चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
MAM MANE CAKE COOKER ME BNAYA HA
निशा: शगुन केक का बैटर की मिक्सिंग अच्छी तरह होगी तो वह सभी ओर एक जैसा होगा, जिस कन्टेनर में बैटर डाल रहे हैं उसे खटखटा कर केक को एक जैसा कर लीजिये, और कुकर में एकदम धीमी आग पर केक बेक कीजिये, केक बहुत अच्छा बनता है, प्लीज केक का वीडियो और देख लीजिये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
From Rajwinder Kaur Pannu
mai apki site humesha dkhti rhti hu.
apka cocking method bht easy hai
.aise lgta jaise mai apne mummy se cocking sikh ri hu....i luv u so much mam
muje ye pucna tha ke kya mai milkmaid ki jagha cream dal du to kya cake ka taste vahi rahega???????????
aur baking soda vahi hota jo hum pakode bnate waqt use krte hai?????????/
plzzzzzzzzz rpy fast
निशा: सिल्की, मैं रिप्लाई थोड़ी देर से दे पा रही हूँ, क्रीम डालकर भी अच्छा केक बनता है, लेकिन जब आप क्रीम डाल रहे हैं तो चीनी की मात्रा थोड़ी बड़ा लीजिए, कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ चीनी कम लेते हैं, क्यों कि इसमें बहुत चीनी रहती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या, केक में डाली गई चीजें सही मात्रा में है, लेकिन कई कारण से केक अच्छा नहीं बनता, केक का बैटर पतला या बहुत अधिक गाढ़ा हो, केक में बेकिंग पाउडर डाला गया है वह सही काम नहीं कर रहा हो, केक को सही तापमान पर नहीं बेक किया हो,हर चीज को बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस तो चाहिये ही होती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apne jo ingredients ki quantities batayi hain vo video mei aur text mei alag alag hai.. cake banane mei exact quantities hona bahut zaruri hai..i am confused..please clarify.. video vali quantities lene hai ya fir jo likhi hui hain vo
निशा: संध्या, कन्फ्य़ूज मत होइये, सारी चीजें बराबर ही है, आप केक बनाइये, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: शगुन, केक को बेक करने के लिये लिये अपने ओवन में दिये हुये फैन को ओन कर दीजिये, केक सारी जगह एक जैसा बेक होकर तैयार होगा.
निशा: चिन्ता, अगर केक के लिए बेकिंग पाउडर डाल सकते हैं और वह 1 छोटी चम्मच डाल दीजिये, लेकिन सिर्फ बेकिंग सोडा से रिजल्ट अच्छे नहीं मिलते.
निशा: उत्कर्श, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचिका, मोल्डेड चौकलेट, क्लस्टर्ड चौकलेट, पीनटबार चौकलेट की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: तृ्प्ती,जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चंचल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
MAM. I HAVE TRIED CHOCOLATE CAKE IN COOKER BECAUSE WE DON`T HAVE OVEN ITS TASTE WAS VERY YUMMY.BUT I AM ALWAYS CONFUSED ABOUT TEA SPOON AND TABLE SPOON PLZ MAM CLARIFY THAT TEA SPOON IS CALLED TO THAT SPOON WHICH ARE USING FOR EATING OR NOT IF YES THEN HOW MUCH TEA SPOON MAKES A TABLE SPOON .PLZ..................MAM SOLVE THIS CONFUSION.
निशा: सर्बजीत, छोटी चम्मच यानी कि टी स्पून वही है, जिससे हम दाल चावल खाते हैं, और 2.5 छोटी चम्मच एक टेबल स्पून के बराबर हो जाती है.
निशा: निम्मी, माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान, मीडियम और न्यूतम तापमान होता है, हमने ये केक अधिकतम तापमान यानि कि 100 % पर बेक किया है.
निशा: विकास गैस धीमी रखिये, केक अच्छा बनेगा.
Plz. reply
निशा: स्वाति, रेत या मिट्टी भी डाल सकते हैं, वह भी तापमान मेन्टेन करती है.
निशा: सरिता, मुझे बहुत अच्छा लगा, आपने बेटे की बर्थ डे पर उसे अपने हाथों से कुकर में केक बना कर दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी स्वेता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: मुकेश जी हां बेकिंग पाउडर डालना भी आवश्यक है.
निशा: विकास केक को बर्तन को सावधानी से रखेंगे तो नमक केक के अन्दर बिलकुल नहीं जायेगा.
निशा: आदित्य, वह केक पूरी तरह बेक नहीं हुआ है.
I prepare this yesterday on occasion of my husband birthday. As we are pure vegetarian, this eggless chocolate cake recipe was very helpful to me:). Also preparing in pressure cooker was an added advantage as i don't have oven with me.
I must say, the cake came out really tasty n good...this was my first attempt in baking line where i was passed in everyone's expectations at home. Thanks a lot for your wonderful recipes.
Best Regards,
Shilpa Kulambi
निशा: शिल्पा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का कन्सन्ट्रेट मिश्रण है, किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है.