चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ghazala perween
nisha ji aap hame bataye nahi k agar 4cup maida ziyada or v sabhi cheez quantity me lekar chocolate cake ko cooker me banayenge to kitna samay lagega kyu k mai apne birthday me khud se cake banayungi to pls aap hame bata dijye?
निशा: घजाला, कुकर में इतना बड़ा बर्तन जिसमें 4 कप मैदा का केक बन जाय नहीं आ पायेगा. आप 2 कप मैदा का केक एक बार में बनाइये कुकर में इतना बड़ा केक बनाना ही ठीक है.
NITIKA
mere ko vanila cake cooker me bnana btaye egg vala bhi aur eggless bhi...
निशा: नितिका, सभी तरह के केक कुकर में इसी तरह से बनाये जाते हैं.
ghazala perween
aapke measure ke hisaab se maine chocolate cake banaya to woh bahut achcha bana or usko banane me 40 minute laga or agar ham is chocolate cake ka measure ziyada kar ke banaye jaise 1cup maida ki jagah 4cup maida se banaye woh v ek hi baar me sara paste cooker me banayenge to kitna time lagega zaroor bataiye kyu ke 19december ko mera birthday hai or us me ham bada sa cake banana chahti hu to aap hamko zaroor bata dijye? pls pls pls nisha ji & thanks nisha ji.
निशा: घजाला, इतना बड़ा केक कुकर में कैसे बना पाओगे, समय तो ज्यादा ही लगेगा, बनाना इसी तरह है, लेकिन 40 मिनिट के बाद केक को आप चैक करते हुये बेक कीजिये. आप चाहें तो इसे 2 बार में बना सकती हैं.
ghazala perween
mera cake bahut achcha bana hai ghar me sab koi tareef kiye yeh sab aapke kaaran hua hai lekin mere ghar wale kah rahe the ke isme anda daalti to or achcha hota to pls aap hame yeh bataye k isme anda kitna daalenge or kaise kis waqt daalenge zaroor bataiyega bahut zaruri hai ghar walo ko yeh chocolate ande wale cake banakar khilana hai thanks thanks thanks nisha ji.
निशा: घजाला, 2 अंडे तोड़कर मक्खन में फैट लीजिये, चीनी डालकर फ्लपी होने तक फैटिये, सारी चीजें उसी तरह से डालते हुये मिक्स कर लीजिये.
Rekha Mehra
nisha g aap ne ans nai diya.plz reply kijiye
hum kya salt ki vajaye reat(sand) daal sakte hai.plz ans
निशा. रेखा, साल्ट डालना आवश्यक नहीं है.
Ruchi
mai ye puchna chahte hu ki jis barten mai cake ka paste rakhna hai vah bhi alumunium ka hona chahiye kya paste wala barten steel ka hona chahiye.
निशा, रुचि, पेस्ट बनाने के लिये कोई भी बर्तन यूज कर सकती हैं.
Rekha mehra
nisha g mera cake to kacha reh gaya mene to 1 ghanta cooker mein rakha
निशा: रेखा, केक का बेक होने में लगने वाला समय केक की मात्रा अधिक हो या गैस बहुत कम हो तो ज्यादा हो सकता है.
kavita
can we cook cake in steel vassel
Sangeeta Singh
Can we make cake on microwave mode only.
निशा: संगीता, जी हां केक को माइक्रोवेव में अच्छा बनाया जा सकता है.
nimmi kundil
No need to add water in the cooker when pressure cook a cake? Is the salt enough?
निशा: निम्मी, जी हां कुकर में पानी डालने की आवश्यकता नहीं हैं.




























chanda
mam, maine market me chocolate powder puchha to unhone bournvita ka packet diya. kya hum wo use kar sakte h. ya iski jagah complain ka chocolate flavour use kar sakte h? Please mam jaldi bataiye kyunki mujhe jaldi hi ye cake banana h...
निशा: चंदा, ये कोकोआ पाउडर के नाम से मिलता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
lalita
Mam,
i think' aapne video m chocolate powder use nhi kiya.
