चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चंदा, चौकलेट केक बनाने के लिये, कोकोआ पाउडर ही लेना होगा. कोको पाउडर किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: सोमा, कन्डेन्स्ड मिल्क, चीनी और मिल्क का कन्सन्ट्रेट मिक्सर है, ये किसी भी किराना सोप पर मिल जाता है.
निशा: निधि, बिना कोको वाला कलर ऊपर से हल्का ब्राउन होता है, और अन्दर से ब्राउन नहीं होता.
AUR
kya baking soda aur baking powder different hai
निशा: यीस्ट, बेकिंग सोडा और बेकिंग सोडा तीनो अलग अलग हैं.
mera cake heavy ban rha light nhi ban paa rha main kya karu plz reply thanks
निशा: अदिति, आप ओवन को 4 मिनिट पहले से गरम होने रख दीजिये, ओवन प्री हीट हो जायेगा, और पहले केक को 25 मिनिट के लिये बेक करने रखिये बाद में चैक करते हुये समय बढ़ाते हुये केक को पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये.
or instant coffee powder kya h??? jo normal coffee powder use krte h whi h ya alag h..
plz.. tell me..
निशा: नीलम, वही काफी है जो आप काफी बनाकर पीती है.
निशा: नेहा, जी हां कुकर में केक बनाने के लिये साल्ट डालना जरूरी है.
mam please reply soon.
निशा: प्रग्या, गैस तेज होने से केक नीचे से जल जाता है.
plz reply soon..................
निशा: प्रियंका, दोंनो ही यूज कर सकते हैं, लेकिन देशी घी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: घजाला आप सही कह रही हैं इस तरह बनाई गई चौकलेट इतनी अच्छी नहीं बनती, चौकलेट बनाने के लिये बाजार में चौकलेट कम्पाउन्ड अभी आसानी से मिल जाते हैं, उनसे घर में बहुत अच्छी चौकलेट बन सकते है, हम चौकलेट के लिये बहुत जल्द वीडियो बनाएंगे.
thank u again :)
निशा:प्रियंका, केक को फ्रिज में रखा जा सकता है. केक को बिना क्रीम के 15 दिन तक फ्रिज में रख कर खाया जा सकता है, क्रीम लगाने के बाद केक को 3 दिन तक रख कर खाया जा सकता है.
condensed milk kya hota h n ise hum kaise bnayenge?
aur ha agr ghar par hi iske sajavat k liye cream bnana ho to kaise aur kisse bnyenge?
plz mujhe subah tak reply jarur kar dijiyega qki mujhe apke help ki bht jrurt h aur mujhe chocolate powder b nhi mil rha h lekin aaj m ise jrur bnane ka try krungi.
this is my 1st tym so m chahti hu ki mere is cake se m ghar me sab ko happy kar saku so plzzzzzzzzzzzzz
plzzzz reply me soon in the morning
n thank u so much n happy new year to u in advance
i'm waiting fr ur answer................
निशा: प्रियंका, कन्डेन्स्ड मिल्क नेश्ले का आपको किराना स्टोर से मिल जायेगा. क्रीम को व्हिप करने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है. वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखने पर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: किमि, कन्डेन्स्ड मिल्क कनसन्ट्रेट मिल्क है, नेश्ले या अमूल का मिलता है, किराना स्टोर से लिया जा सकता है.
I made this cake yest.
it was nice but i was not too sweet so can i add little more sugar to it?
also it wasn't bake in middle after 45 mins so i had to keep for 15 mins more so pls help me to bake it nicely
Thanks
निशा: रुपाली, केक को बीच हीट कम मिलेगी तो वह भाग देर से बेक होगा.
निशा: रेखा, जी हां आप चौकलेट भी डाल सकती हैं.
निशा: स्वेता, केक पर यूज करने के लिये व्हिप क्रीम बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Cake bake karne ke liye Aluminium container ki jagah per Steel container use kar sakte hain?
निशा: प्रदीप जी हां कर सकती हैं.
निशा: छाया, सेफ्टी वाल्व नहीं खराब होना चाहिये, हमने कुकर सीटी तो लगाई ही नहीं है.
kya ap choco lava cake sikha sakte ho?
निशा: पियूष, मैं कोशिश करती हूँ.
milk maid ko khte hai ya m
ilk powder ko?
निशा: सोनिया, कन्डेन्स्ड मिल्क, मिल्क मेड एक ही है.
Kya ismein condensed milk ki jagah Alsi powder use kar sakte hain? agar haan, to kitni use karein? kitne doodh mein powder ko bhigo ke rakhien? kitni der tak? Aur agar Alsi pwdr use kar rahe hain to aapne diye hui receipe mein aur kya change karna hoga?
निशा: स्पांगी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह, अलसी ले सकते हैं, 1 कप मैदा का केक बनाने के लिये 1 टेबल स्पून अलसी ली जा सकती है, चीनी की मात्रा दुगनी कर दीजिए, बाकी सभी चीजें एक जैसी ही रहेंगी.
निशा: विनीता, कुकर में केक बनाने से कुकर काला नहीं होता, इडली स्टेन्ड में केक नहीं बना सकते.