Malpua Recipe मालपुआ

मालपुआ (Malpua) उत्तर भारत में बनायी जाने वाली रैसिपी है. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इन्हैं बनाने का तरीका बहुत आसान है.
मालपुआ को रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है, इन्हैं खीरपूआ भी कहा जाता है, राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) भी बनाते हैं. आईये हम आज मालपुआ (Malpua) बनायें
Read - Malpua Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua
- गेहूं का आटा - 1कप (125 ग्राम)
- दूध -- 1/4 कप (50 ग्राम)
- चीनी — 1/4 कप ( 40- 50 ग्राम)
- देशी घी - तलने के लिये
विधि - How to make Malpua
चीनी को किसी प्याले में डाल लीजिये और दूध डालकर चीनी घुलने तक घोलिये. दूध और चीनी के घोल में आटे को डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, अब इतना पानी डालिये कि घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा हो जाय. घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुये फैट लीजिये, घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिये.

चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, घी डाल कर गरम कीजिये. अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिये. धीमी और मीडियम आग पर माल पुये सेकिये. हल्के गुलाबी होने पर मालपूआ निकाल कर प्लेट मे रखिये. कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है,. इतने घोल में करीब 8-10 माल पुये बन जायेंगे. सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मालपुये (Malpua) तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: मालपूआ के मिश्रण में डालने के लिये दूध की जगह दही भी लिया जा सकता है, दही और दूध दोनों को मिक्स करके भी ले सकते हैं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धन्यवाद रीना जी
निशा: मंजू जी, मालपूआ को मीडियम गरम तेल में तलें, बैटर बहुत अधिक पतला और अधिक गाढ़ा न हो, प्लीज आप वीडियो देखिये और ट्राई कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम आसान हो जाती हैं.
maine cake bnaya cooker mai but usme drare yani fat sa gya. kyu
pls mam btaye
निशा: प्राची, बैटर थोड़ा गाढ़ा होने से केक फट सकता है, लेकिन इससे केक में कोई फर्क नहीं पड़ता, केक बहुत अच्छा लगता है.
pehle mai reciepe bnane mai darti thi but apko follow karke bnati hu to dar khatam ho gya . aisa lgta hai apko follow krte samay jaise mom btarhi ho
thanks again
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: सावी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap plz ise v try kijiye iska taste v bahut achha hota hai
निशा: प्रियंका जी, अवश्य बनायेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, मावा मालपुआ अलग से चाशनी में डाले जाते हैं, वेबसाइट पर रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर मावा मालपूआ लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ur all recipies are awesome, mere sasural mein toh jaise sabka dil jeet liya hai maine aapke bataye hue malpue banakar aur bhi kai dishes banakar. its just bcoz of u. we sindhis eat malpua wid sooji sheera wherein saffron n dryfruits are added. pls u also try it m sure u ll love it. Thank you mam.
निशा: मेघा, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं ये मालपूआ बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रेनू, जी हां मैदा के मालपूआ भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kaisa laga apko is type se malpua ???
Mai jis tarah Maalpuwa banati hu aap usko try kariye..
Maida me Milk Sugar Elaychi Powder and Dry fruits Daal ke chikna paste bna ke rakh le 10 min baad Garam oil me Deep Fry Kre...Size ek jaisa rakhne ke lie Oil me old Chudi Dale fir uske andar maalpuwe ka paste daale,,,,isse Gol Size ke maal puwe ban jate hai..
pls try,,,its awesome
निशा: रीतिका जी हां मैं अवश्य ट्राई करूंगी.
निशा: कशीश, तेल कम गरम होने पर एसा हो सकता है, या मिश्रण में चीनी अधिक होने पर भी एसा हो सकता है.
निशा: ज्योति, मालपुआ को 3-4 दिन तक रख कर खाया जा सकता है, और फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक खा सकते हैं.
निशा: प्राची, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्जुन चीनी थोड़ी ज्यादा ली जा सकती है, लेकिन थोड़ी ज्यादा नहीं ले सकते हैं, ज्यादा चीनी होने से मालपूआ घी में बिखर सकते हैं.
निशा: भावना, मालपूआ के आटे को दूध से घोलिये, मालपूआ एकदम सोफ्ट बनेंगे.
.
निशा: कविता, जी हां आप मैदा भी ले सकते हैं.
निशा: मनी जी, आपको मेरा काम अच्छा लग रहा है, मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, धन्यवाद.
निशा:स्वागतम अनुपमा
maalpue me ilaichi ka flavour add kaise karenge
Please Cheeze Chutney Sandwich ki REcipi bhi Upload karey
निशा: मेघा, इलाइची के फ्लेवर के लिये इलाइची पाउडर को बैटर में मिला लीजिये.
निशा: मनीषा, हम ये बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: प्रोमिला, गुड़ भी चीनी की तरह आटे का तीसरा भाग या थोड़ा अधिक ले सकते हैं. आटा 300 ग्राम है तो गुड़ 100 -125 ग्राम लिया जा सकता है.
निशा: रुपल, बैटर में अधिक चीनी होने से बैटर बूंदी की तरह बिखरता है, नानस्टिक पैन या तवे पर इसे सैलो फ्राई कर सकते हैं और इसमें आटा और मिला कर बैटर को ठीक भी कर सकते हैं.