निशा: ललिता, वीडियो में हमने सादा स्पंज केक बनाया है. कुकर में किसी भी केक को हम इसी प्रकार बना सकते हैं.
chanda
mam, chocolate powder 50 gram, cup ke hisab se kitna hoga? Please jaldi bataiga.
निशा: चंदा, आधा कप चौकलेट पाउडर ले लीजिये.
ghazala perween
nisha ji pls pls pls mai jab v kuch likh k bhejti hu aap jawaab nahi deti hain aap please mujhe simple cake ki recipe likh k bataiyena ya video bhejyena jisme sirf (maida,chini powder,beking powder,choco powder,milk) ho jisko ham ghar me asaani se cooker me bana sake.
निशा: घजाला, वेबसाइट पर कई तरह के केक की रैसिपी दी हुई हैं, और सभी केक आसानी से बन जाते हैं, मैं और भी केक की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
ankita jain
thnx nisa ji....
parvinder kaur
mujh yah cake bana h par mujh yah samaj nhai aya ke cake ko kukar bana yah kukar main bartan ke sath rakna h ap mujh ache tara samaja deyi mam
निशा: परविन्दर, कुकर में केक बनाने का वीडियो है, कृ्पया आप वीडियो देख लीजिये, आप अच्छी तरह समझ सकेंगी कि केक को कुकर में किस तरह बनाया जाता है.
ankita jain
nisha ji plj.mujhe bataiye choclate cake banane k liye kya use kare kitni quantity m use kare or kab kare...
निशा: अंकिता, चौकलेट केक के लिये मैं जल्दी ही वीडियो बनाऊंगी, धन्यवाद.
RKSINGH
MAN CAN I USE ENO SALT IN CAKE
khushi
thanks dear nisha ji
Priya
Dear Nisha ji
mai aapki wajh se cooker me coke babanana sikhi or esase meri mom vi bahut khush hui
Thanks alot Nisha ji.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aman
thank you so much Nisha ji me n my sis like it very much we enjoyed it thankssssssssssssss.
निशा: अमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anam
waooooooooooooooooo maza a gaya kha ke thanksssssssss
bharti
nisha g koi mashroom dish bataiye
निशा: भारती, मशरूम बोन्डा, कढ़ाई मशरूम वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
sukhi
mam god bless you for listening our demands and giving answers to us and thanks a llllllllllloooooooooooooaaaaaattttttttttttttttttt
for helping us in cooking.
निशा: सूखी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema
Nisha Mam namak dalkar cake bake karne se kahi cake mei namak ka taste to nahi aa jayega na?????pls reply i m waiting......
निशा: सीमा, नमक बर्तन के बाहर है, केक में कैसे जायेगा, नमक की जगह रेतीली मिट्टी भी यूज की जा सकती है.
khushi
condensed milk ka mtlab gada milk hota hai but ise condensed kaise kre
निशा: खुशी, कन्डेन्सड मिल्क टिन पैक में मिलता है, किराना स्टोर से लिया जा सकता है.
priyanka vaish
Nisha ji, humne jab cake banaya to bahut hi accha ispanji bana tha. Lekin jab cookar main aapke bataye anusar cake banaya to cookar ki tali niche badh gai asa knyo hua?plzz bataiye
Priyanshi
chocolate cake ki icing kaise karte hai???
plzz mujhe egless chocolate cake icing recipe
bataiye...!!!
निशा: प्रियांशी, चाकलेट केक की आइसिंग चाकलेट का गनाचे/ट्रूफल बनाकर और चाकलेट से ही करते हैं. मैं जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी
Paras
dis iz very tasty cake i liked dat so so so much! it waz ausome!! Seriously guuuuuud website NISHMADHULIKA.COM
निशा: पारस, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka vaish
Nisha ji, hume ye bataye ki ghar main koi cheej banane ke liye samgri ko gram se napne ke liye kya cheej ka use kare?please
निशा: प्रियंका, किसी भी चीज का वेट करने के लिये छोटी वेट मशीन घर में यूज कर सकते हैं.