Jalebi Recipe, जलेबी

गरमा गरम जलेबियाँ (Jalebi) सभी को बहुत पसन्द आती है. आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे (Rice floor) से ही बनायी जातीं है पर मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी (Mawa Jalebi) भी बनायीं जातीं है. अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं. हम आज यहां मैदा की जलेबी (Jalebi) बनायेंगे.
Read - Jalebi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jalebi
- मैदा - 200 ग्राम या 2 कप
- यीस्ट - 1 1/4 छोटी चम्मच
- घी या तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Jalebi
यीस्ट के दाने आधा कप गुनगुने पानी में 5 - 10 मिनिट के लिये भिगा दीजिये. एक बर्तन में मैदा और यीस्ट का घोल डालें, मैदा में गुठलिया खतम होने तक पानी डाल कर पकोड़े जैसा घोल बनायें. घोल अधिक गाढ़ा या पतला न हो (इतना घोल बनाने में लगभग 1 1/2 कप पानी लग जाता है). इस घोल को करीब 12 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. 12 घंटे के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
जलेबी बनाने के लिये पहले चाशनी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये:
- चीनी - 400 ग्राम (2 कप )
- पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप)
- केसर - एक चुटकी
एक बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये रख दीजिये. चीनी घुलने तक चाशनी को पका लीजिये, अब इस चाशनी में केसर की पत्तियां डाल दें और धीमी आग पर 2 मिनिट उबलने दीजिये, इस तरह हल्की चिपकने वाली 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
जलेबी बनाने के लिये कढ़ाई अलग तरीके की होती है. वह ज्यादा चौड़ी और गहरी कम होती है.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. जलेबी बनाने के लिये एक विशेष प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है. हम जलेबी बनाने के लिये दूध की थैली से निकली प्लास्टिक का उपयोग भी कर लेते हैं
खमीर उठे मैदा के मिश्रण को अच्छी तरह से फैंट लीजिये. अब मिश्रण को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालें. जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दें. इन जलेबियों को पलट पलट कर गुलाबी होने तक सेके. सिंकी हुई जलेबियाँ कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डालें. 2 मिनिट बाद चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारी जलेबियाँ तैयार कर लें.
जलेबियाँ तैयार हैं. गरमा गरम जलेबियाँ परोसिये और खाइये.
कमेंट (309)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राशि, सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: रजनी, आप रख सकती हैं, या माइक्रोवेव को 50 से.ग्रे तापमान पर 5 मिनिट तक गरम करके मिक्सर का बर्तन ढककर उसमें बन्द कर दीजिये (2-3 घंटे में अच्छा खमीर तैयार हो जाता है).
निशा : यीस्ट (dried yeast) यानी खमीर. यह ड्राइड यीस्ट (dried yeast) बेकिंग पाउडर बेचने वाली दुकानों पर मिल जाता है और नन्ही नन्ही गोलियों की शक्ल का होता है.
निशा: मोना, मुझे गुड़ के लड्डू लिखने हैं. कल सुबह तक लिखने की कोशिश करूंगी
coffie aur chaumeen ki receipee kahan hain.
please write recipe for Vasundi also
coffie aur chaumeen ki receipee kahan hain.
निशा: रागिनी, चाशनी बनाने का समय निश्चित कर पाना मुश्किल है क्यों कि ये फ्लेम, चीनी पानी की मात्रा, आपके घर का तापमान कई चीजों पर निर्भर करता है, बस थोड़ी सी कोशिश और धीरे धीरे सारी समस्या के हल निकल आते हैं.
निशा: अंजू, मोटा मजबूत कपड़े में छेद करके, उसे काज भी करना पड़ता है ताकि वह प्रेसर डालने पर फटे नहीं.
निशा: पियूष, बारिश के मसम की बजह से एसा हो सकताहै.
निशा: ईस्ट किराने की दुकान पर मिल जाता है.
mujhe aapki site bahut akshi lagi.kyoki sari recipes hindi mai likhi hai,aur bahut easy way se samjhai gai hai,aur precautions bhi de rakhe hai.
plz mujhe bataiye ki yeast health ke liye unhyginic to nahi hai...
निशा: जी नहीं.
निशा: अर्चना, जलेबी की चाशनी थोड़ी गाड़ी हो गई है, अगली बार चाशनी थोड़ी पतली रख लीजिये.
निशा: भक्ती, ईस्ट से मैदा फूलती है, इतने समय मैदा को रखने से जलेबी के अच्छा पेस्ट तैयार हो जाता है.
निशा: जी हां.