चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
cake with chocolate
sauce.. or dark
chocolate liquid se.. but
u should sprinkle sugar
syrup on the sponge
while the time of layerig..
make sure your cake
become more tasty... if
any problem jst mail me
[email protected]
फैटिए ।
इनका मतलब बताइए।
plzz nisha ji
Mam i am trying cooker cake !can i use coffee on the place of cocoa powder
please jaldi reply deejiyega.
Thank you
Maine Try Kiya Hamko Aur Hamare Dosto Ko Bhi Yah Cake Pasand Aaya!
kya condens milk ke alawa isme ghee ya malai ka use nhi kar sakte
निशा: अंजली जी, एगलैस केक के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क डालना आवश्यक है.
निशा: प्रीती जी, मिल्क आप रोजाना यूज करती है, ये पतला होता है, कन्डेन्स्ड मिल्क गाढ़ा होता है, इसे बिना अंडे का केक बनाने के लिये बाइन्डर के रूप में किया जाता है.
निशा: वानी जी, कुकर की सीटी हटाकर केक बनाया जाता है, उसके अन्दर से भाप निकलती रहती है, कुकर नहीं फटता.
निशा: प्रीती जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर या क्रीम डाल सकते हैं, इस केक के लिये क्रीम आधा कप ले लीजिये, और चीनी की मात्रा बड़ा कर 200 ग्राम कर दीजिये. इसी तरह मिल्क पाउडर डाल रहें तब आधा कप मिल्क पाउडर और चीनी 200 ग्राम लीजिये.
निशा: यार्न जी, रेसिपी के नीचे इंगलिश रेसिपी के लिये लिंक दिया हुआ है, उस पर क्लिक करके रेसिपी को इंगलिश में देखा जा सकता है.
निशा: श्रुति जी, चौकलेट बनाने के लिये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रीती जी, दूध या बटर कम होने से केक ड्राई बनता है, बने हुये केक को इसी प्रकार यूज करना है लेकिन अगले केक में बटर और मिल्क थोड़ा अधिक ले लीजिये.
निशा: रचना जी, बेकिंग सोडा खाना सोडा ही होता है.
Aap cake ke liye jo cup lege jaise maida ko napna h na usi cup ka aadhe se jada condensed milk le lijiye sahi rahega naap apka.
निशा: चिंकी जी, कन्डेन्स्ड मिल्क का टिन 400 ग्राम का होता है, आधा मीन्स 1/2 टिन 200 ग्राम ले लीजिये. कप से नाप रही हैं तो आधा कप से 1 टेबल स्पून अधिक ले लीजिये.
निशा: वंदना जी, केक को नीचे से पूरी तरह हीट नहीं मिल पा रही है, केक को जाली स्टेन्ड या मिड रैक पर रखिये, अगर ओवन में नीचे ऊपर का तापमान ओन करना होता है तो उसे अवश्य देखिये, केक पूरी तरह बेक होगा.
निशा: मेघा जी, यही केक आप डेकोरेशन के लिये ले सकते हैं. बेकिंग सोडा और खाना सोडा एक ही हैं.
Asking you again .mera cake bohot soft bena hey.halwa jesa..kya kemi reh geyi..ismey.
निशा: चारू जी केक पूरी तरह बेक नहीं हुआ हो तब एसा होता है.