चिल्ली पोटेटो | Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato

इन्डो चाइनीज रैसिपी में चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं. बच्चों को तो बहुत ही पसंद आते हैं. चिल्ली पोटेटौ आप ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के साथ भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो आपको बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ (Chili Potato Recipe) बहुत ही पसंद आयेंगे.
Read - Chili Potato Recipe - How To Make Chilli Potato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chili Potato
- आलू - 250 ग्राम ( 3 आलू)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 -1/2 आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chili Potato
आलू को अच्छी तरह धोइये, छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये. कटे आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में अच्छी तरह मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
कार्न फ्लोर कोटेड आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी में निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि अतिरिक्त तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.

तले आलू के लिये सास तैयार कीजिये
दूसरा पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, एकदम धीमी गैस पर, चिल्ली सास, टमाटर सास, सोया सास डालिये, मिक्स कीजिये. 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में लमप्स खतम होने तक घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये, और नमक, चीनी डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और सिरका (Vinegar) विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिक्स करते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.
चिल्ली पोटेटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर गार्निश कीजिये, गरमा गरम चिल्ली पोटेटो तैयार है, बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पोटेटो को परोसिये और खाइये.
सुझाव:
चिल्ली पोटेटो को प्याज लहसुन के फ्लेवर में बनाने के लिये, 1 प्याज और 6 लहसुन की कली बारीक काटिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालने से पहले, बारीक कटे प्याज और लहसुन डालकर प्याज को पारदर्शक होने तक भून लीजिये, इसके बाद अदरक पेस्ट और सारे मसाले क्रम से डालते हुये बिलकुल उपरोक्त तरीके से चिल्ली पोटेटो बना लीजिये. हरी प्याज बारीक काट कर चिल्ली पोटेटो को गार्निश कर सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, डार्क सोया सास यूज करने से, टमाटो प्यूरी के यूज से लाल कलर आ जाता है.
निशा: किशु, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for replying...defntly ill try this recipe and will let u know soonnn....thankuu once again for ur support...:)
निशा: रीत, कभी कभी एसा होता है, प्लीज परेशान न हो जो कमी रह गई है उसे समझ कर फिर से ट्राई करें. नमक कम डालिये और सोया सास कम डालिये अच्छे चिल्ली पोटेटो बनेंगे.
निशा: तीया, सिरका की जगह नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: अलका, शहद भी चीनी की तरह 1 छोटी चम्मच डाला जाता है.
निशा: अल्का, चीनी की जगह हनी का यूज कीजिये, हनी चिल्ली पोटोटो तैयार हो जायेंगे.
निशा: ममता, धन्यवाद.
निशा: पूजा, कार्न फ्लोर जो व्हाइट होता है वही यूज करना है, वह कार्न स्टार्च है.
निशा: गीता, सूखी लाल मिर्च बहुत मोटी मोटी कुटी रहती हैं, वही चिल्ली फ्लेक्स हैं, आप सूखी साबुत लाल मिर्च से थोड़ा सा कूट कर चिल्ली फ्लेक्स बना सकती हैं.
निशा: पारुल आप बनाइये, चिल्ली पोटोटो में चिल्ली सास, टमाटो सास और सोया सास लाल कलर देते हैं, और ये चिल्ली पोटेटो भी लाल है, फोटो कभी कुछ अलग कलर के दिखाई देते हैं.