Malpua Recipe मालपुआ

मालपुआ (Malpua) उत्तर भारत में बनायी जाने वाली रैसिपी है. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इन्हैं बनाने का तरीका बहुत आसान है.
मालपुआ को रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है, इन्हैं खीरपूआ भी कहा जाता है, राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) भी बनाते हैं. आईये हम आज मालपुआ (Malpua) बनायें
Read - Malpua Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua
- गेहूं का आटा - 1कप (125 ग्राम)
- दूध -- 1/4 कप (50 ग्राम)
- चीनी — 1/4 कप ( 40- 50 ग्राम)
- देशी घी - तलने के लिये
विधि - How to make Malpua
चीनी को किसी प्याले में डाल लीजिये और दूध डालकर चीनी घुलने तक घोलिये. दूध और चीनी के घोल में आटे को डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, अब इतना पानी डालिये कि घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा हो जाय. घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुये फैट लीजिये, घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिये.

चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, घी डाल कर गरम कीजिये. अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिये. धीमी और मीडियम आग पर माल पुये सेकिये. हल्के गुलाबी होने पर मालपूआ निकाल कर प्लेट मे रखिये. कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है,. इतने घोल में करीब 8-10 माल पुये बन जायेंगे. सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मालपुये (Malpua) तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: मालपूआ के मिश्रण में डालने के लिये दूध की जगह दही भी लिया जा सकता है, दही और दूध दोनों को मिक्स करके भी ले सकते हैं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आबिद जी, आप इसमें नमक की मात्रा कम उपयोग कीजिए.
निशा: काकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राचीजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you for sharing with us..
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I AM YOUR BIG FANE I WAS TRIED ALL RECIPE HOW YOU TELL US
THANK TO GIVE ME A NEW LANGUEG FOR COOKING
निशा: ज्योति, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ती जी, मावा मालपूआ की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है प्लीज आप देख लीजिये इन्हैं मलाई पूरी भी कहा जाता है.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, आप मैदा से भी बना सकती हैं.
निशा: जया जी, प्लीज आप रेसिपी को देंखें और उसी तरह बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी चीजें आसान हो जाती हैं.
निशा: मितल जी, धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, आप दोनों ही तरह से बना सकती हैं.
निशा: आर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकती हैं.
निशा: कुसुम जी, बैटर थोड़ा गाढ़ा है तब मालपुआ फूल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, सादा मालपूआ आटे से ही बनते हैं, मावा मालपूआ में मैदा यूज की जाती है, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nice method of this recipe
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
intresting! I'll try!
very nicely explained in video....well-executed....i think i will more see such video and recepie on this site...
निशा: हैजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hii Nisha ji Krishna...
Nisha ji malpua ke ghol me pani aur milk kitna milana chahiye..
निशा: रवि जी, मालपूआ के लिये सारी चीजों की मात्रा रेसिपी पर दी हुई है, आप इसके लिये वीडियो भी देख सकते हैं, आप इन्हैं बनाइये, आसानी से बन जाते हैं.
Maine yeh malpuve banaye par wo soft nahi bane please batao main kya karu
निशा: सुमन जी, बैटर थोड़ा पतला बनायें और इसमें थोड़ा घी या तेल डालकर अच्छी तरह फैंटे, अच्छे मालपूये बनेंगे.
Can we make malpua with the use of suji n maida?
निशा: करिश्मा जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Mam
Hr bar kadhai me ghee lena pdta hai
निशा: जिन्टी जी, कढ़ाई में घी कम हो तो हर बार लेना होता है, अगर एक बार ज्यादा घी डाल देंगी तो हर बार घी नहीं लेना पढ़ेगा.
Hi nisha
Your malpua receipe is to good n so sweet
निशा: शानतीलाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji malpua me to meda ka istemal hota h aap ne aata bataya h esa kyun......