चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sanjeev
nisha ji kya bena baking soda cake ban sakta hain
sanjeev
Nisha ji kya bena baking soda dala cake ban sakta hain
निशा: संजीव जी, केक में रेजनिंग एजेन्ट तो आवश्यक होते हैं, आप बेकिंग पाउडर डालकर केक बना सकते हैं.
irfan
shot kat cake nahi bana sakte hai kya chocolate cake me
Manju
नमसकॉर मेने केक बनाया microwave कचा रहा 1Hour mei bhi reason kay hi meni convection mode per 180 aur 200 digree per bake kiya.
निशा:मंजू जी, हो सकता है हरएक ओवन में बेकिंग का समय अलग अलग होता है लेकिन 1 घंटे में तो केक बेक होना चाहिये, अगली बार छोटा केक बना कर ट्राई कीजिये, और देखिये कि केक कितनी देर में बन जाता है.
abhimanyu kumar
kya cake mixer ko mixer grinder me mix kar sake hai.

निशा: अभिमन्यु जी, मिक्सर में मिक्स कर सकते हैं, लेकिन ये हाथ से ही आसानी से मिक्स हो जाता है.
Samiksha gosai
Wahhh......ye cake bht hi tasty banta h & banane me esy v
h

निशा: समिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mansi Gupta
Thank you very much.

निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chhaya
Gas ki flame kaisi rkni h tez ya mandi

निशा: छाया जी, कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा. उसके बाद केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये.
Sarita Yadav
Mai bhi banaungi cake

निशा: सरिता जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
shivam
mam...sabse pehle aapka thanks ki aap hame inti saari easy recipies sikhati hai .......pr mam aap birthday cake cream cake ki bhi recipies bataiye ......
Karnpriya
Cake puri tarah se paka nhi tha to humne aur pakaya.but vo bad me jala hua nikla.
निशा: करनजी, पहले केक पका नहीं था बाद में थोड़ा अधिक समय देने के कारण जल गया, अगली बार थोड़ा दूसरी बार कम कम समय देते हुये केक को बेक करें, अच्छा केक बनेगा.
shubham kumar
very intresting site. and thank you.

निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Yashika
mere cake ka batter cooker m rakhne k 50 min bad cooker m puri tarah fail gya tha aisa q huwa mai smjh ni payi. plz help me.. chocolate cake m essence or cherry ka use kaise kiya jata h plz mjhe bataiye
निशा: याशिका जी, बैटर पतला हो और बैटर में बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा अधिक हो तब केक इस तरह फैल सकता है
vijay depale
thanks nisha ji itni testy recipe ke liye.

निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
annu arora
Hi mam,jab m cake bake krne rakhti hu,uske 10 min baad dekhne par kafi fool jata h but last m jb cake puri tarah bnata h tab bilkul bhi sponge ni hota.iske liye kya krna chahiye?plz rply
निशा: अन्नू जी, बैटर पतला न हो, बैटर में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर सही मात्रा में डाला जाना चाहिये, इसकी मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिये, और ओवन को बार बार न खोलें.
priyanka sharma
mam ur recipes r really delicious and mouth watering...can u please suggest how d icing should b done for d cake?? thnks in advance..n gud work..keep it up
निशा: प्रियंका जी, वेबसाइट पर ब्लेक फोरेस्ट केक रेसिपी उपलब्ध है, जिससे आप आइसिंग का तरीका देख सकती हैं.
varun Bhushan
Thanku so mch mam

निशा: वरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepika sah
Ye grij kyA hota hai batayiye

निशा: दीपिका जी, ग्रीज का मतलब होता है बरतन को घी डालकर चिकना कर लीजिये.
Yacika
Chocolate cake m essence or cherry kaise use karenge plz tell me...maim
Shekhawat
नीशा जी आज मेने केक बनाई बहोत ही अच्छी बनी हे शुक्रिया आपका
मेने और भी बहोत सारी रेसीपी सीखी आप के पेज से
धन्यवाद आपका☺☺

निशा: शेखावत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bittu PaulPaul
Coco powder ke badle chocolate use kar skate hai?

निशा: बिट्टू जी, आप इसका उपयोग करके देख सकते हैं.
नमस्ते मेम , हम कुकर मे स्टील का बर्तन प्रयोग में ला सकते हैं क्या?
नमस्ते मेम ,
हम कुकर मे स्टील का बर्तन प्रयोग में ला सकते हैं क्या?

निशा: केक बनाने के लिये स्टील के बर्तन अल्यूमीनियम के होते हैं, लेकिन स्टील के बर्तन में भी केक अच्छी तरह बन जाता है.
uzma pervin
MAM baking soda aur baking powder alag alag h kya please reply me different in baking powder and baking soda I like this recipe very much I'll try this recipe I know it make very tasty and everything like it
MAAHI
HI NISHA MAM!
maine aapki batayi hui kai saari recipes try ki hai aur ....you know..... maine microwave me to kai bar cake banaye hai ,but realy I am thankful for you, ki aapne jo cooker cake bataya tha wo to hit ho gaya aur saath me maine cooker cake ek alag tarike se bhi try kiya aur sabko khilaya maera cooker cake bhi best tha..........................

thank you mam...........................
aap isi tarah aur bhi recipes bataiyega

निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishal rohilla
cake mast bana ha

निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neetu
Hi nisha mam .. mene ye cake aaj frst time try kia par cake ache se bind b nhi hua or puff b nhi hua.. mene condensed milk ki jagah malai use ki thi .or ye b bataye ki kis bartan me ise banana chahiye .kya steel ka bartan theek h . Plz ans me. Thanks for ur lovely recipe.
निशा: नीतू जी, बैटर गाढ़ा हो और अगर बेकिंग पाउडर पूरी तरह काम न करे तब एसा हो सकता है.
Gulafsha
Nice racipie but mera sawal ye hai ki hmcondanst milk ki jagah kuch or nhi dal skte agr hai to plz btaiye

निशा: बिना एग के केक में कंडेन्स मिल्क डालना जरूरी होता है.
निशा: गुलाफ्शा जी, एग को केक को बाइन्ड करता है, एगलैस के के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क यूज किया जाता है.
rahul
nisha mam muje yaha bataiye ki kukar me jo bartan cake ke liye use karna hai o konsa use karna hai. still ka ya aluminium ka......?

निशा: राहुल जी, जो भी आप करना चाहें.
SHAGUFTA
NISHA JI VERRY VERRY THANK YOU

निशा: शगुफ्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shagufta
nisha ji maine cake pahli bar banaya bahut achchha bana thank you.big thanks.
nisha ji egg cake kaise banate hai aur cake jyada testi banane ke liye kya kare pleas bataye

निशा: शगुफा जी, आप केक में कंडेन्स मिल्क के बदले एग का उपयोग कीजिए और दी हुई विधि से केक बना लीजिए.