चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

laxmi Chauhan
Hi mam , please aap bataye ki coco powder se chocolate kaise banate hai jo hum cake ko decorated karne ke liy use kar sakte hai please mam jaldi bataye kya ingredients le sakte hai thank you mam love u mam aapki receipe bahut achi hoti hai
निशा: लक्ष्मी जी, कोको पाउडर से उतनी अच्छी चौकलेट नहीं बनती.
Divya
Nishaji, mera cake to sahi bana lekin sides har baar kadak ho jaataey hain . Iska kaaran aur hal bataein please.
निशा: दिव्या जी, केक थोड़ी ज्यादा देर बेक हो जाय तो एसा हो सकता है, अगली बार केक इस बार की अपेक्षा थोड़ा सा कम देर कुक कीजिये, किनारे सख्त नहीं होंगे.
ekta s
Hi, nisha ji mene ye cake same isitrh bnaa but in micrwave...pr ma'am mera bnya cake 2 din se phle hi hard ho gya jbki bna soft tha esa kyu? oor ita sft kyu bna ki brtn se nikalte wqt sara tut gya :( jbki brtn greece krk hi bnaya tha pls help
निशा: एकता जी, केक को पूरी तरह ठंडा होने पर बर्तन से निकालिये, पहले चाकू की सहायता से केक को बर्तन के किनारों से निकालिये, अब उसे उलटा करके थपथपा दीजिये, या थोड़ा जोर से उलट दीजिये, केक नहीं टूटेगा, केक को बन्द डिब्बे में अच्छी तरह बन्द करके रखेंगी तो वह हार्ड नहीं होगा.
Sarita Choudhary
Cake ko banane k liye kya hum Dhokle ki tarah bartan me pani bhar kar usme cake ka bartan rakh kar dhakkan laga kar bana sakte h kya?
JANVI
thank u
u do very easy to make a cake
निशा: जानवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gayatri
kya cek bhananeke kukar me pani dal te he
निशा: गायत्री जी, कुकर में नमक डाला है, पानी नहीं डालना है.
jasdeep
Thank u nisha g its very easy method to make cake
निशा: जसदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahe
ya cake kafi yammi hai lakin mujhe egg less fruit cake ki recipy janni hai.
निशा: माही जी, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक बनाया है, बहुत अच्छा केक है, वेबसाइट के सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
jasmin
Nishaji, thanks for nice recipe, aap hume ye bataiye ki agar cake me condencmilk & egg nahi dalna chate to aur kiya hum dal sakte he? aur cake ban jane bad sponji nahi banta n uper se fat jata he cake esa kiyo hota he. pahle jab hu banate the to curd,milk,butter ya ghee dal ke banate the.
निशा: जसमीन जी, केक में कर्ड, मिल्क, या घी भी डाल सकते हैं, लेकिन इनके साथ बाइन्डर की आवश्यकता होती है, उसके लिये केक को बिना कन्डेन्स्ड मिल्क के क्रीम या मलाई या मिल्क पाउडर या एपल जैम डालकर बनाया जा सकता है
sneha mishra
nisha ji maine apka ye cake first time banaya or ye bilkul perfect bana. apko bht bht thanks. maine abhi tak apki jo b recipe banayi hai wo sabhi bilkul perfect bani hai.iske liye apko again thanks.apki wajeh se ghar or bahar sabhi jageh log meri cooking ki taarif krte hai.
thanks a lot again

निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ahir aditya
nisha madhulika g hamne ye cack try kiya par vo acche se full nai raha hai
निशा: अहिर जी, केक के लिये सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये और बैटर को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा मत बनाइये, केक अवश्य फूलेगा.
PRITAM
Koan sa ghee dena hai isme MAM..fortune wala kya..
निशा: प्रीतम जी, इसमें देशी घी या मक्खन लेना होता है, ब्रान्ड कोई भी ली जा सकती है.
pari
mam
mai kafi time se cake bna rhi hun
pehle eggless bnati thi fir choclate cake bnane ka mann hua
2 baar cake boht acha bna pr uske baad se milk daalne pr vo fat jata hai... thodi der mai beat krte krte hi
sari mehnat bekaar hojati hai
please help me
निशा: परी जी, सारी चीजें नापकर और नार्मल तापमान पर ही लीजिये, दूध नहीं फटेगा.
meenu sharma
nice recipe mam......
Thanks
archana
mam, maine ye cake banaya taste accha tha par upar crake aye mor sponge nahi hua jabk pura pak chuka tha kyo hua aisa? mam jald reply kijiyega
shikha singh
Plz reply kigye
shikha singh
कृपया कर मुझे जवाब दिजिये
shikha singh
नमस्ते निश जी , अलसी पाउडर दो चम्मच काफी और मक्खन की जगह देशी घी का उपयोग कर सकते हैं क्या कृपया कर मुझे बताएं
निशा: सिखा, अलसी का पाउडर 2 चम्मच लीजिये लेकिन ऊपर तक भर कर लीजिये, घी का यूज कर सकते हैं.
swati
hello mam..maine cake banaya. vaise acha bana but malai se to bind nhi ho paya cake..iska matlab hum without condenced milk nahi bana sakte is cake ko?
निशा: स्वाति जी हां कन्डेन्स्ड मिल्क से अच्छा केक बनता है.
sikha singh
this cake was so yammy
Anita Tiwari
hello aunty, kya hum isi tarike se kadahi me dhakkan lagakar cake bana sakte hein?plz reply sooooooooooooooooooooooooooon...
निशा: अनीता जी हां बनाया जा सकता है, कढ़ाई भारी तले की हो तो ज्यादा अच्छा है.
shikha singh
Kya cake ko direct namak k upar rakh sakte hai ya jali stand k upar cake container ko rakhana hai ,kya jali stand ki jaga idali stand rakh sakte hai plz plz plz reply mai ye cake banane ja rahi hu plz reply
निशा: शिखा जी, जाली स्टेन्ड की जगह कोई प्लेट केक कन्टेनर के नीचे रखी जा सकती है.
khushboopanday
mujhe aapka recipe bahut achha laga me ye jarur banaungi thank u mam aap essi tarah aapna recipe batate rahiye
निशा: खुशबू जी, मेरी हमेशा पूरी कोशिश रहेगी.
neeru bassi
Hello mam , mujhe aap k explain karne ka method bht acha lagta hai, kya hum paani ya reat daal k cake bna sakte hai
निशा: नीरू मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
khushbu pandit
nisha ji mujhe ye batayiy ki cek me kandks milk dalna jaru ri hai kya uske jagah age bhi to use kar sakte hai

निशा: खुशबू ये केक एगलैस केक है इसमें बाइन्डिंग के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क डालना आवश्यक है.
disha
Hi nishaji thank you for recipe
Lata Pandey
Nisha Mam plz yha btaye ki krim kaya gar mi dudh se banaya ja sakta ha
निशा: लता जी, क्रीम बाजार से डेयरी पर मिल जाती है, घर में नहीं बना पाते, क्यों कि इसके लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट की आवश्यकता होती है.
Raj
Good morning Nisha jee very sweet Recipe last night I cooked for my bro, or ha Nisha Ji aapki recepies bahut simple or easy bhi h.touch wood you are so lovely chef.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jitendra singh
Mam plz ye btaye mere pas idli maker h usme dhokle bi bnjate h usme cake bnaya j skta h or kaise bnega usme mai kl bnana chahti hu bete ka btday h plzzz batiye its vry urgent..
निशा: जितेन्द्र जी इडली स्टेन्ड में इडली ढोकला बना सकते हैं, अच्छा बनता है.
vidhi gadve
Mam agr cakena fule to kya krna chaiye
निशा: विधि, केक न फूलने के कारण हो सकते हैं कि बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा काम न करे, मात्रा बहुत कम हो, ओवन का बार बार खोलना भी एक कारण है, विधि आप फिर से कोशिश कीजिये आप अच्छा केक बना लेंगी.