चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

PURV PANCHAL
ham isme milkmaid ki jagah pe kya use kar sakte hai?
निशा: पूर्व, क्रीम या मलाई यूज की जा सकती है.
Mahi kalia
nice...............

reshma
cooker me cake bana mujhe batai
anita dubey
nisha di pls maje ye btaeya ke mara pas cake conretar nahi hai to kay mai plastic ke bartn me cookar me cake bna sakte hun.ar muje cake dacorate ke vidi btaeye.

निशा: अनीता, कुकर में केक बनाने के लिये प्लास्टिक बर्तन यूज नहीं कर सकते है, मैटल यानि एल्य़ूमीनियम के बर्तन यूज कीजिये. केक डेकोरेशन का वीडियो में अवश्य बनाऊंगी, धन्यवाद.
Aniket A K
I really hate this recipe as while making it I made it according as she said but instead of becoming a cake it turned into a very very hard bread and also spoil t my cooker and also my party. ON this experiment I lost $50.
usha
teaspoon baking powder kise bolte hai yebatao muche pata nahi hai
khushbu
the way of your cooking is awesome
priya
thank u for sharing dis delicious sweet with interstng fact...even i also like chocolate cake so much...:)
Ravi
Hi, can I make this cake in oven? Please reply.
निशा: रवी, केक को ओवन में बनाया जा सकता है.
Arvinda
Mam humne aapki bahut sari receipe try ki hai or sab bahut achi bani hai. aapka measurement or batane ka tarika bahut acha hai. kisi ko bhi jaldi samaj aa jata hai. so thanks for that.
Mam is cake ko LG k convection mode me banaye tho preheat kitne degree or fir kitne min bake karna hoga?
निशा: अरविन्द, इतने बड़े केक को 180 डि. से. पर 40-50 मिनिट तक चैक करते हुये बेक किया जाता है.
palak bhalla
Wow!!!! Superb cake
Everyone should must try this
sunita sharma
nisha ji kya ham suji se cacke bna sakte hain?
i tried it and it was good to taste, so is it right
priyanka sahu
hello mam,
mujhe apse phir se kuch puchhna h
1- condensed milk k jagah par kya m alsi ko peeskar uske poder ka istemal kar sakti hu aur uski 100gram maide me kitni quantity alsi powder ki honi chahiye?
2- chochoa poder k sath kya hum straberry ya koi aur flavour ko ek sath mila kar cake bna sakte h?
3- 100gram cake ko bnane k liye hume kitna tym use bake karna padega?
mam plz mere sare q ka ans jaldi se kar dijiyega mujhe jrurat h so plzzz n thanks :)


dhwanit
i am very much satisfy
charu
Dear mam,
kya namak ki jagah rait bhi use me layi ja sakti hai or kya me aluminium dhokla seperater bhi use me la sakti hu . woh namak toh jal jayega kya us namak ka fir kuch ho sakta hai
निशा: चारू, नमक को अगली बार केक बनाने में यूज किया जा सकता है, रेत भी यूज कर सकते हैं.
Komal
What is baking dish...??? Can't i use anything else instead for baking dish...???
Manisha
Dear madam,
Mujhe yeh janna hai ki kukar me jo namak dala hai...uska use hum khana banane me kar sakte hai ya nahi...
निशा: मानीषा, नमक को आप अगली बार केक बनाने में यूज कर सकती हैं, लेकिन उसे खाना बनाने में यूज करना ठीक नहीं है.
shubhi
one more thing, cake ko kaise bahut achha sa decorate kar sakte hain...?
shubhi
nisha ji , Thank a lot maine pahli baar cake banaya aur cake bahut accha bana ,it is beyond my expectations..:) lekin cake thoda kam phoola tha , kya ap koi solution bata sakti hain?
निशा: शुभि, केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा पर्याप्त मात्रा में न डाला गया हो तो वह कम फूल सकता है, बैटर को बहुत अधिक फैटा गया हो तो वह कम फूल सकता हो, केक बेक करते में ओवन को बार बार खोला जाय तो भी केक कम फूलता है, आप फिर बनाइये आप अच्छा केक बना सकेंगी.
Deepti
Ma'm, Can Idli steamer be also used instead of pressure cooker...& if yes, than what should be kept into the base of the steamer..awaitin for your reply...thanks in advance.
निशा: दीप्ती, केक के लिये स्टीम नहीं बनानी होती, स्टीमर का तला भारी हो तब उसमें नमक डालकर बिलकुल जिस तरह से कुकर में केक बनाया है, उसी तरह उसमें भी केक बनाया जा सकता है.
Diya
Nishaji...Thanks for sharing your recipes ideas thru internet... U have made the things quite easy...Well, Pls tell me can we use BLACK COLOURED BODY COOKER instead of Aluminium COOKER..Does it make any harm to Black Body Cooker.Thanks
निशा: दिया, ब्लेक कुकर एकदम परफैक्ट है इसमें एसा कुछ भी नहीं है जो नुकसान दायक हो, बहुत बहुत धन्यवाद.
mona
kandesd milk kya hota h pl rply..
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का कन्डेन्स्ड मिश्रण है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Sumita Chakraborty
Nishaji, maine yeh cake pahli bar banai, mam cake itni achhi aour spongi bani ki main bata nahi sakti hun. Yeh cake banakar mujhe bahut khushi hui. Iske liye apko many many thanks, mam.
Regards
निशा: सुमिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.


janaki
nice cake even my kids loves this a lot ..............
निशा: जानकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anam
nishaji, mera cake utna tasty nahi ban raha kya aap bata sakti hain kyun ? please
निशा: अनम, सारी चीजें नाप कर बराबर मात्रा में लीजिये,हर स्टेप को ध्यान में रखते हुये केक को बनाइये और बेक कीजिये, केक बहुत अच्छा बनेगा.
Sumita Chakraborty
Hai Nishaji,
Please yeh bataye ki Cooker may cake banate waqt cooker ka dhakkan ka rabber bhi nikal dena hai ya nahi?

Thanks,
निशा: सुमिता, नहीं रबड़ नहीं निकालिये, सिर्फ ढक्कन के ऊपर लगने वाली सीटी निकाल दीजिये.
neelam
nisha ji, cake k liye kya aluminium utensil ko microwave me bhi use kr skte h ya glass ka lena h..
or agar haan, to kis me, like microwave ya convection...????

निशा: नीलम, केक को माइक्रोवेव करना है, तो ग्लास के बर्तन यानि कि माइक्रोवेव सेफ प्याले का यूज कीजिये, और कन्वेक्सन मोड पर केक बना रहे हैं तो कोई भी मेटल यूज की जा सकती है.
prerna
nisha ji kya hum microwave vala plastic k container mein bhi cooker ke andar cake bna sakte hain?
निशा: प्रेमा, कुकर में रखने के लिये किसी भी मेटल का कन्टेनर लिया जा सकता है.
gauri
thank you very much Mam for your reply. will try again tomorrow itself.
Gauri
Hi Nishaji,

I tried you chochlate cake. cake center se paka nahi aur phoola nahi baki sab jagah se achha bana. aisa kyo hota hai. please reply mujhe vapas try karna hai
निशा: गौरी, केक के सेन्टर में हीट न लगने से एसा हो सकता है, केक को अधिक मोटा होने के कारण एसा हो सकता है, अगली बार केक को और बड़े आकार के बर्तन में बेक कीजिये, केक बीच से भी बेक हो जायेगा.