Malpua Recipe मालपुआ

मालपुआ (Malpua) उत्तर भारत में बनायी जाने वाली रैसिपी है. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इन्हैं बनाने का तरीका बहुत आसान है.
मालपुआ को रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है, इन्हैं खीरपूआ भी कहा जाता है, राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर मावा मालपुआ (Mawa Malpua) भी बनाते हैं. आईये हम आज मालपुआ (Malpua) बनायें
Read - Malpua Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua
- गेहूं का आटा - 1कप (125 ग्राम)
- दूध -- 1/4 कप (50 ग्राम)
- चीनी — 1/4 कप ( 40- 50 ग्राम)
- देशी घी - तलने के लिये
विधि - How to make Malpua
चीनी को किसी प्याले में डाल लीजिये और दूध डालकर चीनी घुलने तक घोलिये. दूध और चीनी के घोल में आटे को डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, अब इतना पानी डालिये कि घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा हो जाय. घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुये फैट लीजिये, घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिये.

चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, घी डाल कर गरम कीजिये. अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिये. धीमी और मीडियम आग पर माल पुये सेकिये. हल्के गुलाबी होने पर मालपूआ निकाल कर प्लेट मे रखिये. कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है,. इतने घोल में करीब 8-10 माल पुये बन जायेंगे. सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मालपुये (Malpua) तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: मालपूआ के मिश्रण में डालने के लिये दूध की जगह दही भी लिया जा सकता है, दही और दूध दोनों को मिक्स करके भी ले सकते हैं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिव्या, चीले की तरह से बनेंगे तो वे चीले ही कहलायेंगे.
निशा: प्रमिला, चीनी की जगह गुड़ डाल दीजिये, मालपूआ इसी तरह बनाते हैं.
निशा: दीप्ति, मावा मालपुआ वेवसाइट पर उपलब्ध है, इसे हमने सुगर सीरप में डालकर बनाया है. आप सर्च बटन पर मावा मालपूआ लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: शैला, मैं कोशिश करूंगी.
and help me in my profetion.
i like to join u r team if possible so that i can improve my knowledge abt recipe.....
thank you once again nishaji.........
my email id [email protected]
Thank you
7206653584
ill try it
jaldi jawab dena.
निशा: नेहा, बाटर में चीनी डालेंगे तब चाशनी नहीं बनानी और चाशनी वाले मालपुआ के लिये बाटर में चीनी नहीं डालेंगे. मावा मालपुआ जो हमने चाशनी में डालकर बनाये हैं आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
please write Mawa malpua recipe.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
निशा: प्रत्येक रैसिपी का अपना अलग स्वाद होता है.
Kya Malpua Maida mein be bana sakte hein?
निशा: अवश्य कीजिये
thanks for sharing with us
maine aapke kul 13 reciepe try kiye aur wah puri achi terah se ban gaye muzhe pizza banana sikhna aur wo bhi without oven please YEH MUZHE SIKHA DIJIYE
निशा, अनुषा, मिश्रण में चीनी की मात्रा ज्यादा होने से ये हो सकता हैं, अगर माल पुये फैल रहे हों तो मिश्रण में थोड़ा आटा और मिला दीजिये.
निशा: प्रिया, मालपुआ बनाने के लिये दही डालना आवश्यक नहीं है, आप आटे को दूध में घोलकर मालपूआ बना लीजिये.
happy navratri to you and your family.i have one request,rabri ke malpua ki reciepe bataiye please.
your website came in very handy thruout this festival season.i made many things with your reciepes.thanks a million :)
meri request peraapne ye recepie upload kari.thanks a lot.
Thanks for posting this.
I have seen 'mal pua' in shops- dipped in sugar syrup!!!