चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंकुर जी, केक को चैक करने के लिये चाकू बीच से डालें क्यों कि केक बीच से देर में बेक होता है, कुकर में डाला गया नमक केक में अपने से नहीं आता. मीठा सोडा, खाना सोडा और बेकिंग सोडा एक ही हैं.
निशा: निशा, चौकलेट केक के लिये कोको पाउडर या चौकलेट कम्पाउन्ड मेल्ट करके यूज कर सकते हैं.
निशा: पंखुड़ी, बर्तन में सूखा मैदा डालना है.
ye cake banane me problm kise hoti h
निशा: निशा, घर में कोई भी भारी तले का भगोना हो उसमें भी बिलकुल इसी तरह केक बनाया जा सकता है.
निशा: दिव्या, केक का बैटर तो इसी प्रकार तैयार करना होगा, माइक्रोवेव में बेक करने का तरीका एपल स्पंज केक की रेसिपी से लिया जा सकता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया है, बिलकुल इसी तरह से कोई भी केक माइक्रोवेव में बेक किया जा सकता है.
निशा: श्रीमती जी हां आटा भी यूज कर सकते हैं.
निशा: शिवानी, धीमी गैस पर केक 40 मिनिट में जलना तो नहीं चाहिये, लेकिन साइज और बर्तनों के ऊपर ये सब निर्भर करता है, अगली बार सावधानी के लिये आप केक को 30-35 मिनिट में ही चैक कर लीजिये.
निशा: कविता जी हां एसा कर सकते हैं.
unko gift karna chahti hu so plz mujhe apki help chahiye thi decoration k liye .......thank you
निशा: सरिता, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
mam mainne aaj cake baniya cooker main bt vo acha nai banna. balki maine usse 1 hour tak pakiya tha bt vo fir bhi kacha rah or jitna banna tha jyda or rakhti usme jalne ki semal anne laggi plz mam help me umeed karti hu app reply karo ge. ki ass kio hua.
निशा: जतिन्दर जी, आप केक 40- 1 घंटे में बहुत अच्छी तरह बेक हो जाता है, पहले कुकर को 5-7 मिनिट तक गरम करना आवश्यक है, गैस अगर बहुत ज्यादा धींमी हो तो थोड़ा सा ज्यादा कर लीजिये, कुकर में ढक्कन बिना सीटी के लगायें और प्लीज वीडियो देख लीजिये, सारी चीजें नापकर लीजिये और केक बनाइये अच्छा केक बनेगा.
निशा: शुभी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर, मलाई, क्रीम, अलसी यूज कर सकते हैं, केक को बिना ड्राई फ्रूट के भी बनाया जा सकता है.
निशा: सरिता जी हां अवश्य.
निशा: पूजा, कन्डेन्स्ड मिल्क को फ्रिज में रखकर काफी दिन तक यूज कर सकते हैं, इससे मफिन बनायें, गाजर के हलवा में डालकर यूज कीजिये या खीर में डालकर यूज कीजिये.
hume recipe to bahut achi lgi ......but me nhi bnaugi........because iam a working girl..so...i can't try this cake ...:-(
निशा: अर्चना जी, कन्डेन्स्ड मिल्क बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: पूजा, इसके लिये मैदा ही यूज करनी है, धन्यवाद.
निशा: आरती, अधिक कोकोआ पाउडर डालने से कड़वाहट हो सकती है.
maine cake pahli baar bnaya tha or vo bhut testy bna tha.. thanks...
निशा: पल्लवी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ki batatie hue rasgulla ki recepie meine try ki thi excelent hui thi per ye bigad gaya
निशा: राजू, केक को नीचे की ओर से ज्यादा हीट मिलने के कारण केक नीचे से जल गया है, केक को मिडिल रैक पर रखकर बेक किया जाता है और आधा केक ऊपर वाला हिस्सा सही है तो काट कर यूज कर सकते हैं और गीला है तो वाच रखते हुये बेक कर लीजिये और यूज कीजिये.
निशा: नितिन, केक को भारी तले के और थोड़े गहरे किसी भी बर्तन में बनाया जा सकता है, नीचे नमक का ही प्रयोग कीजिये.
निशा: आदित्य, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद