चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Me apki recipe ko bahathi follow karri hun .. Me bahathi badi fan hun apki..dhanyawad dena chahti hun apko ..itni achhi khane ki chiz banane k liye WO v sudh sakahari...
Apki Jo v video ata h WO me download kar k khana Banati hun ...I love u mam
Bas thodi si confused hun
Agar humare pas aluminium
Ki patra nh h cake banane k liye toh kaunsa patra cooker
Me dal k cake bana sakte hain ... Bas mam itnihi janni thhi .... Thank u so much mam ...
निशा: बेबोप जी, आप स्टील, पीतल या लोहे किसी भी मैटल का बर्तन कुकर में सकते है.
निशा: मोनिका जी, हां, माइक्रोवेव को कन्वेक्शन मोड पर प्रीहीट करना होता है.
निशा: अपर्णा जी, हां चॉकलेट केक कुकर में बना सकते हैं.
निशा: किरण जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Kyy ap ye bata skti he ki cake me coco powder jyada pad jay tho ky krna chaiye
निशा: दिशा जी, मैदा और बाकी चीजों की मात्रा और बढ़ा लीजिए, वह एडजैस्ट हो जायेगा.
निशा: शिवान्गी जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, ओवन में अल्यूमीनियम, स्टील या किसी भी मेटल का कन्टेनर इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: बबिता जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: दीपिका जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, कन्डेन्सड मिल्क न हो, तो आप क्रीम, मलाई या अलसी के पाउडर का घोल यूज कर सकती हैं.
निशा: रजनी जी, जब हम बिटर चाकलेट या अधिक कोको पाउडर प्रयोग करते हैं तब ऎसा होता है. केक कढ़वा होने के एक अन्य कारण इसे अधिक देर तक पकाना भी हो सकता है. आप कोको पाउडर कम मात्रा में इस्तेमाल कीजिए और केक को बहुत ज्यादा देर तक बेक मत कीजिए. इसे चैक करते हुए बेक कीजिए.
निशा: अरशी जी, कन्डेन्सड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर, क्रीम या अलसी का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:मोनिका जी, आपके सवाल का जबाव दे दिया गया है.
निशा: मोनिका जी, माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर तापमान सैट कर लीजिए और केक को 30-50 मिनिट तक चैक करते हुये बेक कर लीजिए.
निशा: उमेर जी, केक पूरी तरह न सिका हो तो वह चिपचिपा हो सकता है.
निशा: चंचल जी, इसकी जगह आप ताजा क्रीम, मलाई या अलसी के पाउडर का घोल भी डाल सकते हैं.
निशा: सादिया जी, सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में लीजिए और दिए गए निर्देशों के अनुसार बैटर फैंटकर तैयार कीजिए. बैटर पतला नहीं होना चाहिये, केक को सही तापमान पर बेक कीजिए. केक अच्छा बनकर तैयार होगा.
निशा: सौम्या जी, केक कुक्रर के बेस में साल्ट डालने से नहीं जलता, केक गैस तेज होने से जल जाता है.
निशा: नंदा जी, हां, आप कोको पाउडर के बिना, चॉकलेट पाउडर डालकर भी केक बना सकती हैं.
Ya market me milega ?
निशा: स्वीटी जी, ये घर पर नही बनाया जा सकता. हां, मार्केट में ये आसानी से उपलब्ध है.
निशा: आयुष जी, धन्यवाद. आप केक बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: शीतल जी, हां, उसमें कोको पाउडर यूज नही हुआ है, वह सादे केक का वीडियो है पर चॉकलेट केक भी इसी तरह कुकर में बेक होगा. अगर आप चॉकलेट फ्लेवर चाह रहे हैं, तो कोको पाउडर अवश्य डालें, वरना कोको पाउडर के बिना भी सादा केक बनाया जा सकता है.
निशा: ज्योति जी, केक बैटर गाढ़ा हो या अधिक पतला हो और बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर की मात्रा सही न हो या अच्छी तरह काम न किया हो तब केक अच्छा नहीं फूलता. आप बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा सही मात्रा में लीजिए और बैटर की कन्सिस्टेन्सी भी ठीक रखिए, केक अच्छा स्पंजी बनेगा.
निशा: राबिया जी, अभी तो केक को आप एसे ही खतम करा दीजिये, अगली बार से आप नमक सभल कर कम डालें.
निशा: अनीता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, 300 ग्राम मैदे में 60 ग्राम कोको पाउडर मिला दीजिए.
निशा: रिया जी, रिया जी, आप केक बेक करने के लिये ये प्लेट या बर्तन यूज कर सकती हैं.