चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rachna gandhi
very nice receipe mam

निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nikita
Thanks to cooker cake recipe Nisha Ji......its very nice & your all recipe are very easy to make thanks a lot....

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद निकिता जी.
manupriya sharma
Please type your comment nisha mam maine apki vidi se cake bnaya aur bhot tasty bna mujhe cake ki sajavat k bre me janna h jo ki mujhe ni ata aur main sajavat me kya aur kaise use kru tki cake tasty k sth sundar v dikhe
rohan
i like it very much

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रोहन जी.
mushkan jha
Cake tayar hone k bad decorate kaise kare his se Ki creamy layer Ho

निशा: मेरी वेबसाइट पर केक को सजाने का तरीका भी दिया हुआ है आप उसे देख सकते हैं.
arohi
Hello mam I tried this recipe at home bt my cake was to hard what I do for make soft cake ?
archana
mam mujhe apse ek sawal puchna tha cooker me cake bnate samay jo cooker ke andar ched wala bartan rakhte hai use hindi me kya kahte hai plz bta dijiye plz mai apki di hui recipe bnane ja rai hu plz bta dijiye
manjita prasad
nisha j aap btaiye ki cocoa pwder kya coffee h ya kya h ur kha milega

निशा: कोको पाउडर काफी नहीं होता है, ये अलग है, यह आपको किसी भी किराना शॉप में मिल जाएगा.
rahul
delhi sec-45 mauir vihar
dhruv singh
Market me Shangri milega

निशा: जी आपको आसानी से मिल जाएगी.
gunjanjohar
how to make cocoa powder at home please tell

निशा: कोको पाउडर को घर में बनाना आसान नहीं होता है यह एक टेक्निकल प्रोसेस होता है.
saloni gupta
hello mam.. kya coco powder ki jagah or kuch use kar shakte h plz reply me..

निशा: आप इसमें मेल्ट चॉंकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Sorout
mane is cake ko banaker dekha to yeh bahut hi taste bana tha

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Yogita
Hello mam..
Mene y cake bnaya ..
Bahut hi tasty bna..
Sbne pura cake ek hi bar m finish kr diya :-)
Bt m jb b y cake bnati hu iski niche ki prt or charo trf ki prt kddk ho jati h..
Pls hlp me..

निशा: ओवन का तापमान सामान्य न रह पाने के कारण ऎसा होना स्वभाविक है. इसलिए ओवन को पहले प्रिहिट कर लीजिए और केक को बेक करते समय टाईम टाईम पर चैक करते रहें.
deepak
Plese sent cake vidhi in Hindi.

निशा: दीपक जी यह रेसिपी हिंदी में ही दी गई है.
monika
nisha ji ,
cake k uper ki cream ko ghar p kaise bna sakte h plzz bta dijiye .
निशा: मोनिका जी, व्हिप क्रीम बनाने के लिये वेबसाइट और चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
priyanka pradhan
Cooker m backing karne k lie namak k saath pani vi dalna h ya ni.
SAPNA

HI MAM 


KYA HUM CAKE KO CHOCOLATY DEKHANE KE LIYE USE COFFE POWDER KA USE KE SKTE 

avishank sonkar

Su per 


 


 

ram agrawal

please advice use of yellow salted butter or white butter which one


we shold use.


please also advice in place of condensed milk wether we can use


ripe banana with light sugar or any thing else.


Thanks awating your reply


निशा: राम जी, बटर जो भी आप चाहें यूज कर सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह एपल सास (एपल को चीनी में पकाकर यूज किया जा सकता है)
SONI

pls  tel me how to make cake without macrowave .


निशा: सोनी जी, केक को कुकर में भी बनाया जा सकता है, कुकर में केक रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
nisha

Mam baking powder or baking soda alag alag hota he.agar baking powder na ho to hum eno  use kar sakte he.


निशा: निशा जी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग पाउडर दोंनो अलग होते हैं, वेबसाइट पर बेकिंग पाउडर सर्च करके इनके बारे में डिटेल जानकारी ले सकते हैं. केक के लिए बेकिंग पाउडर ही यूज किया जाता है.
deepika sharma

Amazing. Aapne to mushkil h hal krdi. Thnku mam .plz muffins b btaiye kya cooker m bna skte h


निशा: दीपिका जी, बिलकुल इसी तरह कुकर में मफिन्स भी बेक किये जा सकते हैं.
saroj

Hamare pass coco powder nhi he uski jage kya dale aur ye hota kya h baking soda ki jagah mitah sodah chalega


निशा: सरोज जी, चौकलेट केक के कोकोआ पाउडर आवश्यक है, कोकोआ पाउडर की जगह डार्क कम्पाउन्ड को मेल्ट करके मिलाया जा सकता है.
Sabina avasthy

Nishaji because of ur recipes  my daughter is very happy with me.can u please share how to make cake with icing 


निशा: सबीना जी, वेबसाइट पर ब्लैकफोरेस्ट केक की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
rashmi

Thank u for such easy steps


 

pratiksha

Hello mem


hum cake bina condensed milk ke bana


sakte h kya


निशा: प्रतीक्षा जी,एगलैश केक बनाने के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज बाइन्डर के रूप में किया जाता है, इसकी जगह मलाई, क्रीम या मिल्क पाउडर डालकर केक बनाया जा सकता है.
hemlata

maine chocolate cake ghr me   banaya accha to bna pr choclate km dali thi kyunki maine chocolate dairy milk khridi thi use vjh se cholclate ki kuch kmi r gai main ye janana chahti hu ki muje cake k liye chocolate kha or kis shop se purchase kr skti hu 

Masuma Kachwala

Nishaji,


Namskar.


 


Aapki btai hui cake ki recipe vakai bahut bdhiya hai, hmne isi  btaihui Cuker cake bnai, sabka dil khush ho gya. 


Aapki  koibhi recipe ki rit bhut aashan hoti hai.


Hmare ghrpe oven nhi hai, isiliye aapki cukerwali idia bhut psand aayi.


Thank u very much.


Masuma Kachwala


 

beenarazz

i like very much your cake recipy