Jalebi Recipe, जलेबी

गरमा गरम जलेबियाँ (Jalebi) सभी को बहुत पसन्द आती है. आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे (Rice floor) से ही बनायी जातीं है पर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी (Mawa Jalebi) भी बनायीं जातीं है. अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं. हम आज यहां मैदा की जलेबी (Jalebi) बनायेंगे.
Read - Jalebi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi
- मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
- यीस्ट - 1 1/4 छोटी चम्मच
- घी या तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Jalebi
यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 5 - 10 मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो (इतना घोल बनाने में लगभग 1 1/2 कप पानी लग जाता है). इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये:
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- केसर - एक चुटकी
एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये. चीनी घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 2 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह हल्की चिपकने वाली 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं
खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें. इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 2 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.
कमेंट (309)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mam please ye btaiye ki ham jalebi ko kitni der tak kurkuri rkh sakte h aur kaise? kya use chashani me bhigo kar bahar rakhe ya usi me rakhne pe crunchi rhegi .
निशा: सुधा जी, जलेबी गरम ही अच्छी और कुरकुरी रहती है. इसे चाशनी में भिगो कर नहीं, बाहर ही रखा जाता है.
Yeast means in hindi
Pls reply
निशा: रेखा जी, यीस्ट को खमीर कहते हैं.
est mins kya hota hai
Kya hum jalebi ka mixture jisme eno mila hai
Use 4 se 5 din fridge me rakh sakte hai
निशा: asefa जी हां ठंड के दिन में 4-5 दिन और गर्मी के मौसम में 2 दिन रख कर यूज किया जा सकता है.
madam,is jalebi me jo yeast daala h us paani me sugar b daalni hoti h kya,jaisa ki pizza dough banane k liye yeast ko ferment krte h.plz bataiye tia :)
निशा: छाया जी इसमें शुगर डालने की आवश्यकता नहीं है.
Hi Nisha ji,I like your recipes very much.Thanks a lot for giving us such a different varieties.
Jalebi is really made very sweet.thnx
निशा: विभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji,apse bohot kuch sikhne ko mil raha hai,thanks
mam maine jalebi banayi to bhot kurkuri bani achi thi bt mam main chahti hu ki thodi si soft bane jaise halwai ki banti quki meri dadi ko khane me problem hoti h aesi cryspi jalebi mam pls reply karna pls
निशा: प्रीती जी, जलेबी बैटर थोड़ा सा गाढ़ा रखें और जलेबी को अभी की अपेक्षा हलका कम ब्राउब होने तक तलें, जलेबी नरम बन जायेंगी.
yeast k alawa hm baking powder dal skte h to jalebi vesi hi creaspy bnegi
निशा: किरन जी हां जलेबी को मैदा में बेकिंग पाउडर डालकर बना सकते हैं.
Yeast kya hota h...plz bataye...
निशा: शिल्पी जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है जो उचित तापमान पर बहुत जल्दी बढ़ती है, इसे आटे को फरमेन्ट करने के काम में लिया जाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
Thank you so much .. Maine aaj banayi jalebi kya batau kitni achi bani maine aaj first time sasural me kuch meetha banaya h aur sabne khub tarif ki .... Thank u so much mere pass words nhi h aapko thanks kahne ke liye
निशा: संजना जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आपने पहली बार में ही अच्छी जलेबी बना कर अपने परिबार को खिलायीं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi nishaji plz muze y batay ki baking powder or khane ka soda ek hi hota he plz rply soon ...yeast hamare idhar nahi mila..me jalebi nahi bana pa rahi hu plz rply soon....
निशा: आरू जी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अलग हैं, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा की जगह यूज किया जा सकता है, आप जलेबी के लिये बेकिंग पाउडर यूज कर सकती हैं.
nisha ji
aapne kisiko reply kiya hai ki baking powder se kurkurapan nahi aata hai.....lekin mai jalebi baking powder se hi banana chahti hu kyonki ye easily available hai mere paas...to batayen ki phir mai isme kurkurapan kaise la sakti hu..agar jalebi kurkuri nahi hui to achhi nai lagegi khane me plz batayen sunday se pehle
Whats the meanning of est
निशा: सांगी जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनुकूल बातावरण में बहुत जल्दी बड़ती है. ड्राई क्रीम कलर के गोल बारीक दाने के रूप में मिलती है. किराना शोप या जहां केक ब्रेड के सामान मिलते वहां से लिया जा सकता है.
Can you please tell me the measurments for 1 cup , 1 tablespoon and 1 teaspoon??
Nisha ji kya rasgulla ki Chasni Me jalebi daal Skte hai
निशा: ज्योति जी, काजू कतली तो बहुत दिन तक रख कर खाई जा सकती है और आप इससे बनाना चाहें तो कालू गुजिया बना लीजिये, इन्हैं क्रम्बल करके मैदा की बेली हुई पूरी में भर कर तल कर बना सकते हैं, बनाने का डिटेल तरीका वेबसाइट पर देखा जा सकता है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: लीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, घोल को मोटे कपड़े से ढककर, बन्द अलमारी के अन्दर रख दीजिये, घो 12 घंटे में तैयार हो जाना चाहिये.
निशा: श्रीमती शर्मा, जलेबी की चाशनी में तार देखने की आवश्यकता नहीं होती, चाशनी को अंगूठे और अंगुली से चिपका कर देखें वह शहद की तरह चिपकनी चाहिये.
Happy to read.
निशा: kshetrapal jI, यीस्ट को हिन्दी में खमीर कहा जाता है, 2 कप मैदा में 1- 1 1/4 छोटी चम्मच यीस्ट डाला जाता है.
निशा: आकांक्षा जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Kya him ismey yeast ki jagah much air bhi daal saktey hai? Plz reply kareyn kya daal saktey h.
निशा: मुक्ता जी, मुझे आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है, लेकिन जलेबी मैदा में बिना यीस्ट डाले भी बनाई जा सकती है, सर्च बटन पर no yeast jalebi लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: देविन्दर जी, इसे खमीर कहा जाता है, तैयार खमीर बाजार में छोटे छोटे गोल पीली सरसों के दाने या इससे भी बारीक दाने के रूप में किराना स्टोर पर मिल जाता है.