इसमें कार्न फ्लोर ये कार्न का स्टार्च होता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
ya vo ghar p bnana sikhado
निशा: ईशा जी, टमाटो सास की जगह टमाटर पीस कर, थोड़ी सी चीनी मिलाकर, भून कर, डाल सकते हैं और सोया सास आप नहीं पसन्द करते तो मत डालिये, बिना सोया सास के भी चिल्ली पोटेटो बन जायेंगे.
निशा: रीत जी, मक्का का आटा और कार्न फ्लोर दोंनो अलग है, आटा तो आटा है लेकिन कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है, किराना स्टोर से कार्न फ्लोर और मक्का का आटा बोलकर दोंनो को अलग अलग खरीदा जा सकता है.
I like potato chili but mene bnay to tast nhi aya why....????
निशा: पूजा जी, एक बार फिर से वीडियो देखकर और सारी चीजें बराबर मात्रा में लेकर इसे बना सकती है, पहली बार में हो सकता है कि अच्छे न बने हों.
Can we make chilli sous, soya sous at home? If yes then how to make it? Please reply.
निशा: भारत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीत, कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च होता है, इसे कार्न फ्लोर ही बोला जाता है, किराना स्टोर पर ये आसानी से मिल जाता है.
thnx a lottt.... (Y)
निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.