चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Tabu
Mam.. Coco powder kaha milega ?????

निशा: तब्बू जी, आपको कोको पाउडर किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा.
Anita wakade
नमस्कार मैने आज आपकी रैसिपी से केक बनाया आपका बहुत धन्यवाद.

निशा: अनीता जी, मुझे खुशी है कि आपको ये रेसिपी पसंद आई, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.
Ashok raja bundela
chocolate cake
mamta
Madam please bataiye vanilla essence kaha se kharid sakte hai , chore sehron me kha milega

निशा: ममता जी, आप इसे किसी भी ग्रोसरी स्टोर पर से खरीद सकते हैं.
Bharadwaj
Nice
I am writing projects with this one. TQ

निशा: भारद्वाज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reena
Hello mam agar chocolate ki jagah strawberry flavour lena ho to b recipie same rhegi

निशा: रीना जी, बिलकुल आप इसी तरह से इसे बना सकते हैं.
princy
Cundest milk n ho to mam

निशा: प्रिन्सी जी, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क उसे बाइन्ड करने के लिये डाला जाता है, इसकी जगह क्रीम या मलाई या मिल्क पाउडर का यूज कर सकते हैं.
poonam
Mam
Mera cake to solid huaa hi nahi liquid hi rha balki bartan se bahar or nikal gyaa
Please help me
निशा: पूनम जी, आपके सवाल का उत्तर दे दिया गया है.
poonam
Mam
Mera cake to solid huaa hi nahi liquid hi rha balki bartan se bahar or nikal gyaa
Please help me
निशा: पूनम जी, केक बैटर पतला और बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा अधिक हो तब एसा होता है, क्यों कि केक को स्पंज करने के लिये जो गैसेज बन रही है वह तेजी से उसके बाहर निकल रही है जिस कारण केक बाहर निकल जाता है.
kusum
choclate cake ka liya coco powder kab daalan

निशा: कुसुम जी, केक के लिये ली गई मैदा में जब नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाल जाता है तभी इसमें कोको पाउडर को मिलाना है, सारे ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट एक प्याले में मिलाकर तैयार कर लेते हैं.
sakshi pundir
nice recipes nisha ji

निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Preety sinha
Hello ma'm mujhe ye janna tha ki kya hm cake kadhai me bhi bana sakte plz rply me ma'm

निशा: प्रीती जी, बनाया जा सकता है.
Mohammed Rafique Khan
Hello Madam,
Can we start our own cake shop on professional level using your recipe
Nisha
hello, mem mene cake banaya bahut acha bana.ky ap bacho ke tifin ke liye kam time wali recipy bata sakti.

निशा: निशा जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आप बच्चों के टिफिन के लिए झटपट से बन जाने वाली बहुत सी रेसिपी जैसे सैंडविच, पोहा, कटलेट, दोसा इत्यादि दी हुई हैं आप उन्हें देख सकती हैं.
bharat
muje recipy ki jarurat he ..
kya ap muje de skti ho??
pleas give me nas

निशा: भरत जी, आप कौन सी रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं.
smruti
wow nice idea

निशा: स्मृति जी, धन्यवाद.

Manjula
Desi sugar h ya fir Dana sugar ko pisna h
निशा:मंजूला जी, कोई भी शुगर यूज की जा सकती है.
Your name...
Mam maine do baar cake banaya aapki recipe se ek baar to bahut accha bana mama dusri bar accha to bana lkn namak ho gya usme kyu ma ye kaise hua plz reply mam
निशा: आपने कुकर में नमक डालकर केक बनाया है, नीचे से नमक उठकर केक में नहीं मिल सकता है, एसा हो सकता है, कि केक को उठाते या निकालते समय चिमटे आदि में नमक चिपक पर केक के ऊपर लग गया हो, तब आप अगली बार थोड़ी सावधानी से उठायें, केक नमकीन नहीं होगा.
sahil
full of use

निशा: साहिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shanaya
I like it Choco cake

निशा: शनाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
archu
nisha ji meine kyi baar cake bnaya isi trh se pr bnta nhi h fulta hi nhi h km se km 15 baar bna liya hoga ek mbhi baar thik nhi bna fulta hi nhi h plz muje btaiye mei kya kru muje bhut icca h ctasty cake bnane ki pllz btaiye
निशा: आर्चू जी, सारा सामना नाप कर निकालें, रेसिपी का वीडियो भी देख लीजिये, और बेकिंग पाउडर को चैक कर लीजिये कहीं वह पुराना तो नहीं हो गया है, आप अवश्य जी अच्छा केक बना लेंगी.
Kavya
Mera cake thik nahi banta kabhi hard kabhi kacha.dedh ghnte tak cook krne k bad bhi.kya karu plz bataiye.
निशा: काव्या जी, निराश न हों, आपने एक बार केक अच्छा बनाया है, वीडियो देखें, चीजें पहले नाप कर बाहर निकाल लें, आप अवश्य ही अच्छा केक बना सकेंगी.
Kavya
Mam ye cake 4 times banaya par ek hi bar achi bani aur iske bad banaya vo thodi sakht bani...aur mene dedh ghante tak cook kiya par.itna lamba time kiya fir bu kacha reh gaya..kese karu ki normal or soft bane.plz reply
निशा: काव्या जी, बैटर सही कनसिसटेन्सी का हो, इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर डालें और कुकर में बना रहे हैं,तो कुकर में नमक डालकर पहले गरम अवश्य करें, केक बेक होने में यदि अधिक समय लग रहा है तो गैस हल्की सी तेज रखें, और ओवन में बना रहे हैं और केक देर से बेक हो रहा है तो ओवन का तापमान थोड़ा अधिक करके केक बेक करें, आप बहुत अच्छा केक बनायेंगी.
Ankit Yadav
Nisha ji me ek student hu ye cake banakar mene mummy ko birthday gift diya thanks for nisha aunty
shivani
kya mai condensed milk ke alava butter use nahi kar sakati???..
reply me as soon as poosible
निशा: शिवानी जी, केक में बटर तो डालते ही हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क उसे बाइन्ड करने के लिये डाला जाता है, इसकी जगह क्रीम या मलाई या मिल्क पाउडर का यूज कर सकते हैं.
Ajay Pradhan
Mam isme chocolate ki jaga born vita daal skte hai??
निशा: अजय जी बार्नविटा डाला जा सकता है, स्वाद में और कलर में थोड़ा फरक होगा.
patel meera
ohhh nice good fantastick.............................. lovely recipi

निशा: मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha agrawal
Aapne isme pot kaun sa liya
निशा: निशा जी, ये एक स्टील का डिब्बा है, वह हमारे कुकर में आसानी से आ जाता है उसी में हमने केक बनाया है.
zoya
Coco powder ke jagah coffee ka use kr skte hai??????

निशा: जो़या जी, कॉफी पाउडर से चॉकलेट केक नही बनता.
Aditya singh
Mam mujhe ye bataye ki is me milk kab daale

निशा: आदित्य जी, मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये. अब इसमें मैदा डालकर फैटिये, इस पेस्ट में दूध को डाल कर पेस्ट तैयार कीजिये