चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ANKITA
HALO NAMSTE MEM ME AAPKO BATANA CHAHTI HU KIMENE CAKE BANAYE THI GHAR PE AAP KE JO CUNTENER KI HIGHT 3" THI MENE ALUMINIYAM ME BANAYA THA AND USKI HIGHT 6" THI AND CAKE AACHA NAHI BANA FUT GYA THA AUR THANDA HONE K BAD FRIJ ME RAKH TO TIGHT HO GAYA PLS NISHAJI MUJE BATAIAE NA KI AESHA KYU HUAA MERE SE KAHA GALTI HO GAI PLS PLS
निशा: अंकिता, केक अच्छी तरह फूला है तो सही है, ओवन को प्रीहीट जरूर कीजिये, और केक बेक करते समय ओवन को बार बार न खोले, फ्रिज में रखने पर हर केक टाइट हो जाता है, धन्यवाद.
santosh
Dear Madam
Your way of presenting is very good I like it very much thank you
Santosh
sumitra
helloo nisha mam...............
this cake recipiee iss trulyy very awesme.........
jyoti soni
hello nisha ji.....mene cake ki proper recipe follow ki thi in cooker me phle to cake ful gya tha......after 45mints jb bhar nikala to tut gya or thik se fula bhi ni tha plz help me............thankyou
निशा: ज्योति जी बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर अधिक होने से एसा हो सकता है या कुकर को बार बार खोलने से भी एसा हो सकता है.
akash
Hi nisha ji ...... Kya hum cake mein eno daal sakte hai.....

निशा: आकाश केक में ईनो साल्ट नहीं डालते है, केक के लिए बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा ही यूज किया जाता है.
amit
Cooker mai pani nahi Daloge to niche se jalega nhi kaya.Bartan ke niche sallt dale ya Sand.
निशा: अमित कुकर में साल्ट या सेन्ड कुछ भी डाल सकते हैं, केक को धीमी आग पर, बिना सीटी लगाये बेक करें, कुकर नहीं जलेगा.
shailee bansal
hello nisha ji ab tak me cooker me cake banate the bahut he accha banta hai aur sabko bahut pasand aata hai lakin aaj mene ifb microwave ke convection mode per banaya tha 160c per 25 min ke liye aaj upar se thoda crispy ho gaya aisa ku hua please batayega reply soon

निशा: शैली जी, केक को कन्वेक्सन मोड पर 180 डि. से. पर बेक कीजिये, 30-50 मिनिट तक चैक करते हुये बेक कर लीजिये केक अच्छा बेक हो जाता है.
shubham sharma
how to micromave
kavita sahu kaur
nisha ji humne ye cake ghr pe banaya tha or ye utna hi atcha bana tha ghar me kafi tarif hui thank u so much nisha ji
निशा: कविता जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
ami
Kya Hum cake Ko khamand maker mai bna sakte hai?
निशा: आमी, केक ओवन में या कुकर में बनायें, कुकर में केक बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Smruti Chopdar
hello nisha ji...cooker mein cake banane k liye
yadi hum bazar ka condenced milk(milkmaid) 1/2 cup use karte hain toh woh already bahut sweet rehta hai...tab powdered sugar ka matra kitna hona chahiye. Plz do reply as i have to make one soon...
निशा: स्मृति जी, रैसिपी में कन्डेन्स्ड मिल्क डाला है और उसी के हिसाब से चीनी भी डाली है, रैसिपी के इन्ग्रीडियेन्ट में दी गई चीनी की मात्रा ली जा सकती है.
sarbjit kaur
nisha mam namaskar,mam alsi powder kacha dalna hai ya bhuni alsi ka? mam alsi powder or chinni ki sahi matra bhi batain,kiya chinni ki matra badani hogi,condence milk ki jagah. plz reply soon,alsi kitni dalni hai
निशा: सर्बजीत, कच्ची अलसी का पाउडर डालना है, अलसी पाउडर 2 टेबल स्पून और चीनी केक में दी गई मात्रा से 100 ग्राम और बड़ा लीजिये.
shine
thanxxx for this fantastic recipe
shilpi
nishaji coker me cake phoolte hi phir ekdam me bhaith gaya means uski gas nikal gayi aisa kyon hua dosri bat cake ko kitna phatna hota hai aur kya hum adhi malai aur adha condensd milk use kar sakte

निशा: शिल्पी, मलाई और कन्डेन्स्ड मिल्क दूध किया जा सकता है, केक फूल कर पिचक जाने के कारण है, बेकिंग पाउडर और बेकिंग पाउडर का अधिक डाला जाना या बैटर का पतला होना, केक के लिये पहले मक्खन, चीनी और कन्डेन्स्ड मिल्क को अच्छी तरह फ्लपी होने तक फैंट लीजिये, बाद में जब ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट मिलायें तब उसे मिक्स कीजिये बहुत अधिक मत फैटिये.
Neha
Me ye janna chahti hu yadi cooker ki jagah kisi normal pan/bowl me dhakkan dhak karke bhi ham cake bana sakte hai kya. need ur suggestion for the same thanks...rply soon i have to make cake tomorrow in evening...
निशा: नेहा, जी हां भारी तले के किसी भी भगोने में अच्छी तरह ढककर केक बनाया जा सकता है.
Kishore Lakha
Nishaji, Namaskar! We have to request you to please make a new eggless cakes& Ice creams recipe(1) “Rainbow Cake", (2) Swiss Cake and (3) Pista Ice creams . Our family especially my younger sister anxiously want to see Rainbow cake by you.
pranita kulkarni
plz tell me cake ko sajane ke liye kya karna chahiye.
aayushi singh
Hey nishaji,u r fab i must say:),first tym i maid chocolate cooker cake,n its too gud,my dad mom ol r very hapy after tasting my cakes..n its posible jz bcause of u..thanxx alot:))
deepika jindal
cocoa powder ki amount half krke taste jyada acha ayega.vaise mera cake acha bna.thankyou
pari
nisha ji mene proper reciepe follow ki in microwave mene 4 min ka samay lagaya phele toh cake phool raha tha fer ikdam se beth geya then jab bahar nikala after15min micro mein hi rehne diya toh woh toot geya samjah nahi aa raha kya gadbad huyi pls help me !!! i want to learn proper cake thanku nisha ji in advance
निशा: परी आप केक माइक्रोवेव कर रही थी या ओवन में बेक कर रही थी, माइक्रोवेव में केक बनाने के लिये एपल स्पंज केक रैसिपी देख सकते हैं उसी तरह सारे केक माइक्रोवेव में बनाये जाते हैं, केक को ओवन में यानि कि माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाना चाहती हैं तो मेंन्गो केक या ड्राई फूट केक देख सकती हैं.
rashmi shelar
when we have to use milk..u dont mentiond in method

निशा: रश्मी, मैदा मिक्स करने के बाद, उसमें दूध डालकर मिक्स करना है, धन्यवाद.
manu goyal
agar aluminium ka bartan na ho to cake ko cooker me steel ke bartan me bhi rakha ja sakta hai kya.....
निशा : मनू जी हां केक को स्टील बर्तन में भी रखा जा सकता है.
Manda Panchal
hello Nishaji, I made this chocolate cooker cake per your recipe.It came out superb and nice in texture.Thank you so much.
निशा: मन्दा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
dr jyoti arora
nisha ji......ye cake without choco powder b bnaya ja skta h na...choclate flavour koi like nhi krta ho to
निशा: ज्योति, जी हां सादा स्पंज केक बहुत अच्छा लगता है, और आसानी से बनाया जा सकता है.
pinky joshi
mam plz ap mujhe ye btaye ki cooker me cake banate samay cooker ka dhakkan uppar se rkhna he ya fir andar se band krna he plz app meri ye problem solve kar dijiye
निशा: पिंकी, कुकर का ढक्कन अच्छी तरह जिस तरह दाल बनाने के लिये बन्द करती हैं उसी तरह बन्द कीजिये, लेकिन उसके ऊपर सीटी मत लगाइये, धन्यवाद.
mrs.sonak
nisha ji,main shudh shakahari hun,main to yeh janana chahti thi ke kya vegeterian cake mein dudh aur condensed milk ka koi vikalp hai,pl.reply
निशा: सोनक जी, केक में दूध की जगह फलो का जूस और कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह अलसी का पाउडर डालकर बिना दूध के केक बनाया जा सकता है.
monu
cake bnane ke lie brtn kaisa lena h jise greese krna h? plz btaie...???
निशा: मोनू, केक बनाने के लिये कन्टेनर अलग से आते हैं,जो एल्यूमिनियम और ब्लेक मैटल के होते हैं, वह आप ले सकते हैं.
jyoti arora
thnks nisha ji....cake sahi ban gya h par meetha kum lg rha h kya ab meetha sahi krne k liye kuch ho skta h....or icing krna chahe to ...pls dono ans. jaldi de
निशा: ज्योति, केक के ऊपर पाउडर चीनी लपेटी जा सकती है इससे ये थोड़ा और अधिक मीठा हो जायेगा. आइसिंग के लिये मैं कोशिश करूंगी.
Anjula
Hi Ma'am,
Apki recipe padhkar mene cooker me simple chocolate cake banaya tha . It was nice in taste but utna nahi fula jesa market vala cake hota hai. This time mei nuts and choco mix cake banana chahti hu, kya mei ise bhi pressure cooker mei bana sakti hu?? achche se fule and soft ho, iske liye tips ???
निशा: अंजुला जी, सभी तरह के केक कुकर में इसी तरह बनाये जा सकते हैं. केक का बैटर सही कनसिसटेन्सी का बने, इन्ग्रीडियेन्ट बराबर नाप कर लीजिये, जिस तरह से मिलाये गये हैं उसी तरह से मिलायें, कुकर को पहले गरम अवश्य कर लीजिये, बार बार उसे खोलिये मत, केक अच्छा बनेगा.
shalini kushwaha
yes mam salt ke upar hi direct paste ko kisi pot me rakhna haa.........................