चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशाजी, ये केक हमने कुकर में बनाया है, उसमें आने वाला बर्तन जिसका व्यास 6 इंच है, उंचाई 3 इंच है.
निशा: वर्षा जी, केक में यदि बेकिंग पाउडर अधिक हो जाता है, तब केक ज्यादा फूलता है और बाद में पिचक जाता है, या केक कम सिका हुआ हो तो एसा हो सक्ता है.
निशा: रश्मि जी, केक का पेस्ट आप किसी भी बरतन में बना सकते हैं लेकिन बेकिंगे के लिए ओवन में एल्युमिनियम या ब्लेक मैटल का उपयोग करना अच्छा होता है.
ko Kaise chhana jayega?
निशा: शशि जी, मैदा को बिलकुल उसी तरह छानते हैं जिस तरह किसी भी आटे को छाना जाता है.
I tried making cake in cooker without egg .i use oil for making cake .but the cake was little bit sticky .It was spongy but very sticky to teeths.plz advice how to rectify nd get more gd 1.
निशा: स्माइली जी, केक थोड़ा कम बेक होने के के कारण एसा हो सकता है या तेल के कारण भी एसा हो सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, केक आप ओवन या कुकर या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड में बना रही हैं तब किसी भी मैटल के बरतन यूज कर सकती हैं, अगर आप इसे माइक्रोवेव कर रही हैं तब माइक्रोवेव कांच या सिलीकोन या ब्लैक मैटल यूज कर सकते हैं.
निशा: मानवी जी, कन्डेन्सड मिल्क के बिना भी केक बना सकते हैं. आप कन्डेन्सड मिल्क के बदले अलसी के बीजों का पेस्ट, क्रीम, मिल्क पाउडर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: रेनू जी, आप ताजा मलाई, मक्खन और क्रीम से भी केक बना सकती हैं, मिल्क पाउडर भी डाल कर केक बना सकती हैं.
निशा: तरूण जी, आप केक पर आइसिंग शुगर डाल कर इसकी मीठास को ठीक कर सकते हैं.
निशा: जिंवनी जी, आप कोई भी कोको पाउडर ले सकते हैं.
निशा: रोहित जी, केक में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर यूज करते हैं, दोंनो में कोई एक भी यूज कर सकते हैं.
निशा: रोहित जी, आप इए बनाएं और खाएं आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा.
निशा: बलविंदर जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: विकास जी, आप केक की रेसिपी ओर विडियो को अच्छे से देखें और सावधानियों को ध्यान से पढ़े आप बहुत अच्छा केक बनाएंगे.
निशा: जी हां बना सकते हैं.
निशा: दिया जी, रेसिपी में हमने 2 कप मैदा से केक बनाया है, आप एक कप मैदा से केक बना रहे हैं, तो सारी चीजों को आधा करके ले लीजिये.
निशा: प्रिया जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमृता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुगल जी, हां, अगर आप कुकर में केक बना रहे हैं, तब स्टील का बर्तन यूज कर सकते हैं.
you very much...mam isme agr egg dalna chahen to kab mix karen or kitne ?
निशा: हिना जी, बटर और एग को और चीनी पाउडर को अच्छी तरह फैंट कर मिक्स कीजिये, अब ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट मिलाकर केक बेक कीजिये.
Mai jab apke batae ansar cake banati hu to wo achha or spongi v banta hai ..lekin kuch ghante bad wo dab jata hai or decorate karne ke bad jab mai frzz me rakhti hu to or dab jate hai..kuch upae batae jo sponji rahe?????
निशा: लवली, सभी चीजें फ्रिज में रखने के बाद हल्की से सख्त हो जाती है, आप इन्हैं बाहर निकाल कर रख देंगे तो ये थोड़ी ही देर में फिर से सोफ्ट हो जायेंगी.
निशा: श्रेया जी, साचा यूज किया जा सकता है, लेकिन केक को बेक किया जाता है और खमन को भाप में पकाया जाता है.
निशा: प्रीति जी, आप चाहे तो इसपर पाउडर चीनी या काट कर चीनी का पानी बनाकर डाल सकती है, या इसकी आइसिंग कर दीजिए, केक और स्वादिष्ट भी लगेगा और मीठा भी हो जाएगा.
nd agr hmare pass steel ka brtn hai to kiya hum steel ke bartan me cake bna skte h???
nd kitne logo k liye ye cake hoga??
nd agr hum 10 log k liye cake bnana hoto kitna kitna saman lenge???
निशा: तोसीफ जी, आप इसे डेकोरेट कर सकते हैं. स्टील के बर्तन में केक बनाया जा सकता है. ये केक 7-8 लोग खा सकते हैं. 10 लोगों के लिये लगभग 1 कि. का केक पर्याप्त होता है.
Please reply
निशा: दिव्या जी चौकलेट में कोकोआ पाउडर और कोकोआ बटर होता है लेकिन कोकोआ पाउडर में कोकोआ बटर नहीं होता है या बहुत कम होता है.
निशा: अनामिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंछी जी, दूध सामान्य तापमान का होना चाहिए.