चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती जी, बटर की बराबर मात्रा में ही वेजीटेबल अॉयल का इस्तेमाल कीजिए.
Plz reply mam
निशा: कंचन जी, पानी का उपयोग नही करना है, नमक डालकर गरम करें और केक को धीमी आग पर बेक होने देना है.
निशा: आरती जी, धन्यवाद.
निशा: फैज़ल जी, कॉफी पाउडर से चॉकलेट केक नही बनता.
निशा: ललिता जी, कुकर में केक बनाने के लिए स्टील का बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: विशाल जी, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का गाढ़ा मिश्रण है, किराना स्टोर पर मिल जाता है, इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर दिया हुआ है, उसे आप देख सकते.
निशा: हुमाइल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिलाषा जी, केक को कढ़ाई में बना सकते हैं, लेकिन उसको अच्छी तरह ढका जा सकता हो.
निशा: सारिका जी, केक को बिना पानी के कुकर में नमक डाल कर बेक किया जाता है, पानी डालकर नहीं बनाते.
apke through btaye hue method se maine cake prepare kiya and really frist time me hi ye bhot tasty tha, meri di bhi bhot happy thi thank alot mam.....
निशा: पूजा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: मानसी जी, स्टील के बर्तन का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: कविता जी, क्रीम मेल्ट नही होती. आपकी क्रीम अच्छे से व्हिप नही हुई होगी.
निशा: ज़ायसा जी, वेबसाइट पर ब्लेक फोरेस्ट केक रेसिपी उपलब्ध है, जिससे आप आइसिंग का तरीका देख सकती हैं.
निशा: मोनिका जी, वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर ओवन में अनेक तरह के केक बनाने के बारे में बताया गया है, बिलकुल इसी तरह ओटीजी में भी केक बनाया जा सकता है.
निशा: कशिश जी, कन्डेन्सड मिल्क दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है. कन्डेन्सड मिल्क में आधी मात्रा में मिल्क सोलिड्स और आधी मात्रा में चीनी होती है. इसे किसी भी किराना स्टोर से खरीद सकते हैं या घर पर भी बना सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क को घर पर बनाने का तरीका आप वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
thank u thanku so much
निशा: ज्योति जी, केक बीच से थोड़ा ज्यादा ही फूलता है, यानि कि केक अच्छा बना है.
निशा: राधा जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: कीर्ती जी, क्रीम और घर में दूध से निकली मलाई का यूज किया जा सकता है.
निशा: अनमोल जी, धन्यवाद.
निशा: उमंग जी, कन्डेन्सड मिल्क गाय का गाड़ा किया हुआ दूध होता है जिसमें चीनी भी मिली हुई होती है. यह विभिन्न ब्रान्ड्स के नाम से मार्केट में उपलब्ध है.
Apki hr recipe lajawaab hoti h..
M bta nhi skti aap meri lyf m kitni imp ho..
I love u ☺
Mera cake cooker m bahut accha bnta h bt I jst want to ask kya hm powder chini ki jgh chini ka bura le skte h .. ?
निशा: अनु जी, धन्यवाद.
Mera sawal hai k Kya is cake ki dhokla maker me b bana skte hai.
निशा: सोनाली जी, केक को ढोकला मेकर में नहीं बना सकते हैं.
निशा: धन्यवाद, रमनदीप जी.
निशा: सचिन जी, हल्की सी स्मैल आ सकती है.
निशा: प्रियल जी, केक के लिये क्रीम यूज कर सकते हैं.
निशा: सीमा जी, एल्यूमीनियम बर्तन का उपयोग कर सकते हैं.