चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

usha naik
kya cooker mein use kiya namak hum reuse kar sakte hei

निशा: उषा जी, कर सकते हैं.
Reena
Hello man
Lal condensed milk ki jagah kiya use kar sakte or kitni quantity me

निशा: आप इसमें क्रीम का उपयोग कर सकते हैं.
Mrinalini
Can I use pineapple essence and pineapple pieces in cooker cake.

निशा: बलकुल आप एसेंस का उपयोग भी कर सकती हैं.
pooja
Agar cake m halki si guthliya rah jaye to cake sahi banega ki nahi or sapngy rahe ga
Anita
Nisha ji mene cake bnaya hai BT usme namk ka test aa raha hai Kay kare please help me
निशा: अनीता जी, नमक आपने कुकर में डाला है, केक बैटर में कैसे टैस्ट आ सकता है, कहीं कुछ गलती हुई है, अगली बार थोड़ा ध्यान रखें, केक में नमक का स्वाद बिलकुल नहीं आता.
Sanu
Nisha ji app bahut good dishes banati hai aur meri mummy ko ye dish bahut acchi lagi par mei ek sawal puchana chahata hu ki me कन्डैस्ड मिल्क ke jagaha kuch aur use kar sakta hu........

निशा: सोनू जी, आप इसकी जगह ताजा मलाई, क्रीम प्रयोग में ला सकती है.
chinki
hello mam mai aap se ek baat puchni h mai apni consin ko ye cake bhejna chahti woh kya h dusri city mai rehti h mere yha se 8 hour lg jte h agar mai usko airtight mai dal ke bheju to garmi mai kharab to nhi ho jyega
निशा: चिंकी जी, अगर आप इसे सादा ही बिना क्रीम डेकोरेशन के भेजेंगी तो केक खराब नहीं होगा.
ankita pal
Mam mai aj cake banane j rhi m chahti hu ki cake acha bane jaisa market m banta h kya cake k taste same vaisa hi rhe ga

निशा: अंकिता जी, आप रैसिपी को अच्छे से फोलो करेंगी तो आप बहुत स्वादिष्ट केक बनाएंगे.
Sneha
Very easy recipe

निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati
nisha ji main jb dubara cake bnayi to vo bht hard bn gya tha or soft vi nhi hua tha? plzz rply as soon as possible
thanxs
निशा: स्वाति जी, बैटर अधिक गाढ़ा हो या बैटर में बटर या घी कम हो या बेकिंग पाउडर ने अच्छी तरह काम न किया हो तब एसा हो सकता है.
monu raj
Kya aap bata sakati hai ki ghi ke jagah par rifaind tel laga sakate hai.
निशा: मोनू जी, रिफाइन्ड तेल भी लिया जा सकता है.
Ritik patel
Kya me cake me baking soda ki jagah baking powder use kar sakta hu? Agar nahi to phir baking soda ki jagah kya use kar sakta hu, agar baking soda dale hi nahi to kya hoga
निशा: रितिक जी, आप सिर्फ बेकिंग पाउडर यूज कर सकते हैं.
swati kumari
nisha ji main jo cake bnayi vo ache se nikla vi nhi or half chipk gya tha us pan me.. or jo cake tha vo oily lg rha tha kya aap btaynge ki mera cake aisa kyu hua ???
निशा: स्वाति जी, अगर केक के बरतन को अच्छी तरह ग्रीज न किया जाय या केक बिना ठंडा किये ही बर्तन से निकाला जाय तब वह बरतन में चिपक जाता है. केक में बटर की मात्रा अधिक होने से केक ओयली हो लग सकता है.
pradeep sharma
cooking hiiiii
Anuarchana
Mam aapke cake ki recipe se merit problem solve ho gyi, aap plz btaie ki jisme cake banana h WO bartan alumuniam ka hona jaruri h air kyo plz ans
निशा: अनु जी, बर्तन एल्यूमीनियम, स्टील या किसी भी धातु का लिया जा सकता है.
priya
Nisha Mam..mne egg wala chocolate cake bnaya acha bna but uska jo base h wo bhr wale cake ki trh soft nhi tha iske liye koi tips btaye....
निशा: प्रिया जी, अगर आप क्रीम लगे केक से तुलना कर रही है, तो ये केक उसकी तरह नरम नहीं होता है उसमें क्रीम यूज करते समय चीनी का पानी डालकर केक को सोफ्ट किया जाता है.
jyoti agrawal
Hello nisha ji .....apki btayi recipe hme bhut acchi lgi. Thank you so much.....
Kya ap bta sakti h ki isi trah ydi hme bread cacke bnana ho to kaise bnayenge................????????
निशा: ज्योति जी, मैं ब्रेड केक बनाने की कोशिश करती हूँ.
Sangita
Can I use steel plat for my cake because I don't have aluminum plat.
निशा: संगीता जी, हां आप किसी भी मैटल की प्लेट यूज कर सकती हैं.
chinki
hello mam maine aapke jaise recipe bataye h waise hi maine cake banaya tha par mera cake andar se kacha rahta h mai jaan sakti ho aisa kyy hota h
निशा: चिंकी जी, केक थोड़ा कम पका हो तब वह अन्दर से कच्चा निकलता है.
Prachi
Hello mam, cake no decorate kaise kare??
निशा: प्राचीजी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर ब्लैक फोरेस्ट की रेसिपी उपलब्ध है, उससे आप केक डेकोरेशन देख सकते हैं.
Harshida Sharma
Thank you so much nishaji
monica
nisha ji , Kya pepsi ya coca Cola use Karke bhi cake bana sakte hain ?
निशा: मोनिका जी हां कोकाकोला या पेप्सी को यूज करके केक बनाया जाता है.
lilypoly
bina condest milk dalne se cake nii ban sakta kya
निशा: लिली जी, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क उसे बाइन्ड करने के लिये डाला जाता है, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर, क्रीम, मलाइ या एपल सास भी यूज किया जा सकता है.
aditya mavadia
Condensed milk?recipe
priya
Mam I tried ur recipe it ws amazing.. thnkew mam main ye janna chahti hu ki cake bnate tym niche lag gya thoda sa jabki.mne 2 katori namak dala tha cooker me... nd mera cake bht jyada fluffy tha to kya wo kuch kami thi usme ... plz tell
निशा: प्रिया जी, आग तेज होने के कारण एसा हो सकता है.
priya
Nisha mam... today I tried ur recipe nd I made cake first time... it made fabulous evryone liked it and praised me alot... thnkewww so much for ur recipes ... love u and god bls u.... keep going mam...!!!! :-) :-)

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ANU AGGARWAL
NAMASTEY MAM,
MAM BARTAN KO GREASE KAISE KARTE HAIN.

निशा: अनू जी, केक वाला बरतन लीजिए. इसे थोडा़ सा घी लगाकर हाथों से या ब्रश से चारों ओर से चिकना कर लीजिए, अब बरतने में 2-3 छोटी चम्मच मैदा डालें, और हिलाते हुये पतली सी कोटिंग करें, अब आप इसमें केक बैटर डालकर केक को बेक करें, केक पूरी तरह बर्तने से अलग होगा.
neha mittal
mem muje ak cheej ka name ni pta chala ye assence kaha se milega ya apne or kuch bola hai video m
निशा: नेहा जी, एसेन्स किराना शोप पर मिल जाते हैं.
thakrar bhoomi bhaveshbhai
Kya asi cake fridge me nhi ban skti?
rehman
good
thank u

निशा: रेहमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.