चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोगल, आप ये केक ओवन में बना सकती हैं, बेकिंग ओवन में की जाती है, कई सारी रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, मैं और भी रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: जी मधु, हम अवश्य बनायेंगे.
निशा: शर्मिला, केक बनाते समय, गास्केट ढक्कन में लगा ही रहना चाहिये.
thank u soo much for such a great recipe,i'm making a cake now.....b'cauze mai cake khane ke liye rukh nahi sakhti......
thankzzzzzz nisha
निशा: कविता, अब आप गलती नहीं करेंगी और अच्छा केक बना लेंगी.
chef ye btaiyein ki cooker ke ander jo container daalenge jisme cake bnane ka paste rhega vo kya aluminium ka hona jaruri hai?
निशा:अंकिता, आप कोई भी मैटल का कन्टेनर प्रयोग कर सकतीं हैं.
निशा: निशा, रैसिपी में 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क लिया गया है, इसकी जगह 100 ग्राम क्रीम (आधा कप ) क्रीम और आधा कप से थोड़ी कम चीनी ले लीजिये, शेष सारी चीजें उसी मात्रा में लेकर केक बनाया जा सकता है.
...maine to iski video dekhi hai but...usme aapne chocolate powder nhi milaya hai ......aur is recipe me choco powder hai .,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,so from this i m so confused nisha ji//////////////plzz giv me answer ........mai abhi ise bnana chahti hu so ............plzzz$$$$$$$..............
निशा:. अन्किता, वीडियो सादा केक का है, जब कि लिखा चौकलेट केक बनाने का तरीका है, दोंनो केक अलग है , कुकर में बनाने का तरीका सेम है. आप कोई भी केक कुकर सेम तरीके से बना सकते हैं.
thnxx............
निशा: अंकिता, एक टिन में 400 ग्राम कन्डैन्स्ड मिल्क होता है, 200 ग्राम हमने लिया है, 1 कप लिया जा सकता है.
nisha ji
maine chocolate cake 2 baar banana was so delicious. per meri prob ye hue ki dono baar cake ander se soft raha or bahar se hard... kindly suggest kya karu ki cake bahar se b soft rahe plz nishaji reply
regards
payal
निशा: विनीत, आप केक मिक्स से केक बना सकते हैं, अच्छा केक बनता है.
little harder at the sides.can u tell me what was the mistake,I follow the recipe as it is
So, please guide me properly.
One more thingh i want to share with u that it was not at all sponge...it was as hard as a stone...
Please recommend me...
निशा: ज्योति, मैं कोशिश करूंगी.
I shall be very thankful to you
Regards
Shivani.
निशा:शिवानी, कुकीज रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, बेकिंग कालम ये देखी जा सकती हैं, धन्यवाद.
apne to humari prob. solve krdi
ap bhoto ach sikhati hai
it was pleasent experience while watching ur receipes kindly write a book consisting of all receipe as u know it is not always possible tobe online or use internet so pls tell me whether the hard copy of all ur receipies are avilable in market n if not pls make it possible that it will be available soon.
regards,
pallavi
निशा: पल्लवी, आपका सुझाव अच्छा है, बुक होनी चाहिये, अभी ये सारी रैसिपी आप वेवसाइट पर ही देख सकती है, अगर कभी बुक प्रिंट होगी तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा.