Malpua Recipe मालपुआ

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 9.1 लाख बार देखी गई 💬 123 कमेंट ★ 2.9 (15008)


मालपुआ (Malpua) उत्तर भारत में बनायी जाने वाली रैसिपी है. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इन्हैं  बनाने का तरीका बहुत आसान है.

मालपुआ को रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है, इन्हैं खीरपूआ भी कहा जाता है, राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) भी बनाते हैं. आईये हम आज मालपुआ (Malpua) बनायें

Read - Malpua Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua

  • गेहूं का आटा - 1कप (125 ग्राम)
  • दूध --  1/4 कप (50 ग्राम)
  • चीनी — 1/4 कप ( 40- 50 ग्राम)
  • देशी घी - तलने के लिये

विधि - How to make Malpua

चीनी को किसी प्याले में डाल लीजिये और दूध डालकर चीनी घुलने तक घोलिये. दूध और चीनी के घोल में आटे को डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, अब इतना पानी डालिये कि घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा हो जाय.  घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुये फैट लीजिये, घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिये.

चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, घी डाल कर गरम कीजिये. अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिये. धीमी और मीडियम आग पर माल पुये सेकिये. हल्के गुलाबी होने पर मालपूआ निकाल कर प्लेट मे रखिये. कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है,. इतने घोल में करीब 8-10 माल पुये बन जायेंगे. सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये.

मालपुये (Malpua) तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: मालपूआ के मिश्रण में डालने के लिये दूध की जगह दही भी लिया जा सकता है, दही और दूध दोनों को मिक्स करके भी ले सकते हैं.

Malpua Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (15008 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (123)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vishal
नमस्कार निशाजी, आपकी बात से सेहमत है. गेहूं को अंग्रेजी में wheat कहा जाता है. लेकिन उसके आटे को Whole Wheat Flour कहा जाता है. और मैदा को Wheat Flour कहा जाता है. आपने विडियो में wheat flour लिखा है जिससे मालूम होता है की मैदा का उपयोग हुआ है. यदि गेहूं के आटे का उपयोग करते हो तो Whole Wheat Flour लिखे जिससे समजने में कोई दुविधा ना हो. अतिश्योक्ति के लिए क्षमा चाहते है. आपका दिन शुभ हो. धन्यवाद.
NishaMadhulika
Vishal जी, आपके सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसके लिए कोशिश करुंगी.
Vishal
नमस्कार निशाजी, आपने रेसिपी में गेहूं का आटा लिखा है जब की वीडियो में मैदा (Wheat फ्लोर) बताया गया है. कोनसा सही है? कृपया बताइए. यदि मैदा लिया है तो क्या गेहूं के आटे से भी बना सकते है इसी प्रकार से? या कुछ बदलाव करना पड़ेगा. आपका दिन शुभ हो.
NishaMadhulika
Vishal जी, गेहूं को अंग्रेजी में Wheat कहा जाता है. गेहूं का आटा ही लिया गया है. विडियो में भी गेहूं का आटा ही उपयोग हुआ है.
अमर सिंह राजपुरोहित
आपकी रिसेपी और बनाने का तरीका बहुत ही आसान होता है कोई भी आसानी से समझ सकते हैं धन्यवाद
NishaMadhulika
अमर सिंह राजपुरोहित , बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha bansal
mam mere malpua kinare se jal jate h or hard ho jate h, m kya kru
NishaMadhulika
nisha bansal तेज आंच पर सेकने से ऎसा होता है. आप इन्हें धीमी आंच पर ही सेकें.
Nitikapriya
Mujha Sirf sughi aur madha aur chini ko aak shath mix Kar banana ha
NishaMadhulika
Nitikapriya , आप ऎसे भी बना सकते हैं.
manju
Mere liye bahut mushkil tha maalpua banana.
Thanks too u nisha mam.
aapki recipe se bahot hi tasty maalpua mein bana pati hu.

निशा: मंजु जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Pranati
Malpua m banana dalte h ki nhi agr Ha to fr uska yuz hm kaise krege plz btaiye

निशा: प्रणति जी, आप चाहें तो इसे उपयोग कर सकती हैं इसे अच्छे से मैश करके मिश्रण के साथ मिक्स कर लीजिए और मालपुआ बना लीजिए.
Shashi Dwivedi
I seen the process to prepare Malpua and it is learnt that it is very easy to make and will be healthy and tasty to eat. Thanks.

निशा: शशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ajay kahar
Q.1 malpua ke ghol ko kitna gadha rakhna chahiye ya use patala kare
निशा: अजय जी, घोल को पकोड़े के घोल से हल्का सा पतला रखना है.इसके लिये आप वीडियो अवश्य देखें, आप बहुत अच्छे माल पूये बनायेंगे.
Lalita
Kya maal pue ko soft bnane k liye baking soda use or skte h ???
निशा: ललिता जी हाँ थोड़ा सा बेकिंग पाउडर यूज किया जा सकता है.
sahil
Thanks bout tasty bnyy

निशा: साहिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mithilesh
Do not fry in oil

निशा: मिथलेश जी, आप चाहें तो कर सकते हैं.
Rashmi
I tried this atta recipe of malpua, they taste very nice

निशा: रश्मि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
nupur das
Kay is me Khir dalajasakta hai?

निशा: नुपुर जी, मालपूआ को खीर या रबड़ी के साथ परोसें, मालपुआ ज्यादा अच्छा लगता है.
CHANDANI
Malpua soft kaise bnaye plz tell me how to make soft malpua

निशा?: चांदनी जी, बैटर थोड़ा पतला बनायें और इसमें थोड़ा घी या तेल डालकर अच्छी तरह फैंटे, मालपुए सॉफ्ट बनेंगे.
Roshan
Thanks resepi batane ke liye

निशा: रोशन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Bishnu Paudel bindass
Mero ko bahut help kiya ES recipe ne...

निशा: बिश्नू जी, धन्यवाद.
Manju jiwani
Milk k Jagah water use kar saktai hai

निशा: मंजू जी, इसे दूध या दही का इस्तेमाल करके बनाया जाता है, वरना ये सोफ्ट नही बनते.
taru
Very good recipe. Easy to make

निशा: तरू जी, धन्यवाद.
seema
Mal pua mene banaye the garam garam khaye itne soft aur ache bane the per jab vo thande ho gaye ekdam hard ho gaye.then what should I do pls reply me.

निशा: सीमा जी, आप इन्हें गरम दूध में डुबोकर खाइए, नरम लगेंगे.
SHAKTI
Can I replace sugar with jaggery.
If yes then plz write steps which I will need to do for this change

निशा: शक्ति जी, आप चीनी की जगह गुड़ ले सकते हैं. गुड़ भी चीनी की तरह आटे का तीसरा भाग या थोड़ा अधिक ले सकते हैं. आटा 300 ग्राम है, तो गुड़ 100 -125 ग्राम ले लीजिए और उसी विधि के अनुसार मालपुआ बना लीजिए.
Aamir Ansari
I liked this dish

निशा: आमिर जी, धन्यवाद.
jaya tople
Thanks nisha ji mayne tray ki bhout hi ache lage the but aata or meda bhi le sakte hai n humm

निशा: जया जी, ट्रेडशनी मालपूआ आटे से ही बनते हैं अगर आप इसमें मैदा मिलाकर बनाना चाहती हैं तब थोड़ी मैदा मिला कर भी माल पूये बना सकते हैं.





































Ranju
Gehu aate ke malpue navratre mein bna skte hai kya
निशा: रंजू जी, आटे के पुये नवरात्री में बनाये जा सकते हैं, लेकिन व्रत ले लिये आटे के पूरे नहीं बनाये जाते, उसके लिये व्रत में खाये जाने वाले मावा माल पूये बनाये जाते हैं, उसकी रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं.
Amita Shah
Hi,
Thanks for sharing recipe with us.I needed to make this today urgently ,searched and found here,..Thank you so much.

निशा: अमिता जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
Sunita rao
Hllo nisha, your receipie is too gud nd thnx

निशा: सुनीता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Priyanka
Namaste Madhulikaji,
Aapke recipes se mujhe bahut fyada hua hai,sab ka kahna hai ki main pani dadi ke style ka khana banati hu,unke jaane ke baad aapke recipies dekh kar khana banati hu to mere papa ko meri dadi ki yaad aati hai.aapke madad se main apne ghar walo ko mere grand mother ke hath ka SWAD de pati hu,yeh mere liye bahut badi baat hai,thankyou for your guidance.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
madankumar
i don't know how may yr recipe i c because...yr way is very simple....as tomorrow being "Mata Kushmanda" ie forth day, as i have never made before,,,yr help is there...let me see i how i make....normally we make in chashnee...but i'll try in kheer / rabri which i make one of the best....thanks for yr guide.....c u s...tc....
निशा: मदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
raazkashyap
Kya ham ese brat me kha sakte hai.
निशा: राज जी, ये मालपूआ आटे से बनाये गये हैं, व्रत के मालपूआ की रेसिपी भी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
Jyoti Sagar
I like it and it's very easy for cooking . What can we added chooped dry fruits in malpua....

निशा: ज्योती जी, बिल्कुल कर सकते हैं.