चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vikas
maa'm we can cook this cake on slow flame on LPG gas stove but what temperature should I set on induction cooker for this cooker cake?
likhitha
I am seen all your recipes. I love that chocolate cake and pizza. It's very yummy!!!!!!!! .thank you so much to show all this recipes
निशा: लिखिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aditi Mishra
And mam kya cooker k base mai jaha apne salt use kiya hai heating as agent
kya waha mai salt ki jagh sand use kr skti hu??????????
निशा: अदिति, जी हां साल्ट की जगह सेन्ड यूज कर सकते हैं.
Aditi Mishra
Nisha mam this is too delecius to eat but for some moreeggless recipe cn u mailme on my web adress.
niharika agarwal
nisha ji maine oven me chocolate cake banaya h lekin usme sugar kam reh gya h. kya koi tareeka h jis se uska taste thik kiya ja sake..
निशा: निहारिका जी, पाउडर शुगर केक के ऊपर डाली जा सकती है.
zeenat
mam matar ka chat kaise banaya jata hai .maine bahut search kia par nahi mila

निशा: जीनत जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
shital
Nisha ji , ye cake to bahot hi acha bana, superb, n thnx so much, sabne bahot tarif ki apke cake ki
निशा: शितल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
zeenat
mam kukar cake ki resipi bahut best hi .mam anya kaun hai
निशा: जीनत जी, एन्या मेरी पोती है, मैं उसकी दादी हूँ.
deep
mam bartan ko greeze kaise karte hai ?
निशा: दीप, बर्तन में थोड़ा सा घी या तेल डालकर ब्रस से या उंगलियों से चारों ओर अच्छी तरह लगा लीजिये, 2 छोटी चम्मच मैदा डालिये और बर्तन को हिलाते हुये उसके ऊपर मैदा की पतली सी लेयर आने तक लगाइये, अतिरिक्त मैदा हटा दीजिये, बर्तन ग्रीज हो कर तैयार है.
Aditi Aggarwal
Hi Nisha,

Aap kaise ho ? Nisha ji m bas ek baat puchna chahti hu ki kya m baki trah k cakes b isi trah cooker m bna skti hu ya nai...jaise fruit n nut and apple cake..please reply.
निशा: अदिति जी, हर केक बिलकुल इसी तरह कुकर में बनाया जा सकता है.
shweta
Nisha ji namaskar I want eggs in my cake please tell me when and how to add eggs.
निशा: श्वेता जी, बटर और एग को और चीनी पाउडर को अच्छी तरह फैंट कर मिक्स कीजिये, अब ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट मिलाकर केक बेक कीजिये.
priya keswani
humara cake bich se gila q hota h?

निशा: प्रिया जी, केक को अगली बार थोड़ा और अधिक बेक होने दीजिये.
Yogita Patil
Condensed milk means,,, madm?
निशा: योगिता, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का कन्सन्ट्रेट मिश्रण है, वेबसाइट पर कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने का तरीका दिया है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
DEEPIKA
NISHA JI CAKE BHUT TASTY BANA. MERI MUMY KO BHUT PASAND AYA
sanju
its very ezy recipe.....................
binita
Ma'm mujhe apki recipes bahut achhi Lagti . Mai aaj apka bataya cake banane Jan rahi hu. Par 1 confusion hai, ap please usse clear kar dijiye..... baking soda aur cooking soda kya same hota hai? Kay hum cake me cooking soda ka use kar sakte hain?
Thanks
निशा: बिनीता जी, बेकिंग सोडा और कुकिंग सोडा एक ही है, आप केक में कुकिंग सोडा डाल सकती हैं.
sandhya yadav
Hello Nisha ji,nisha ji kya still ka bartan use kia ja sakta hai?
निशा: संध्या जी, अवश्य किया जा सकता है.
sarbjit
nisha mam, i tried this cake it comes good it was spongy, moist but there was bitterness in this i used all ingredient as you have written so what is the reason of this bitterness plzzzzzz. reply soon

thanks
निशा: सर्बजीत, चौकलेट में बिटर स्वाद कोको पाउडर से हो सकता है यदि ज्यादा डाला जाय, अगली बार कोको पाउडर थोड़ा कम डालिये केक बिटर नहीं होगा.
Priyanka Garg
Hello Ma'am

Is there is any alternate of Baking Soda as its quite difficult to find baking soda here in markets, n also let me know if we prepare cake without baking soda, will it turn fluffy or not?

one more thing i want to ask is that at what time we need to add coco powder, i think its not shown in video.

please tell me what to do?

Thanks :)
निशा: प्रियंका जी, बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है, लेकिन इसे मात्रा में दुगना ले लीजिये. कोको पाउडर को मैदा के साथ मिला लीजिये और मिश्रण बना लीजिये.

mishtey jha
wow,nisha ji you can solved my problem thanks
jagmeet kaur
nice cake anti
chinki
mam mai ye puchna chahti hu namak ke upar jali ke stand rakh kr cake ka container rakhege na ?
निशा: चिंकी जी हां आप सही कह रही हैं, नमक के ऊपर जाली स्टेन्ड और अब केक कन्टेनर रखेंगे, धन्यवाद.
reena
kya coco pouder aur custerred choco pouder dono ek hai ya alag alag...
chandni
baking powder aur baking me se koi ek nahi daal sakte aur condence milk ki jagah egg use kar sakte hai ???? pls reply mam
निशा: चांदनी जी, केक में सिर्फ बेकिंग पाउडर भी डाला जा सकता है, और 3 एग डाल सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह, लेकिन चीनी की मात्रा थोड़ी बढ़ा लीजिये, क्यों कि कन्डेन्सड मिल्क मीठा होता है.
swapna
hi,nisha ji apki recepies bahut simple aur easy hoti hai me hamesha try karti hu....lekin aaj mujhe ek confusion hai ki jo baking soda hota hai kya wahi khane ka soda hota ha(jo hum dhokla vagara me use karte hai)i? ya fir baking soda alag hota hai...? plez giv reply
निशा: स्वपना जी, कनफ्यूज मत होइये बेकिंग सोडा वही खाने का सोडा है जिसे आप ढोकला बनाने में यूज करती हैं.
Shalini
Very nice recipe. first time i cooked for my mom
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reeta
mam,
meri beti bahut dubli patli hai me use khub khilati hu phir bhi fat nahi hoti kya aap bata sakti hai?
निशा: रीता, कुछ बच्चे पतले रहते हैं, उन्हैं फैट कम बनती है, बेबी स्वस्थ है, तो चिन्ता की कोई बात नहीं है, आप उसे अच्छा अच्छा बनाकर खिलाती रहें, धन्यवाद.
shakuntla sahu
thankyou mam
jittu
thankew mam apne yeh receipe btayi. .
mam kya app mujeh bata sakte hai k condensed milk kya hota hai iska koi substitute hai?
निशा: जीतू जी, कन्डेन्स्ड मिल्क चीनी मिला हुआ गाढ़ा दूध है, इसे बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर क्न्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी देखी जा सकती है. इसकी जगह क्रीम और मलाई यूज कर सकते हैं, एपल सास, अलसी पाउडर यूज कर सकते हैं.
aarti
निशा जी घर पर किर्म बनाई जा सकती है अगर हा तो केसे बनाये कुर्पा बताये.
निशा: आरती जी, क्रीम आप डेयरी से ले लीजिये, क्रीम बनाने के लिये स्पेशल इक्वपमेन्ट चाहिये होते हैं.