चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meenakshi gangal
mera cake beech mein se jama nahi liquid tha kinare se pak gaya tha, kya kam cheeni dal sakte hai, gas low rakhni hai ya medium please reply.
निशा: मीनाक्षी,केक को धीमी आग पर बनाया जाता है, चीनी आप थोड़ी कम या थोड़ी ज्यादा कर सकती हैं,केक अगर न फूले तो वह बीच से पतला हो सक्ता है, किनारे जल जाने से लग रहा है कि केक को किनारे से हीट ज्यादा लग रही थी, आप केक का वीडियो एक बार फिर से देख लीजिये और फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छा केक बना सकेंगी, धन्यवाद.
shalini
hello nisha ji cooker me cake banane ke liye usko dakne ke bad siti nikal dena hai to kya uska rabar bhi nikalana hai ?please reply me soon mam i have to make it on 2 july .
shraddha pathrikar
very good
cdc
p ankita
...bt maine 2o mix me baking powdr uske amount ke hisaab se hi dla tha aur use maine usi din hi markt se buy kiya tha.....
aashi
nisha ji ,cake banane k liye kon sa container use karenge.thank you
निशा: आशि, कुकर में आने वाले कन्टेनर या कोई भी केक बनाने वाले बर्तन, वो स्टील या एल्यूमिनियम के हो, यूज किये जा सकते हैं.
priyanka
kya isme eggs use nahi karenge.
निशा: प्रियंका, ये एगलैस केक है, इसमें एग यूज नहीं करेंगे.
Sarita
Nisha ji maine aapke tarah cake banaya par woh aapki tarah spongy nahe bana...kyu?
निशा: सरिता, केक में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा की मात्रा कम हो या तापमान सही न हो या केक को बार बार खोल कर देखा जाय तब केक कम फूलता है.
Sarita
aap ne video me to chocolate use he nhi kiya.KYU?
निशा: सरिता, ये हमने सादा स्पंजी केक बनाया है, कुकर में किसी भी तरह का केक जाता इसी तरह से बनाया जा सकता है, ये रैसिपी कुकर में केक की रैसिपी है, आप चौकलेट केक भी कुकर में इसी तरह बना सकती हैं.
Shruti T.
Thanks a lot Nishaji. Apane itani acchi tarahse choti choti batain isame likhi hain jo cake banate samay bahot kaam aayi.Maine banaya hua yeh cake gharme sabko bahot pasand aya aur maine khub tarife batorli. Shukriya !!
निशा: श्रुति, मेरी ओर से भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
nidhi
wow its amazing i will definetly try this
shivani sachdeva
mam kya ham chocolate cake k lie coffee powder use kr skte hai..

