Jalebi Recipe, जलेबी

गरमा गरम जलेबियाँ (Jalebi) सभी को बहुत पसन्द आती है. आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे (Rice floor) से ही बनायी जातीं है पर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी (Mawa Jalebi) भी बनायीं जातीं है. अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं. हम आज यहां मैदा की जलेबी (Jalebi) बनायेंगे.
Read - Jalebi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi
- मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
- यीस्ट - 1 1/4 छोटी चम्मच
- घी या तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Jalebi
यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 5 - 10 मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो (इतना घोल बनाने में लगभग 1 1/2 कप पानी लग जाता है). इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये:
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- केसर - एक चुटकी
एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये. चीनी घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 2 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह हल्की चिपकने वाली 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं
खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें. इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 2 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.
कमेंट (309)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
मैं जहा रहती हूँ वो गांव है इसलिए यहाँ yeast नही मिलता।
और मेने घर पर यीस्ट बनाया था लेकिन वो सही नही बना,उसमे से बदबू आने लगी थी।और आपका video देखा तो उसके जेसे बनाने की कोशिश की लेकिन वो घोल भी ख़राब हो गया उसमे से बी बदबू आने लगी । क्या करू कैसे बनाऊ जलेबी।प्लीज मुझे बताइए
मेने देखा कि बहत पुरानी ये post फिर भी सबको 2009 से आज भी रिस्पांस दे रहे हो । impressed । आपकी बहुत मदद मिली हमको ।
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, दोसा बिना नोनस्टिक तवे पर बना सकते हैं, लेकिन फिर लोहे का भारी तवा हो तो ज्यादा अच्छा है, आपके घर में जो तवा है आप उस पर पहले 2 -4 परांठे बना लीजिये, या फिर अच्छी तरह तेल लगाकर धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक गरम होने दीजिये, नैपकिन पेपर या कपड़े से तेल पोंछ कर दीजिये, अब तवा को ठंडा करके दोसा फैलाइये, आग तेज कीजिये और दोसा को नीचे से ब्राउन होने तक सेकिये और फोल्ड करके सर्व कीजिये, अच्छा दोसा बनेगा, बताइये कि कैसा दोसा बना.
निशा: वीना जी, जलेबी गरमा गरम अच्छी लगती हैं, फ्रिज में रखकर 2 तक खायीं जा सकती हैं.
निशा: श्री जी, हल्की सी स्मैल और झाग जलेबी के मिश्रण में हो सकते हैं.
निशा: सचिन जी, मैदा में थोड़ा दही और चीनी डालकर घोल कर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, यीस्ट अपने आप बन जाता है, उसमें यीस्ट डालने की आवश्यकता नहीं है
निशा: राकेश जी, यीस्ट तो एकदम अलग है, हाइड्रोपाउडर कुछ अलग चीज है, ड्राई यीस्ट के दाने पीली सरसों के दाने जैसे होते हैं, और इन्स्टेन्ट ड्राई यीस्ट के दाने खसखस के बारीक दाने जैसे होते हैं लेकिन कलर में ब्राउनिश यलो होते हैं और किरान स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
nisha ji
निशा: स्वाति जी, मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है.
निशा: मोनिका जी मैं इमरती बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: जयन्ती जी यीस्ट एक तरह की फंजाई है, हल्के पीले रंग बारीक गोल सरसो के दाने जैसा या इससे भी छोटे दाने वाला होता है, यीस्ट किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: ज्योति, मैदा घोलते समय ही यीस्ट वाला घोल डालकर मैदा घोल बनाना है, धन्यवाद.
I hv a problem related to dis recepie.. meri jalebi phle to bahut hi achi or kurkuri bani but chashni me dalte hi iska kurkurapan khatam ho gya.. plz tell me the reason jis se iska kurkurapan bana rahe..
Thank you,,
निशा: महक, चाशनी पतली होने पर एसा हो सकता है.
निशा: साक्षी जी, दही डालकर मैदा घोल कर मिश्रण को 24 घंटों के लिये गरम जगह पर रखना होगा, उसमें नेचुरल यीस्ट पैदा हो जाता है, उससे जलेबी बना सकते हैं.
निशा: लिपी जी, बेकिंग पाउडर बहुत ही कम मात्रा में डाला जाता है, 1 कप मैदा में 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर ही पर्याप्त है.
निशा: चौकलेट केक की रेसिपी वेबसाइट उपलब्ध है, सर्च बटन पर चौकलेट केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
mere beta ki ye favourite recipe hai ,usne aapko thank bola hai coz uski mamma ko ye receipe nahi aati thi ab aa gayi hai, thank u so much nisha ji
निशा: कामिनी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को प्यार.
lekin usme badboo aane lagi
kya ab iski jalebi bana
sakte h
निशा: शीला, खमीर की महक एक अलग तरह की महक होती है, देख लीजिये आपको अच्छा लग रहा हो तो बनायें, नहीं तो हटा दीजिये, यीस्ट डालने के बाद आटे को गर्म जगह रखें, आटा जल्दी तैयार हो जाता है.
banai bahut acchi bani
very very very thanks .....
निशा: सरोज जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
All recipes r very easy to cook
निशा: विशाखा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी हां अवश्य कर सकते हैं.