चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

G.S dhandly
mam mai 5 time bna chuka Hu puffy ni ho raha cake ik ik chij ko pura pura dala fir b nahi hora why microwave mai b bnaya or cooker mai b bt bna ni pls help
निशा: धान्दली जी, बैटर ज्यादा पतला या अधिक गाढ़ा होने से एसा हो सकता है और बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा के पूरी तरह काम न करने से भी एसा हो सकता है.
sanjana
Hello nisha ji ...
Mere pass cooker chota h to mene ek bdi ktori me cake ka ghol rkha h BT apke according mene coco powder or meda ye Sb mila liye h PR ye SB jyada bn gya to kya kru kya kafi din din to ye cake ka mishran rkhne PR khrab ho jata h...pls rply nisha ji m abhi cake bna rhi hu kl mere husband ka bdy h
निशा: संजना जी, बना हुआ मिश्रण तो खराब हो जायेगा लेकिन आप इससे केक बनाकर रख देंगी और उस पर क्रीम का यूज नहीं करेंगी तब वह फ्रिज में रखकर 15 दिन तक भी यूज किया जा सकता है.
Himani
Hello, Mam kya is cake mai egg bhi use kar sakte hai.. agar egg use karenge to cake achaa banega ya nahii... plz ans

निशा: हिमानी जी, अगर आप को अंडा पसंद है तो आप इसमें अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं, केक अच्छा बनता है.
priya nalawde
hello nisha ji,
mera sawal ye hai apse ki cooker me namak ki jagah kuchh or nahi dal sakte kya? agar namak dala to jalega to nahi???

निशा: प्रिया जी, कुकर में साल्ट या सेन्ड कुछ भी डाल सकते हैं, केक को धीमी आग पर, बिना सीटी लगाये बेक करें, नहीं जलेगा.
Poonam
Thanks you mam
Mujko y to pta tha k kukar m cack banta h par ye nhi pata that k kese banayaa jata h apka bhot bhot shukriya him sabhi Laddies ki problems solve karne k liy

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rekha khandelwal
Nisha mam I like ur recepies. I always watch them nd make sweets. Thanksfor easyand delicious recipes

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Varsha sharma
Mam can I use nonstick frying pan in place of cooker and use same process of salt for baking
निशा: वर्षा जी इसके लिये नानस्टिक कढ़ाई का यूज सही नहीं है, भारी तले का भगोना यूज किया जा सकता है, उसमें बिलकुल इसी तरीके से केक बना सकते हैं.
shweta tomar
Nisha g agar condensed milk na ho to v cake ban skta h kya

निशा: श्वेता जी, आप मलाई और क्रीम का भी उपयोग कर सकती हैं.
sindhu singh
aap ek cake bnane ka video hme beje plzz jo cream cake ho or jo cooker mai bane plzzzzzzzzz jaldi
Neha
Candans milk ke options m kya ho

निशा: नेहा जी, आप मलाई और क्रीम का भी उपयोग कर सकती हैं.
Geet
I tried ur recipe bt its nt fluffy and spongy.it seems like maida proper bake nai hua..but toothpick se check krne par it was clean.
निशा: गीत जी, केक बेक तो हो गया है लेकिन स्पंजी नहीं बना, केक बैटर गाढ़ा हो या अधिक पतला हो और बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर की मात्रा सही न हो या अच्छी तरह काम न किया हो तब केक अच्छा नहीं फूलता.
Anonymous
Mam can i bake this chochlate cake in microwave
निशा: अनोनीमस जी आप इसे माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर एपल स्पंज केक को माइक्रोवेव में बनाया है, बिलकुल इसी तरह से ये केक भी माइक्रोवेव में बनायेंगे.
ranjita
mujhe aapka tarika achcha laga kya ise hum open handle wale cooker me bhi bana sakte he and rec. yahi hogi

निशा: रंजीता जी, बना सकते हैं.
anku
Hi mam plz ap ye btayi ki cake ko setel k bartn me bunya jaye ya kisi or me o

निशा: अंकू जी, केक बनाने के लिये स्टील के बर्तन अल्यूमीनियम के होते हैं, लेकिन स्टील के बर्तन में भी केक अच्छी तरह बन जाता है.
Fatema
Hi mam i tried this cake but cake rise nahi hua jitna hona chahye tha softness hai cake me aur niche se cake jal gaya mene namak rakha tha niche uske baad bhi aisa kyu hua mam pls rply
Ginni
Mam me jab bhi cake bunati hu woh burtan k bahar aa jata h.lequid ho jata h..me egg use nhi karti..puri recipe follow karti hu but fir bhi aisa kyu hota h..plz help
Mehul Agrawal
Feeling very good to eat this cake

निशा: मेहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lata
Is I need to put water with sand in cooker or only sand will do ?
riya sharma
mam cake m salt daalna jaruri hai

निशा: रिया जी, कुकर में नमक डालने से तापमान सही बना रहता है.
HIRAL NAKRANI
yammmyy........ i love chocolate cake and thanx to give a great recipe.
निशा: हीरल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati
helloo mam ur recipes is so nice ..mujhe itna btaye ki miscrowave me convection mode pe 180c* tak kitne tym ke liye rkhna hai cake
निशा: स्वाती जी, केक को 180 डि. से. पर 40 -50 मिनिट तक बेक करना है.
komal
Hello mam
How are you
Mainay yeh puchna tha key ugar baking soda na ho to cake assha ban sakta ha
निशा: कोमल जी, केक बैटर में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डालना आवश्यक है, इनकी वजह से ही केक फूलता है.
Mrs. Divya
नमस्ते मैम
क्या हम इसमें डार्क चॉकलेट पिघलाकर डाल सकते हैं क्या और अगर डालना हो तो कितनी डाल सकते हैं... धन्यवाद
Mrs. Divya
नमस्ते मैम
क्या एन्या आपकी बेटी है..., बहुत ही प्यारी
है...
मेरे बेटे को भी यह केक बहुत पसंद आया धन्यवाद मैम...
Pragya
Thanku nisha di mere bahan ko cake bahut achaa laga

निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
diksha yadav
i love chocolate cake

निशा: दी़क्षा जी, धन्यवाद.
ARATI
Hi mam. Agar cake ki quantity badhani ho to matlab 2 cup maide ki jagah 4 cup Lena to kya oven ka timing bhi badhana Hai kya .

निशा: आरती जी, सामग्री ज्यादा हो जाने पर समय भी बढ़ जाता है.
dipa
Hi Nishaji!
veg cake mein condenced milk dalna jaruri hai kya ?condenced milk kis liye dalte hai? iske badle regular milk use kar sakte hai kya?

निशा: दीपा जी, कन्डेंस्ड मिल्क केक की बाइंडिग के लिये डाला जाता है. आप कन्डेस्ड मिल्क की जगह ताजा मलाई, क्रीम प्रयोग में ला सकती है.
shamal vedante
pzl...... sand me cooki recipe
Sweta
Can i make cake in rice cooker
निशा: स्वेता जी हां अवश्य बनाइये, अच्छा केक बनेगा.