चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हर्षदा जी, धन्यवाद.
निशा: शालू जी, केक के लिए दोनों ही सामग्रियां आवश्यक हैं.
निशा: अर्पिता जी, डेयरी मिल्क मिलाने से चौकलेट केक कैसे बनेगा. चौकलेट मिलाकर केक बनाया जा सकता है.
निशा: प्रग्या जी, सारी चीजों के मिलने तक बैटर को मिलाना होता है, 2-4 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: अनिशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Will try it in OTG today
Your recipes are always such a great help
Thanx again :-)
निशा: भारती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Can I bake this cake in OTG at 180 degree Celsius
I have tried it always in cooker and it has come out fantastic, but this time I wanted to try it in OTG, but have no clue if I can do it.
Could you please guide
Thanks on advance
निशा: भारती जी, हां आप ओटीजी में भी केक इस तापमान पर बेक कर सकती हैं लेकिन विभिन्न प्रकार के ओवन और ओटीजी के बेकिंग समय और तापमान में थोड़ा सा अंतर होता है. इसलिए आप चैक करते हुए बेक कीजिए.
निशा: मुकुल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Sides se to aalag ho gya lekin nicha se nhi Hua..iska ka Karan h..?????
निशा: मंजू जी, अगर केक के बरतन को अच्छी तरह चिकना न किया जाए, बर्तन में चिकना करने के बाद थोड़ा मैदा डालकर, हिलाते हुये उसके ऊपर मैदा की पतली लेयर लगायें, रेसिपी में देख सकते हैं, अब बैटर डालें, और केक को के बेक होने के बाद तुरन्त न निकालें उसे थोड़ा ठंडा होने पर निकालें, केक नहीं चिपकेगा.
निशा: निशा जी, इसकी वजह बैटर में बेकिंग पाउडर की अधिकता हो सकती है या फिर केक बैटर पतला होने से भी एसा हो सकता है.
निशा: साक्षी जी, हां बना सकते हैं.
निशा: सपना जी, हां ये दोनों अलग होते हैं. इसमें बेकिंग पाउडर ही डाला जाता है.
mujy ye btaiye ki butter ko kitni der tak fetnaa hai sugar k sath..
Or mera cake ache se nhi fulta h mene ye kafi baar try kia usme maida bolta hai...
निशा: काजोल जी, बटर को चीनी के घुलने तक और चिकना होने तक फैंटना है. घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
निशा: प्रिया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभात जी, केक सख्त होने का कारण, केक का पूरी तरह नहीं फूलना है. बेकिंग पाउडर कम होने की वजह से या उसके काम न करने की वजह से केक कम फूलता है. केक मिश्रण बनाने के बाद केक को बेक करने के लिए तुरन्त रखें, कुकर में केक बहुत अच्छा और स्पंजी बनता है.
Cooker cake me bina chocolate flaver k kaise chocolate cake bana...jaise aapne is cake me bataya h.thoda confused hu..ppls help me..mam
निशा: मधु जी, कुकर में आप कोई भी केक बना सकते हैं, आप जैसा केक बनाना चाहती हैं बैटर तैयार कीजिये और कुकर में दिये गये तरीके से केक बनाइये, बहुत अच्छा केक कुकर में बनकर तैयार होता है.
निशा: राखी जी, इसमें बेकिंग पाउडर भी डालना आवश्यक है.
निशा: सरिता जी, आप ताजा मलाई, मक्खन और क्रीम से भी केक बना सकती हैं. इसके अतिरिक्त मिल्क पाउडर भी डाल कर केक बना सकती हैं.
निशा: नेहा जी, हां, बना सकती हैं परन्तु कढ़ाई भारी तले की होनी चाहिए.
Lavita
delhi
mam apne apni recipe me coco powder likha h but apke video me uska use show nhi kia please smjhaiye....
निशा: श्रष्टी जी, केक में कोको पाउडर डाला है और कोको पाउडर की जगह डार्क चौकलेट भी डाली जा सकती है.
निशा: नेहा जी, ढोकला भाप में बनाया जाता है, लेकिन केक को बेक किया जाता है, इसे ढोकला स्टेन्ड में नहीं बनाया जा सकता है.
निशा: सिया जी, धन्यवाद.
निशा: इल्मा जी, मै आशा करती हूं कि आपका केक बेहद अच्छा बने. अपना अनुभव जरूर शेयर कीजिएगा.
I have tried this cake, it cooked very nice.
But if I want to add more sugar powder then in what proportion to add?? Does it bake same as above
निशा: वर्षा जी, आप अपनी पसन्द के अनुसार 50-75 ग्रा चीनी अधिक डाल सकती है, केक को बेक करने में कुछ फरक नहीं आयेगा.
निशा: नमन जी, धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, हां आप डाल सकती हैं.
निशा: रिंकी जी, इडली को भाप में पकाया जाता है और केक को बेक किया जाता है आप केक को कुकर में नमक डाल कर गरम करके बेक कर सकते हैं, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर देखा जा सकता है.
निशा: छाया जी, केक अंदर से कम पका हो, तब कच्चा रह जाता है. इसके लिए, केक को उसके अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, केक पूरी तरह बेक हो गया हो, तब चाकू केक के अन्दर से एकदम साफ निकलता है, यदि केक बैटर चाकू के ऊपर लग कर आ रहा है तो उसे और बेक करने की आवश्यकता है.