चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Very nice Como keka thenksa 4 you
Nisha ji ye chocolate cacke hai to ismai chocolate ka kuch nahi aaya to hum chocolate Essence dal sakte hai kya?
निशा: मिताली जी इसमें कोकोआ पाउडर डाला, ये चौकलेट पाउडर ही है, जिससे चौकलेट का टेस्ट और कलर आता है.
Thanks nisha ji.. maine bhi cooker m cake bnaya.. bhut tasty bna... mere ghr m sb ko psnd aya...
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya condence milk hona jaruri hai..?
is ki jagah plain dhoodh ya custurd powder milaya hua dhoodh , cake banane me use kiya ja sakta h kya ?
निशा: गुरुप्रीत जी, केक को बाइन्ड करने के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क डालना आवश्यक है, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई और मिल्क पाउडर का यूज किया जा सकता है.
Condensed milk is important to take
which teast in eat?
Hi nisha ji plz aap muje ye bataiye gi ki mera cake bich me se hi sirf fulta he , charo ore se nahi fulta? Or mem hum kuker ki jagah kadai me namak rakhke bana sakte he plz batainge???
निशा: नैन्सी जी, हीट चारों ओर समान रूप से न लग रही हो, बीच में ज्यादा हो तब एसा हो सकता है. केक को किसी भी भारी तले के बर्तन में बनाया जा सकता है, जिसे अच्छी तरह ढका जा सकता है, उसमें केक बनाया जा सकता है.
kya ho tha hai Condesed milk
Provide. More vedio
how can we decorate it with cream or sumthing else
निशा: अनीता जी, वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक उपलब्ध है, उसमें क्रीम का यूज उसे डेकोरेट करने में किया है, सर्च बटन पर ब्लैक फोरेस्ट केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
why u put salt in cake?????????????
hello nisha mam
maine firse ye cake try kiya or wo unn sabi baton ka dhyan rakha jo apne batai thi or cake itna acha bana ki sabne bot tarif ki thanku so much jo apne meri problem ka solution muje diya
निशा: शिवाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much nisha mam aapki kafi food receipes mene try ki h sari kafi achhi bni h cake bhi try kiya eska result bhi achha aaaya thank you once again mam
निशा: भामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
banati BT WO niche se JAL jata h kya usme rate k use kr sakte h tale k liye
निशा: सारिका जी, केक को धीमी आग पर पकायें, वह बिलकुल नीचे से नहीं जलेगा और आप तले में डालने क लिये रेत का यूज कर सकते हैं.
Cooker ma cake banate time kisi bhi tarah k blast ka khtra toh nahi rahega na and in case bartan thode chote size ka available ha aur us ma puri quantity ka mixture nahi a pa raha ha toh .
Last question jab apne first time ye cake banaya tha tab apko lagbag kitna time laga tha.
I really like your recipe aur ise ek bar jaror try karugi.
निशा: बिन्दू जी, केक बनाते समय किसी भी ब्लास्ट का कोई खतरा नहीं होता, केक कन्टेनर को 1/3 खाली रखाना होता है, केक फूल कर आकार में बढ़ता है. बैटर जो बचा है उसे इस केक के बेक होने के बाद में बेक किया जा सकता है.
Kukr me jlne ka dr rhta hoga
निशा: शालिनी जी, केक को धीमी आग पर बेक किया जाता है, केक नहीं जलता है.
Nisha ji m ye cake bnaya tha but is cake m oven jaisa taste nai aaya...please suggest kis type ke oven m ache cake bante h...
निशा: अदिति जी, केक किसी भी ओवन में अच्छा बन जाता है और केक तो कुकर में भी अच्छा बन जाता है.
Condensed milk ka bara ma bataya
निशा: दीप्ती जी, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी को गाढ़ा करके बनाया जाता है, रेसिपी वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
agr cake sakte ho jaye ho us cake ka kya krna chahiye
निशा: कविता जी, केक को ऊपर से पतला सा काट दीजिये, यानि कि ब्राउन सख्त पार्ट हटा दीजिये, चीनी का घोल बना लीजिये और चम्मच से केक के ऊपर डालिये, थोड़ी देर में केक सोफ्ट हो जायेगा, आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिये ऊपर व्हिप क्रीम या मेल्ट करके चौकलेट भी डाल सकते हैं.
hello mam,
mam maine ye recipe try ki but cake ek bar to fool kar flufy ho gaya per thanda hone per uski flufyness khatm ho gai plz aap bataiye isme kya kami rah gai n one more qus market me baking soda and baking powder ko same chij batate hai shop keeper to hume kaise pata lagega ki ye dono chij alag alag hai?
निशा: शिवानी जी, केक फूल कर वापस पिचक जाये, अगर केक बैटर पतला हो तब एसा हो सकता है या बैटर में बेकिंग सोडा अधिक डाल दिया गया हो तब एसा हो सकता है. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अलग हैं, दुकान दार जानते हैं, आप बेकिंग सोडा को खाना सोडा कह कर दुकान दार से ले सकती है और बेकिंग पाउडर, वह अवश्य दोंनों में फरक कर पायेगा. बेकिंग पाउडर डिब्बा में पैक मिलता है जब कि बेकिंग सोडा पोलीथिन में पैक में मिलता है.
अगर केक इटली के सांचे में बनाये तो बन सकता है किया ?
अगर केक इटली के सांचे में बनाये तो बन सकता है किया ?
निशा: ललिता जी, हां केक अवश्य बनेगा लेकिन अलग स्वाद में बनेगा, ट्राई प्लीज और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
Dear mam,
Can you please tell me that how can we make cocoa powder at home?
thank you nishaji aap ne bahut a6e se smjaya he or ye cake bahut a6i bani he thank you so so so much
निशा: रेश्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishaji which type of utensil we can use for making cake in ccooker.can we use steel utensil
निशा: वर्षा जी, कुकर में स्टील या एल्यूमीनियम किसी भी का बर्तन यूज कर सकते हैं.
thanku you so much nisha ji mujhko aap ki ye recipe achi lagi ab main bhi sunday ko kukar me cake banao ga thankyou
Hi nisha mam Mujhe baking soda nahi mil raha hai kya main uski jagha Khane vala soda us kar sakti ho
निशा: आशु जी, बेकिंग सोडा और खाने का सोडा एक ही चीज है, अगर आप बेकिंग पाउडर के बारे में पूंछ रही हैं, वह किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
kya hum cocoa powder ki jgh dairy milk choclate pis kr n dal skte
निशा: प्रीती जी, चौकलेट डाल सकते हैं, ये मेल्ट करके डाली जा सकती है.
Thanks mam. Me ise jarur banaungi. And apko apna experience bataungi
Main yahi cake oven mein bnau toh kitna time bake krna pdega Nisha g plz reply
निशा: नेहा जी, ओवन में केक बनाने के लिये, ओवन को 180 डिसे. पर सैट करके 30-40 मि. बेक कीजिये केक बेक हो जाता है, और किसी भी केक रेसिपी को देखा जा सकता है, सारे केक ओवन में एक ही तरह से बेक किये जाते हैं.