Jalebi Recipe, जलेबी

गरमा गरम जलेबियाँ (Jalebi) सभी को बहुत पसन्द आती है. आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे (Rice floor) से ही बनायी जातीं है पर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी (Mawa Jalebi) भी बनायीं जातीं है. अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं. हम आज यहां मैदा की जलेबी (Jalebi) बनायेंगे.
Read - Jalebi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi
- मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
- यीस्ट - 1 1/4 छोटी चम्मच
- घी या तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Jalebi
यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 5 - 10 मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो (इतना घोल बनाने में लगभग 1 1/2 कप पानी लग जाता है). इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये:
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- केसर - एक चुटकी
एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये. चीनी घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 2 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह हल्की चिपकने वाली 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं
खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें. इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 2 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.
कमेंट (309)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: जसप्रीति जी हां.
निशा: हिमानी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
you are just great. I love your recipes, it made me cooking lover.
Please keep posting new recipes
Thank You so much.
निशा: शिखा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, चाशनी को थोड़ा ठंडा करने के बाद उसमें जलेबी डालनी है.
निशा: भावना, जलेबी के लिये यीस्ट आवश्यक है.
निशा: खुशी, यीस्ट से जलेबी ज्यादा अच्छी बनती हैं.
निशा:जलेबी के लिये चाशनी एक तार की होनी चाहिये. चीनी में बराबर का पानी मिलाकर आग पर चढा दीजिये. जैसे ही चीनी घुल जाये और चाशनी उबलना शुरू हो जाय, तुरंत गैस बंद कर दीजिये. जलेबी की चाशनी तैयार है. जलेबी दुबारा गर्म की हुई उतनी अच्छी नहीं लगतीं.
फर्मेन्टेड मैदा यदि गाढ़ा लगे तो आप इसमें पानी मिला सकतीं हैं.
aisa kyo hua..
Kya perfect shape ka liye practice ki Jarurat hai ?? Kuch Jalebi ki shape to acchi thi kuch ki nahi.
निशा: स्वाति, जी हां थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छी जलेबी बना लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap dahi bhi use kar sakti hai...2 cup maide me 1 cup dahi plus 1cup lukewarm water
Baki recipe same rakhiye...mast jalebian banaiye aur khilaeye
Please reply aunty ji.............
निशा: स्वाति जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thnx for ur help
निशा: सीमा, दही को फैट कर डालिये और मैदा को भी अच्छी तरह फैंट लीजिये, बबल्स नहीं आयेंगे.
Please reply aunty.....
निशा: मधु, पाइन एपल को कद्दूकस करके, थोड़ी चीनी डालकर लगातार चलाते हुये पका लीजिये, पाइनएपल का अच्छा स्वाद आयेगा.
I am not talking about jalebi recipe... but a recipe in which we can use jalebi as an ingredient..........
निशा: निशा, जलेबी स्वीट है, ये इन्ग्रीडियेन्ट नहीं है, धन्यवाद.
I want to make any new dessert and yummy recipe using jalebi, but I need your help mam.........to do so. Please help...
निशा: निशा, प्लीज वीडियो देखिये और थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप जलेबी बना लेंगी, प्लीज ट्राई.
निशा: निशा, आप जलेबी से क्या बनाने की सोच रही हैं?
निशा: माला यीस्ट का यूज बेकिंग में किया जाता है, ढोकला के लिये बेकिंग सोडा और ईनो फ्रूट साल्ट का यूज करते हैं.
dhanyavad. jalebi recipe bahut achhi hai aur maine jalebi banai sabko bahut pasand aayi. Uttar bharat me IMARATI bahut prachalit hai dekhane me jalebi jaisi hi hoti hai parantu swad me alag hai. please imarati ki recipe upload keejiye.
निशा: भावना जी मैं कोशिश करती हूँ.
ye kya hota hai please clear
निशा: पूनम, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, गोल गोल पीले सरसों के दाने जैसा दिखता है, पैक में किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: रीतू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, साबूदाना खीर रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपस्थित है, सर्च बटन पर साबूदाना खीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते है.