चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji mera sawal h ki kya steel ke bartan me bana sakte h
निशा: श्रुति जी, हां अवश्य बना सकते हैं.
Mam ye bataye ki kurkr k andar kon si stand still ki ya alimuniya ki daluu aur vo stand m sirf ghee dal kr use acche se lga k usme cake banane ki sari mettrel dal duubn plz mam aj banana h mjhe plz ans me.
Awesome nd yummy cake.
I liked it.
कन्डैस्ड मिल्क kya hai
निशा: पूजा जी, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का कन्सन्ट्रेट मिक्सर है, इसे बनाने का तरीका वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
grij krna matlb
निशा: दर्शना जी, कन्टेनर को चिकना करने के लिये उसे ग्रीज करना कहा जाता है.
dekh kar mjaa aa gya....
Mene bohot tarah ke cakes Bana chuka hai and WO perfect bhi bane hai but this time tried your recipe. Lekin ye cake bohot bekar bana,crispy or toota hua.
Goood Morning Mam;
Mam m aapka bhut bada fan hoon. Aap ki saree recipees bhut hi easy or aapke btane k tarika bhi muje bhut accha lagta h. Vaise to net pr cooking ki kafi sites h but beleive me mam u r the best. Mam m aapko ek cheez btana chahta tha ki aapki EGGLESS CHOCOLATE CAKE RECIPE KI VIDEO M aap shayad coco powder use karna bhul gyi h or wo ek eggless sponge cake recipe ban gayi h.
निशा: अर्पित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. एगलैस चौकलेट केक में हमने कोको पाउडर डाला है, प्लीज आप वीडियो अवश्य देखिये.
thanks nisa ji aapne mere sapne ko pura kara diya mai sochti thi ki mai cake nahi Sikh paauogi lekin aapki etni aasan tarike ne mere dil meet liya
निशा:चिंकी जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Eeg cake bannane k liya kya krna hoga.
निशा: जीतू जी, एग केक के लिये केक का बैटर बनाते समय कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज नहीं करना है, उसकी जगह 3-4 अंडे तोड़ कर फैंट कर डालें और केक में चीनी की मात्रा बढ़ा लीजिये.
Ager condesk milk nahi hai to kya milaye
निशा: ममता जी, कन्डैन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर डाला जा सकता है.
hi mam maine cake bnaya par uska teste kadwa aa rha hai
निशा: आरती जी, चौकलेट पाउडर अधिक होने से टेस्ट बिटर कड़वा हो सकता है.
Kya ghee ka MATLAB desi ghee bhi hai
निशा: पूजा जी, घी से मतलब देशी घी से ही है.
nishaji aapki sabhi recipe mughe bhut pasand h pls ye Bata de ki Kuker me cake banana me Jo namak hum kukar me dalte h use reuse kar Sakte h
निशा: पूजा जी, नमक को कभी भी फिर से केक बनाते समय काम में लिया जा सकता है.
Hello mam mei jitne bar cake banate ho mera cake spongy nahi hota laike birthday cake plz.correct me
निशा: सुनीता जी, केक की सारी सामग्री नाप कर पहले निकाल कर टेबल पर रख लीजिये, दिये गये तरीके से बनाइये, बैटर गाढ़ा रखें तो केक थोड़ा सख्त बनता है, बैटर को पहले की अपेक्षा थोड़ा पतला रखें, आप अवश्य ही अच्छा केक बनायेंगी.
Nisha g thanks is recapy k liye .mene cake banaya bahut acha banda BT usme cracks as Gaye super ki taraf .plz batayie k as a kyo hua .kon DA ingredient jiyada ya kam ho giya .
निशा: रविन्दर जी, एसा हो जाता है, अगर केक बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तब एसा हो जाता है.
Mam mai abhi cake bana rahe ho,but mere pass baking powder aur baking soda nhi hai,kya mai ENO use kr sakte ho.Maine kahi suna hai ki ENO use kr sakte hai kya ye sahi hai?plz jaldi Reply kr de,mujhe surprise dena hai aapne hubby ko?
निशा: गुन्जन जी, आप ईनो यूज करके केक बना सकते हैं.
Mam plz plz cake ka koi acha sa idea de dijiye kitna milk n kitna plz
निशा: सोनी जी, अनेक प्रकार के केक की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
muje ghar pe banane vale chocklet ckookies recipe chahia
निशा: कौशा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
nishaji can i use steel container instead aluminium container for cake batter?plase answer
निशा: अंजली जी हां स्टील कन्टेनर यूज कर सकते हैं.
thanks for this recipe
Nisha ji mene galti se cake ka paste steel k bartan m dal diya h to ab kya karu cake kharab to nhi hoga
निशा: अनीता जी, यदि आप केक को कुकर में बना रही हैं, तब इसे स्टील में बना सकती हैं.
Thnks nisha ji.....I try the cake at home nd its really yummy.....thnks for the recipe
kya hum is cake me कन्डैस्ड मिल्क ki jagah kuch aur use kar sakte hai kya plz tell me Mem
Nisha ji , Namaste...............
Aapki sari recipe bahut hi achi hoti hai,Kya is cake me hum egg dal sakte hai ki nahi, agar ha to kab or kaise dalna hai PLZ bataye Nisha ji
Sorry nisha ji i got it you have written it correct. You can delete my last comment.
Nishaji, Your recipe is amazing but i am unable to get the measuring criteria you are using because you have written maida- 250 gm(2 cups) but actually 260gms in 1 cup. So please make it clear. I am very interested in trying it out.
Mam mujhe ye samjh me nhi aata h jaise aap kahti h 1/2 iska matlav kya hota h cup ka kitna hissa dalna hota h koi bhi cheeze,mam mera cake pura ufan gya h n cooker me fail gya plz tell me
nisha ji, main jab v eggless cake banane ki kosish karti hu wo kharab ho jata hai,kya condesd milk ke jagah dahi use kar sakti hu,agar ha to plz mujhe recpe bataiye nisha ji.