निशा:
शिवानी, चौकलेट केक के लिये कोकोआ पाउडर यूज कर सकते हैं, काफी पाउडर से चौकलेट केक नहीं बन सकता है.
shrutigupta
I like it very testy
kirti
nameste nisha ji.aap bhaoot hi tasty recepies bnati hai ,1 bat btaiye ki ye condesed milk kya hota hai $ baking powder or baking soda 1 hi cheeez hai to kya hum 1 cheez hi dal skte hai :)
निशा: किर्ति, कन्डेन्सड मिल्क, एवोपरेटेड स्वीट मिल्क है, ये नेश्ले क. का मिलता है और किराना स्टोर से लिया जा सकता है. बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अलग अलग होते हैं, अगर आप सिर्फ बेकिंग पाउडर डालना चाहती हैं, तो बेकिंग सोडा मत डालिये और बेकिंग पाउडर की मात्रा को दुगना करके डाल दीजिये, धन्यवाद.
Payal
mene aaj cake bnaya h...bahut tasty bna h....but thik se fula nhi h...or backing powder bhi ek dam fres tha...fir ab kya kru...??
निशा: पायल, केक का न फूलने का कारण बेकिंग पाउडर या इन्ग्रीडियेन्ट्स को अच्छी तरह न मिक्स किया गया है, मिश्रण बहुत ज्यादा फैटा हो, ओवन को पहले से गरम न किया गया हो, केक को सही तापमान पर बेक न किया गया हो, आप अगली बार अच्छा केक बना सकेंगी, धन्यवाद.
alisha khan
Hi,
THIS RECIPE IS VERY GOOD.TODAY I TRIED TO MAKE THIS CAKE IT WAS VERY DELICOUS AND ALL MY FAMILY MEMBERS LIKE IT.
princess ankita
hiee nisha de,
maine aaj ye cake ko bnaya .vo bahut achcha bna , fluffy bhi tha, bt maine jb us paste ko containr me dala tha bake krne ke liye, vo abhi v utne hi size ka hai, i mean vo tik se phula nhi...aap bta skti hai kyu?/bt ha vo pk gya hai .
निशा: अंकिता, केक में बेकिंग पाउडर की कमी से केक नहीं फूलता है, या फिर आपका बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा है.
shweta jain
hello nishaji,
kya aap condensed milk banane ki vidhi bato na
kyoki ghar per market ka samane use nhi karti to please aap is ki vidhi bato na plzzzzzz.
निशा: श्वेता, मैं कोशिश करूंगी.
sneha
hello ma'am
as i am a very big fan of yurs... But my cusin sister is from another planet i guess.... Hehe.. She just make this chocolate cake with cocoa powder... Lekin me batana chahungi k wo tasty nhi banta... Or chocolate cake ka swad to blkl b nhi ata... Pls tell me wo ky galti kr rhi h.. Uska cake har bar bigad jata h
निशा: स्नेहा, कोकोआ पाउडर से भी केक अच्छा बनता है, लेकिन आप दिये हुये तरीके से चौकलेट केक बनाइये और अपना तरीक अपनी बहिन को दीजिये, धन्यवाद.
priya
i have tried this cake at home... everything i have as per the instructions... but the cake was not good..... it was not tasteful... there is something wrong....

निशा: प्रिया, एसा हो जाता है, आप फिर से सारी चीजें पहले ध्यान से सही माप कर टेबल पर निकाल कर रखिये, फिर इन्सट्रक्सन के हिसाब से मिलाइये और केक को बेक कीजिये.
princess ankita
hie,
aap milk ki malaai use kr skte hai .use thodi tym tk mix krte rahiye n dn vo bilkul condnsd milk ki tarah bn jaega,infact vahi asli cndnsd milk hai.
princess ankita
kirti , vaise condensd milk ke place me aap milk ke malaai ko use kr skti hai
princess ankita
tnkieu d.....
joy
i like it very much thanks
varsha
nisha ji mujhe apki recipe bhut achi lgi...but mujhe ye btaiye ki kuker me nmak dalne ke bad brtan ko rkhna h ya namk dane ke bad kuch or bhi dalna h....
निशा: वर्षा, कुकर में नमक ही डालना है, और कुछ नहीं डालना है, नमक गरम होने के बाद, केक बनने के लिये रख दीजिये.
simar
nisha mam can u plz tell me that apki video mein jb apne namak ko cooker mein dala tha tb apne kha tha ki ise 2-3 min tk gas pe rkhe toh fir aap cake ka mishran banane lgi toh mjhe apse ye puchna hai ki jb tk hum mishran banayge tb tk kya hum gas ko chalne de ya 2-3 min baad band kr de aur fir tb chlaye jb cake banana ho plz solve my this prob plzzzzzz nisha mam i'm glad if u tel me nd one more thing ur recipe is too gud really i loved it
shweta jain
hii nishaji,
yeh recipe bahut tasty maine try kiya bahut aacha bana kya aap condensed milk ka video bata sakti hai kya plzzzzzz
ash kanu
waooowww u knw nisha ji kal mai
simran
Nishaji itni achi recipe ke liye thanks. Please aap cake ki icing karne ki recipe bhi likhiye.

निशा:
सिमरन, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
rupa
agar hume egg wala cake banana ho tokya karege
.

निशा: रूपा, एग वाले केक में एक कप मैदा का केक बनाये तो 2 अंडे और 2 कप मैदा का केक बना रहे हैं तब 3 अंडे मक्खन में डालकर फैट लीजिये, और इसी तरह केक बना लीजिये.
kesha
Your recipe is adorable..it is easy to prepare n tasty too
निशा: केशा, धन्यवाद.