चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

tushita
It's too tasty

निशा: तुषिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna kapse
biskit cake bhi banta h kya
निशा: सपना जी हां बिस्किट केक बनता है.
roshni sawarkar
this tipe is verry simple

निशा: रोशनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
malti
Very good style of cake

निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neeta agarwal
nisha ji isme ham condensed milk k alawa kuch or dal sakte hai kya

निशा: नीता जी, आप इसमें मलाई या क्रीम भी डाल सकती हैं.
mohiuddeen ansari
i like it .it's very nice

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaqib Khan
Namste Mam
Urjent
Mujhe Ye Cake Banana Hai Mgr Ap Mujhe Ye Btayye Ki Aagar Mujhe Ye Cake Egg Wala Banana Ho To Kese Banau Egg Wala or Kya main Choco Powder ki Jgha Choclate Flavour Custord Use kar sakta hu please myjhe btayye
thanks
निशा: आकिब जी, केक में कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह 3-4 एग फैंट कर डाल सकते हैं, चौकलेट केक में कोको पाउडर डाला जाता है, कस्टर्ड नहीं.
shreya
Mam kya cooker ki jagh bati oven ka use bhi kiya ja skta he??? Or han to kitne minutes ke liye rakha jae? (It's urgent)
निशा: श्रेया जी कुकर को बाटी ओवन में भी बनाया जाता है.
Karam
Mam,
Me apki recipes hmesa try krti rehti hu.. Family mein sb bht psand krte hain.. Thank u so much mam.

निशा: करम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sujata jaiswal
Nisha g plzzz jwab dijye.m cake bnai thi par cake bohot jada ful kr fat sa gya or fulne k karn side m ckr s lg kr jal gya.or baki cake ki trh nich nhi tha hlka nram gila type tha .pr pak gya tha puri trh.aisa kyu hua
निशा: सुजाता जी, बेकिंग सोडा अधिक हो या बैटर पतला हो तब एसा हो सकता है.
ajay
Racepi is nice

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pragya Gupta
मै कूकर में केक बनाती हूँ,पर ठंडा होने के बाद वह पिचक जाता हैं.इसके लिये क्या करना चाहिये.
निशा: प्रग्या जी, केक यदि पूरी तरह सिका होगा तब वह ठंडा होने पर नहीं पिचकेगा. और बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर रेसिपी दी ही मात्रा के बराबर नाप कर डालें, बैटर पतला न बनायें, बहुत अच्छा केक बनेगा.
pratisha nair
I like ur site soo much

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta
Mam , maine cake banaya aapki di gyi recepie se acha bana sponge bhi tha but cake soft nhi bana bhut ..

निशा: श्वेता जी, केक फूला है, तो वह सोफ्ट होता है लेकिन क्रीम लगा हुआ केक अधिक सोफ्ट होता है, उसको सोफ्ट बनाने के लिये मीठे पानी का यूज किया जाता है, इसके बाद केक की शैल्फलाइफ कम हो जाती है.

amit singh
Nays nisha thank for you

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shreya kumari
So Testi Chocklate Cake.

निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrinalini
Nisha ji, Actually my daughter wants I will make heart shape cake.I my big cooker aluminium cake tray is not adjust properly. That is the reason I want to make cake in 3.5 litter countra cooker. Can I do this? Please reply me.
निशा: मृ्नालिनी जी, यदि कुक्रर में केक कन्टेनर आ जायेगा तब आप ये केक इस कुकर में बना सकते हैं, और कन्टेनर नहीं आयेगा तब कैसे बनायेंगे, आप किसी सादा भारी तले के भगोने में भी ये केक बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, भगोने के ऊपर थाली रखकर उसे अच्छी तरह ढक दीजिये और केक को बेक होने दीजिये.
Mrinalini
Can I make cake in 3.5 litter countra cooker in cake tray?
निशा: मृ्नालिनी, छोटे कुकर में छोटा केक बनाया जा सकता है.
Shailja
Hiii....nisha g
Can we use idli maker for dis recipe with water ?
निशा: शैलजा जी, केक को इडली मेकर में नहीं बनाया जा सकता लेकिन सादा भारी तले के भगोने में आप इसे बना सकते हैं.
vasundhara
I liked your recipe
I tried it, it was tasty.

निशा: वसुंधरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema chandia
Cocker me jo namak h vo jalega nhe kya or use baad me khane me be use kr sakti h kya.cocker me namak ke saat pani be dalna h kya ya sirf namak se he ban jayega.

निशा: सीमा जी, नमक को आप बाद में केक बनाने के लिए उपयोग कर सकती हैं और पानी नहीं डालना है.
farzana
hai i like ur recipes nd i like u

निशा: फरजाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jatin kumar
i m really surperised to see this that cake making in cooker but what is the work of coco powder in this matter
निशा: जतिन जी, चौकलेट केक में कोको पाउडर डाला जाता है.
priyanka Chauhan
निशा जी मुझे ये समझ मैं नहीं आया आप ने दूध के बारे मैं दो भार बोला है और क्या हम इस केके को बाजार की केके की तरा नहीं सजा सकते इस पे नाम लिख कर या कुछ और चीज बना कर
निशा: प्रियंका जी, अवश्य सजा सकते हैं, लेकिन उसके लिये अलग से मेहनत करनी होती है, मेरे वेबसाइट पर ब्लैक फोरेस्ट केक की रेसिपी देखी जा सकती जिसमें हमने उसे डेकोरेट किया है.
Pragya
Nisha ji kya mai chocolate pawdar ki jagah liqwid chocolate dal sakti hoo cake me pls reply.....fast

निशा: प्रज्ञा जी, मेल्ट चॉंकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ankit
nishaji beking power ki jagh ENO use kr skte he kya....
निशा: अंकित जी केक के लिये बेकिंग पाउडर ही यूज किया जाता है.
Hema Rathore
hema
Thankyou so much

निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikas
Nisha ji maine parlage biscuit cake banaya but vo kadva bana please bataiye aisa kyun huya maine usme vanila essence dala tha kya uski vaja se to nahi huya please bataiye
निशा: विकास जी, अगर एसेन्स अधिक डाल दिया जाय तब एसा हो सकता है.
Mrinalini
Thanks Nisha ji,I made pineapple cake with milkmade(homemade).Very tasty.I also made chocolate cake.With home made milkmade its became more testy.Once again thanks for cake,milkmade & others recipes.I always vist your side.

निशा: मृणालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rekha
coocker ke steel ke bartan me cake bana sakate hai?
ya uske liye aluminum ka hi bartan chahiye

निशा: रेखा जी, स्टील के बर्तन में भी केक बना सकते हैं.