चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रितू जी, 3 एग डाल सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह, लेकिन चीनी की मात्रा थोड़ी बढ़ा लीजिये, क्यों कि कन्डेन्सड मिल्क मीठा होता है.
निशा: मंजू जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: स्वाती जी, केक सख्त होने का कारण, केक का पूरी तरह नहीं फूलना है. बेकिंग पाउडर कम होने की वजह से या उसके काम न करने की वजह से केक कम फूलता है. केक मिश्रण बनाने के बाद केक को बेक करने के लिये तुरन्त रखें, केक अच्छा और स्पंजी बनेगा. केक को डेकोरेट करते समय केक के ऊपर चीनी का पानी डाला जाता है जिससे वह और सोफ्ट हो जाता है.
निशा: शिल्पी जी, उपयोग कर सकते हैं.
One of the best chocolate cake recipes...
निशा: उपासना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, आप तापमान का ध्यान रखें नमक नहीं जलेगा.
Ye cake micro oven me ban sakta h kya..?
निशा: पूजा जी, बना सकते हैं.
निशा: अमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam mujhe ap ye bataye ki cake ko thanda hone k liye hm use firz me nhi rkh sakte h kya?
Pls mam reply fast
निशा: अनु जी, फ्रिज में ठंडा कर सकते हैं.
निशा: चारू जी, सेन्ड को रेत कहा जाता है. नमक कुकर के तापमान को नियंत्रित रखने में मददगार होता है.
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतांजली जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Or kyaकन्डैस्ड मिल्क ki jagah kuch or le sakte h....
निशा: ज्योति जी, कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज केक को बाइन्ड करने के लिये किया जाता है, इसकी जगह मलाई, क्रीम, मिल्क पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा: राजश्री जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: संयोगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, बाटी ओवन में केक बनाया जा सकता है, जाली के ऊपर केक कन्टेनर रख दीजिये और धीमी गैस पर केक को पकने दीजिये, 40-60 मिनिट में केक बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: किरन जी, एगलैस केक बनाने के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज बाइन्डर के रूप में किया जाता है, इसकी जगह मलाई, क्रीम या मिल्क पाउडर डालकर केक बनाया जा सकता है.
Finally maine cake bana liyaa tha
Pahle maine chota cake banaya dekha k isse kitne piece banenge fir accordingly Maine 1.5 kg maida k hisab se ing. Le k 3 layer wala choclate cake banaya and that was more than sufficient..
Puri party mai kisi ko believe hi ni hua k ye ghar pe bana hua h
Fir bahut sari tarif
credit goes to u
Cake kafi acha bana tha
Mujhe problem sirf ye aayi ki itne bade cake k layer katne aur use paltna mushkil tha
But sab kuch sahi ho gaya
Thanku once again :)
निशा: निधी जी, सारा क्रेडिट आपके लिये है आपने इतना बड़ा केक बनाया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर ब्लैक फोरेस्ट केक रेसिपी उपलब्ध है उसमें केक डेकोरेशन देखी जा सकती है. सर्च बटन पर ब्लैक फोरेस्ट केक लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: सम्पा जी, इसे बिना सीटी के बनाना है.
Chocolate ni plain pineapple ya vanila cake k liye
निशा: निधि आप जो भी केक पसन्द करती हों वह बनायें.
Thank u for ur reply
Actually mai USA hu aur yaha pe ghar me hi kafi bade oven hote h to mai bada cake bhi bana sakti hu
Yaha mujhe eggless cake ni mil raha hai Saturday ko mere bete ki birthday party h aur myjhe cake banana h
Aap plz size bata dijiye.
निशा: निधि, आप 2-3 किग्रा का केक बना सकती हैं, और इन्ग्रीएन्ट इसी अनुपात में लिया जा सकता है.
How r u
Is site k sare eggless cakes mast h maine sare try kiye h
Ab meri apse request ye h k muje ye cake banana h 50 logo k liye to aap plz mujhe iske liye sare ingredients ki quantity bata dijiye
Aur ise banane k liye konse k size ka rectangular mould chahiye
Plus ise layer cake k hi
निशा: निधि जी, घर के ओवन में इतना ही आकार का केक आसानी से बना सकती हैं, आप 2-3-4 केक बनायें और मिला कर डेकोरोट कर लीजिये.
निशा: कंचन जी,हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: अनिषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: Pratidnya ji,केक को 10-20 मिनिट चैक करते हुये और पकाया जा सकता है.