चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepanshi
Condensed milk ke bina ke cake bnaya jaa skta h kya plz reply
Maithily Saran Gupta
Deepanshi, Aap condensed milk ki jgha dudh or chini ko gada kar ke use kar skte hai
Reena singh
Very testy
NishaMadhulika
thanks you Reena singh
nisha
mam iss namak ko baad main khane main use karr sakte hai kya???.. or baking powder last main add krna hai ya pehle he.
NishaMadhulika
nisha जी, बेकिंग के लिए यूज किए नमक को खाने के लिए उपयोग में नहीं लाना. इस नमक का उपयोग आप बेकिंग के लिए लम्बे समय तक जब करना चाहें कर सकते हैं. बेकिंग पाउडर को केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर के साथ मिक्स करना है.
nandani
nisha ji mujhe aapse ek baat puchhni thi...kya bina baking powder ya baking soda ke bina ye cake nahi ban sakta??? Muthe jaldi bata dijiaga...plezzzzzz.......
NishaMadhulika
nandani , केक बैटर में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक है, इनकी वजह से ही केक फूलता है.
mem , kya shugar ki matra thodi jyada kar sakte hai cake me, muje meetha jyada pasand hai,issse cake me koi effect to ni pdega
NishaMadhulika
आप अपनी पसंद अनुसार चीनी की मात्रा कम या ज्यादा जैसी चाहें रख सकते हैं.
Rakhi Jain
Thank you so much Nisha mam muze aapki recipes bahut acchi lagti hai Maine bhi aapke group me aate n gond ki chakki ki recipe share ki thi bahut accha hai group God bless you mam ????????????
NishaMadhulika
Rakhi Jain जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Rakhi Jain
Thank u so much Nisha mam
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rakhi Jain
Rakhi Jain
Hello Nisha mam video me maida 1 cup bola and recipe me 2 cup likha aap plz sahi kya vo bataye
NishaMadhulika
राखी जी, 1 कप ही लेना है.
Muja apna britday mnana ha please shi bto
NishaMadhulika
, आप रेसिपी के बारे में क्या जानना चाहते हैं. अगर बताएं तो मैं आपकी मदद कर सकूंगी.
K.r
टिप्पणghi jada gir jaya to
NishaMadhulika
K.r जी, इससे केक सही नहीं बन पाएगा आपको सभी सामग्री सही अनुपात में लेने की जरुरत है.
Pushpendra Pareek
Kya hum isme vanila essence dal sakte hai or glazing kar sakte hai
NishaMadhulika
Pushpendra Pareek , जी हां आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Ashok
Cake is nice
NishaMadhulika
अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjuman
Can we use mashed banana instead of condensed milk. ?
NishaMadhulika
अंजू जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकती हैं.
krishna maheshwari
Nice cake
NishaMadhulika
कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we use only milk because I don't have condesed milk
NishaMadhulika
कन्डेंस्ड मिल्क केक की बाइंडिग के लिये डाला जाता है. आप कन्डेस्ड मिल्क की जगह ताजा मलाई, क्रीम प्रयोग में ला सकती है.
prachi
टिप्पणी
kya mai isme egg daal sakti hu?
NishaMadhulika
प्राची जी, बिलकुल डाल सकती हैं.
Juhi
Wow this cake is very simple and
Yummy
NishaMadhulika
जूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Evelyn Balbin Perez
Hola , tengo una duda al ponerle sal en la base de la olla no queda con sabor a sal el bizcocho? Porfavor espero su respuesta✌✌

निशा: Evelyn जी, केक में नमक का टेस्ट नहीं आएगा. नमक सिर्फ तापमान ठीक रखने के लिए ही उपयोग किया गया है. इसका केक के स्वाद पर बिलकुल भी असर नहीं पड़ता है.
Megha
Cake bina vainilaussnes k bana sakte h

निशा: मेघा जी, बिलकुल बना सकते हैं आप जो स्वाद पसंद करती हों उसका उपयोग कर सकती हैं.
Riya chougule
Pls mam help Mene aaj cake banaya cake banne ke bad Mene use 15 min gas off krke cooker me hi rakh diya orrrr cake ka sponge km ho gya me kya kru pls help
namrata
Best recipe

निशा: नम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neetu kaur
Kya steel cooker me cake bansakta hai.
निशा: नीतू जी हां स्टील कुकर में केक बनाया जा सकता है.
Neetu kaur
Kya steel cooker me cake bansakta hai

निशा: नीतू जी, बना सकते हैं.
SUDIP JAIN
Cake me Chocolate Mix karna ho to, kaise kar sakte hai ?

निशा: सुदीप जी, आप दी हुई विधि अनुसार चॉकलेट मिक्स करके केक बना सकते हैं.
Darakhshan
Mam, cake banane k baad namak ko fir se use kr sakte hai? Ya fir usko fek dena hai??

निशा: आप इस नमक को फिर से केक बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं या इस नमक को मूंगफली बादाम इत्यादि भूनने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है.
Reena Bharti
Aapka Cake banane ka bidhi bahut he sunder hai aur saral hai
thanks

निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prachi
Its awesome

निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
himmani
because i love only egg cake so can i insert egg in this recipe?

निशा: हिमानी जी, आप अपने स्वादानुसार बना सकते हैं.
Smita Wakade
आपकी रैसिपी मैने बनाया बहुत अच्छी है आपका धन्यवाद..

निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Kiran
Can we use bourn bita or horlicks instead of Coco powder

निशा: किरन जी, उपयोग कर सकते हैं लेकिन ये इसका स्वाद चॉकलेट से अलग ही होगा.