चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rishabh saxena
It is very better recipe to another
Divyanshi Jain
mam maine container ko grease kiya tha mgr cake chipak gya

निशा: दिव्यांशी जी, अगर अच्छे से ग्रीज़ करने के बाद एक छोटी चम्मच मैदा डालकर बर्तन को हिलाते हुये उसके चारों तरह मैदा की पतली लेयर बर्तन के अन्दर लगा दीजिये, केक बरतन पर नहीं चिपकेगा और आप बटर पेपर का उपयोग कर सकते हैं.
Anjali
Nisha jee maine jo cake banaya usme bubbles (spongy) nahi bana jaise bread me hota hai, wo bilkul aate (wheat flour) ka halwa jaisa bana tha, Rise hua lekin bahot kam. Or maine saare ingredients daale the jaisa aap boli thi...
CAKE BILKUL AATE KA HALWA LAG RAHA THA WO V CHOCOLATE FLAVOUR HALWA.
निशा: अंजली जी, बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर कम हो या सही तरह से काम न करे तब एसा हो सकता है, प्लीज फिर वीडियो देख लीजिये और बनाइये आप अवश्य ही अच्छा केक बना लेंगी.
Midhat fatima
Thank u mam :)

निशा: Midhat जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonal
nishaji . 200 gm कन्डैस्ड मिल्क banane k lie kitne litre Milk Lena chaiye .?
निशा: सोनल जी, 500 मिली. दूध में 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क बन जायेगा.
jeet
mai kal he try krugi...thx nisha g

निशा: जीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yamini shreemali
mam mera cake bht hard bna..esa kyu hua aap bta skti h kya plzz?
निशा: यामिनी जी, केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा की मात्रा कम हो या ये काम न करें तो केक फूलता नहीं है, या बैटर गाढ़ा हो और बटर कम हो तब एसा हो सकता है.
Neha sharma
Thank u so much nisha g aaj aapki help se maine phle baar cake bnaya or sirf bnaya hi ni sbne bhut khush ho kr khaya b.....
Thank u sooo much nisha g

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
asma
nisha mam mjhe apki saari recepies bht pasand h

निशा: आसमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kiran
वाह निशा जी

निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AJAY
GOOD THANKS

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sakina
Nisha jii
Me aaj ye cake banane jaa rahi hu mujhe bataye ke me cake ka mould agar aluminum ka na lu toh cake nahi bane ga ?agar hum cake banane ke liye steel ya koi aur flat bartan le toh
निशा: सकीना जी, स्टील के बर्तन में बिलकुल इसी तरह अच्छा केक बनता है.
gayatri sanweriya
Hi,nisha ji
Jo namak hamne pressure cooker ke tale par dala tha.. Kya hum usko use kar sakte hain?
निशा: गायत्री जी, उस नमक को खाने में यूज मत कीजिये,उसे किसी डिब्बे में भरकर रख लीजिये और अगली बार जब भी केक बनायें उसे यूज कीजिये.
monidipa dey
Agar hum srif backing soda istemal karen. To cake main problem to nehi hogi????
निशा: मोनीदिपा जी, केक के लिये सिर्फ बेकिंग सोडा नहीं यूज किया जाता है, आप इसके लिये सिर्फ बेकिंग पाउडर यूज कर सकती हैं.
hina khan
Muje aapki recipes bht pasand aati hai kyuke vo banaane mein bht easy and bht tasty bhi bnte hai vayse muje cooking nahi aati thi but maina aapki recipe se bnaa he .layte hhu

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Moitreye Dey
Plz tell me how to make eggless fruit cake in pressure cooker?
निशा: Moitreye ji, वेबसाइट पर सारे केक एगलैस है, और वीडियो में कुकर में खजूर का केक बनाया है, सारे केक बिलकुल इसी तरह कुकर में बना सकते हैं.
Pragya Manushree
Nisha ji kya iska taste vaisa hi aayega jaisa oven wale cake me aata hai?
daxa thakkar
I try this cake for my baby

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
hema
jaise apne btya waise mai nae bnya mgr vo spong ni bna ku
निशा: हेमा जी, कहीं कुछ कमी रह जाने के कारण एसा होता है, ओवन में केक को बेक करते समय, ओवन को बार बार खोल कर चैक करने पर भी केक पूरी तरह स्पंज नहीं होता.
jitendra yadav 9058369398
kya ham kish bhi tarh ki chocolate cack bna skte h cooker me and
colur kese ready krte h
Shubhalaxmi Khot vaidya
Thanks for sharing. Superb recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
seema
Hello mam,
Why use to solt

निशा: कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
Gaurav Rauniyar
Ask for him Cake cream Recipes
yashika
Cake. Achi trah ovem mae bnkr. Fool tae hi ekdum chotaa ho jata h
निशा: यशिका जी, केक में बेकिंग पाउडर अधिक हो या बैटर पतला हो तब एसा होता है.
Sayali A Ambre
Nice bt jaise apne choco powder dala ager or khuch flavour dalna ho to dal sekte hai jaise vanilla pineapple bake recipe waise he hoge ke khuch changes ayege plzz tell me
divya
mam ..agr hum sugar powdr or ghee use ..kre to...butter ki...jagh...
navika
actually m reena se phne pr bat kr rhi thi toh mera cake jall gya i trye my bst for nxt
time........
निशा: नविका जी, अगली बार आप अवश्य अच्छा केक बनायेंगी.
dr priya
thank u...nd grt full respcipe ...nd simple..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
anvixa
hello mam , i make this cake as same direction but cake was so hard so can you suggest me something for this problem please
निशा: अनविजा जी, केक बैटर यदि गाढ़ा हो या केक को कम तापमान पर बेक किया हो और केक पूरी तरह फूला न हो तब केक हार्ड होता है.
Anne
Thank you for your egg less cooker cake my cake is looking beautiful and it is very tasty.once again thanks.love you.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.