Jalebi Recipe, जलेबी

गरमा गरम जलेबियाँ (Jalebi) सभी को बहुत पसन्द आती है. आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे (Rice floor) से ही बनायी जातीं है पर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी (Mawa Jalebi) भी बनायीं जातीं है. अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं. हम आज यहां मैदा की जलेबी (Jalebi) बनायेंगे.
Read - Jalebi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi
- मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
- यीस्ट - 1 1/4 छोटी चम्मच
- घी या तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Jalebi
यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 5 - 10 मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो (इतना घोल बनाने में लगभग 1 1/2 कप पानी लग जाता है). इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये:
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- केसर - एक चुटकी
एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये. चीनी घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 2 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह हल्की चिपकने वाली 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं
खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें. इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 2 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.
कमेंट (309)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine jalwbi banayi thi per wo talne ke baad turant chasni mai daal di or fir turant nikal li par vo 15 minit baad bahut soft ho gayi please aap batayegi ki maine kya galti ki jo
jo jalebi thick nhi bani
पूजा, चाशनी अगर पतली हो तो जलेबी जल्दी से सोफ्ट हो जायेंगी.
निशा: गुड्डी, जलेबियों को गरम गरम ही चाशनी में डुबाया जाता है.
This recipe seems very good. pls tell dry yeast and active dry yeast is the same thing or different?. can i use this active dry yeast to make this recipe..pls reply soon.
Thank you!
निशा: रितु, ड्राय यीस्ट और एक्टिव यीस्ट दोनों एक ही हैं आप एक्टिव ड्राय यीस्ट जलेबी में प्रयोग कर सकतीं हैं
निशा: धन्यवाद दीपिका
निशा: अम्रिता, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नम्रता, जलेवी बैटर यदि अच्छी तरह फरमेन्ट न हो तो एसा हो सकता है, या फिर तेल कम गरम हो तो भी जलेबी कड़क हो सकती हैं.
निशा:शालिनी, 100 ग्राम मैदा लगभग 1 कप होती है, सारी चीजों की आधी मात्रा करके ले लीजिये, धन्यवाद.
निशा: मोनिका, धन्यवाद.
maine jalebi banayi lekin chashni mein rekhne ke bad woh naram ho gayi.aur andar se meethi bhi nahin hui.jalebi ke ghol banane mein kitna pani dana hota hai.
निशा: सुरुचि, चाशनी पतली होने से एसा हो सकता है, घोल बनाने के लिये 2 कप मैदा में लगभग 1 1/2 कप पानी लगता है.
निशा: नाहिद, ड्राई यीस्ट ही कहा जाता है, और इसी नाम से दुकान दार को बोला जाता है.
निशा: नाहिद, मैं कोशिश करती हूँ कि आप सबके सारे जबाव दूं लेकिन कभी कभी कुछ सवाल हमसे रह जाते हैं, आपका सवाल भी मुझे नहीं मिल रहा है, कृ्पया आप अपना सवाल फिर से लिख दीजिये मैं उसका जबाव देने की कोशिश करूंगी.
निशा: सरोज, जो भी कढ़ाई है, उसी में 2-3 जलेबी डालकर बना लीजिये, धन्यवाद.
thanks a lot for this recipe but pls inform me how can we make jalebi n keep 1 day before the party fresh n crispy
निशा: सुनीता, पारंपरिक तरीके यानी यीस्ट से मैदा फुलाकर बनाई जलेबी एकदम क्रिस्पी बनती है. मैंने इसका वीडियो भी प्रस्तुत कर दिया है.
BRegards,
Deepika
kya yeast ke place per kuch or dala ja sakta hai ya nahi.
निशा: जी श्वेता लेकिन वह जलेबी इतनी हल्की और कुरकुरी नहीं होतीं. मैं तुरत फुरत जलेबी बनाने की रेसीपी और वीडियो भी जल्दी बनाने की कोशिश करूंगी
Can u pl.send the recipe of Rajasthani meethe chawal on my email I'd.
निशा: दीपिका, घी की जगह ओइल लिया जा सकता है.
Love You.